PM YUVA 2.0 Scheme: युवा लेखको के लिए सुनहरा मौका, 50 रुपयो की प्रतिमाह स्कॉलरशिप के साथ

PM YUVA 2.0 Scheme:  यदि आपके भीतर एक  कालजयी लेखक  छुपा है जो कि, ना केवल अपनी लेखनी से समाज के आचार – व्यवहार  को बदल सकता है बल्कि  भारत के दशा व दिशा  को  विकाशील बनाने के लिए युगान्तकारी परिवर्तन को  लाने की क्षमता रखता है तो हमारा यह आर्टिकल आपके लिए  बेहद सुनहरा अवसर  लेकर आया है  क्योंकि हम आपको इस लेख में, विस्तार से PM YUVA 2.0 Scheme के बारे मे  बतायेगे।

BiharHelp App

आपको बता दें कि, PM YUVA 2.0 Scheme के तहत  कुल 75 युवा लेखक – लेखिकाओं का चयन किया जायेगा, उन्हें  गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया जायेगा व साथ ही साथ प्रतिमाह 50,000 रुपयो की स्कॉलरशिप  प्रदान की जायेगी।

हम आपको बता दे कि, PM YUVA 2.0 Scheme  के तहत  लेनी जमा करने की  ऑनलाइन प्रक्रिया को शुरु कर दिया गया है  जिसके तहत आप  2 अक्टूबर, 2022  से लेकर 30 नवम्बर, 2022 ( लेखनी जमा करने की अन्तिम तिथि )  तक अपनी लेखनी को जमा कर सकते है और इसका लाभ प्राप्त कर सकते है।

अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हम आपको  क्वि लिंक्स प्रदान करेगे ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ प्राप्त कर सकें।

PM YUVA 2.0 Scheme

अवश्य पढ़ें – Bihar Bed Spot Admission 2022 Full Details – BED CET स्पॉट एडमिशन Date जारी

PM YUVA 2.0 Scheme – Overview

लेख का नाम PM YUVA 2.0 Scheme
आर्टिकल का प्रकार लेटेस्ट अपडेट
पी.एम युवा 2.0 स्कीम का संक्षिप्त परिचय क्या है? 22 विभिन्न भारतीय भाषाओं व अंग्रेजी में युवा और नवोदित लेकों की बड़े पैमाने पर भागीदारी के साथ पीएम-युवा योजना के पहले संस्करण के महत्वपूर्ण प्रभाव को देते हुए अब युवा 2.0 का शुभारंभ 2 अक्तूबर 2022 को हो रहा है।
प्रंसग / थीम क्या है? पीएम-युवा 2.0 की थीम है लोकतंत्र (संस्थाएँ, घटनाएँ, व्यक्तित्व, संवैधानिक मूल्य)।
कुल कितने लेखक – लेखिकाओं  का चयन होगा? 75
कितने रुपयो की स्कॉलरशिप मिलेगी? प्रतिमाह कु 50,000 रुपयो की स्कॉलरशिप मिलेगी।
आवेदन प्रक्रिया क्या है? ऑनलाइन
आवेदन प्रक्रिया कब से प्रारम्भ हुई? 2 अक्टूबर, 2022
आवेदन प्रक्रिया की अन्तिम तिथि क्या है? 30 नवम्बर, 202
आधिकारीक वेबसाइट यहां पर क्लिक करें



युवा लेखको के लिए सुनहरा मौका, 50 रुपयो की प्रतिमाह स्कॉलरशिप के साथ प्रकाशित होगी आपकी किताब – PM YUVA 2.0 Scheme?

हम, अपने इस लेख में, आप सभी  युवा भारतीय लेखक – लेखिकाओं  का हार्दिक स्वागत करते हुए आपको अपने इस लेख की मदद से भारत सरकार  के नये क्रान्तिकारी पहल अर्थात् PM YUVA 2.0 Scheme  के बारे मे  बताना चाहते है जिसकी पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको अन्त तक इस लेख को पढ़ना होगा ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ प्राप्त कर सकें।

आपको बता दे कि, PM YUVA 2.0 Scheme  के तहत  अपने प्रविष्टि  को जमा करने के लिए आपको  ऑनलाइन माध्यम को अपनाना होगा जिसकी पूरी  बिंदु दर बिंदु  जानकारी हम आपको इस लेख में, उपलब्ध करेगे ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ प्राप्त कर सकें।

अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हम आपको  क्विक लिंक्स प्रदान करेगे ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ प्राप्त कर सकें।

जरुर पढ़े – Bihar Board Inter Sent UP Exam 2022: सेन्ट अप परीक्षा की तिथि हुई जारी, जाने पूरी जानकारी

PM YUVA 2.0 Scheme – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भूमिका क्या है?

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में युवा मानस के सक्तीकरण और एक सीखने वाला इको और सिस्टम बनाने पर जोर दिया गया है जो युवा पाठकों/शिक्षार्थियों को भविष्य की दुनिया में नेतृत्वकारी भूमिकाओं के लिए तैयार कर सके।

भारत को एक ‘युवा देश’ माना जाता है क्योंकि इसकी कुल आबादी का 66% युवा है जिसे क्षमता एवं राष्ट्र निर्माण के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है। इस संदर्भ में युवा लेखकों की पीढ़ियों को मार्गदर्शन देने की यह राष्ट्रीय योजना रचनात्मक दुनिया में भविष्य के नेताओं की नींव रखने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई है।

पहली मेंटरशिप योजना 31 मई 2021 को शुरू की गई थी। इसकी थीम थी भारत का राष्ट्रीय आंदोलन जिसमें अज्ञात नायकों, स्वतंत्रता संग्राम के बारे में कम ज्ञात तथ्यों; राष्ट्रीय आंदोलन में विभिन्न स्थानों की भूमिका जैसे विषयों पर ध्या आकर्षित किया गया तथा आज़ादी का अमृत महोत्सव के भाग के रूप में राष्ट्रीय आंदोलन के राजनीतिक, सांस्कृतिक, आर्थिक या विज्ञान संबंधी पहलुओं से संबंधित नए दृष्टिकोणों को सामने लाया गया।

इस योजना की परिकल्पना इस आधार पर की गई है कि इक्कीसवीं सदी के भारत को, युवा लेखकों की एक ऐसी पीढ़ी तैयार करने की आवश्यकता है, जिसे भारतीय साहित्य और विश्वदृष्टि के राजदूत बनाया जा सके। इस तथ्य के आलोक में कि हमारा देश पुस्तक प्रकाशन के क्षेत्र में तीसरे स्थान पर है और हमारे पास स्वदेशी साहित्य का बहुमूल्य खजाना है, भारत को इसे वैश्विक मंच पर अवश्य रेखांकित करना चाहिए।



PM YUVA 2.0 Scheme – मौलिक लक्ष्य क्या है?

अपने इस लेख में, हम आप सभी युवा लेखकों को PM YUVA 2.0 Scheme  के मौलिक लक्ष्यो के बारे मे बताना जिसके तहत हम आपको बता दे कि, PM YUVA 2.0 Scheme का यह प्रस्ताव प्रधानमंत्री के ग्लोबल सिटीजन के दृष्टिकोण के अनुरूप है, जिससे देश में पढ़ने, लिखने और पुस्तक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए 30 वर्ष की आयु तक के युवा और नवोदित लेखकों को प्रशिक्षित करने के लिए शुरू करने की आवश्यकता है ताकि भारत और भारतीय लेखन विश्व स्तर पर प्रक्षिप्त हो सके।

में लोकतंत्र के विकास की अवधारणा और इसके प्रक्षेपवक्र को व्यापक रू से समझने के लिए संविधान, महिला, युवा, धर्म, इतिहास, मानवाधिकार, शिक्षा, राष्ट्रवाद, संस्कृति आदि जैसे विभिन्न उपशीर्षकों के तहत इसका अध्ययन करने की आवश्यकता है, जो कि पीएम-युवा 2.0 मेंटरशिप योजना का प्राथमिक उद्देश्य होगा।

इस योजना से लेखकों का एक ऐसा वर्ग विकसित करने में मदद मिलेगी जो भारत में लोकतंत्र तथा उसके अतीत, वर्तमान और भविष्य के विभिन्न पहलुओं पर लिख सकेगा। इसके अतिरिक्त, यह योजना महत्वाकांक्षी युवाओं को स्वयं को व्यक्त करने तथा घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारतीय लोकतांत्रिक मूल्यों का एक व्यापक दृष्टिकोण प्रस्तुत करने के लिए अवसर भी प्रदान करेगी।

थीम विशेष रूप से केवल भारतीय संदर्भ में लोकतंत्र विषय पर आधारित है ताकि भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं के बारे में अनुसंधान और दस्तावेज़ीकरण को बढ़ावा दिया जा सके।

PM YUVA 2.0 Scheme

महत्वपू्र्ण तिथियां – पीएम युवा 2.0 स्कीम 2022?

निर्धारित कार्यक्रम निर्धारित तिथियां
योजना का शुभारम्भ कब से हुआ 2 अक्टूबर, 2022
योजना में, भाग लेने की अन्तिम तिथि 30 नवम्बर, 2022
प्रस्तावो / प्रविष्टियो का मूल्याकंन कब से कब तक होगा? 1 दिम्बर, 2022 से लेक 31 जनवरी, 2023 तक
राष्ट्रीय जूरी की बैठक कब होगी? फरवरी 2023 के पहले सप्ताह में होगी।
चयनित लेखकों के नामों की घोषणा? फरवरी 2023 के अंतिम सप्ताह में की जाएगी।
मेंटरशिप की अधि? 1 मार्च 2023 से 31 अगस्त 2023 तक होगी।
पुस्तकों के पहले सेट का प्रकाशन कब होगा? 2 अक्टूबर 2023 से शुरू होगा।

पीएम युवा 2.0 स्कीम – मौलिक लाभ व विशेषतायें क्या है?

आईए अब हम, आपको विस्तार से PM YUVA 2.0 Scheme  के तहत प्राप्त होने वाले  लाभों व विशेषताओं  के बारे मे  बताते है जो कि, इस प्रकार से हैं –

  • राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत लेखकों के साथ चयनित उम्मीदवारों हेतु दो सप्ताह के लिए ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन करेगा,
  • इस दौरान युवा लेखकों को एबीटी के निपुण लेखकों और कथाकारों के पैनल से दो प्रख्यात लेखक/मेंटर द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा,
  • इसके अलावा, एनबीटी के सलाहकार पैनल के तहत प्रख्यात लेखक / सलाहकार और अन्य प्रतिष्ठित विभिन्न भाषाओं के अन्य प्रतिष्ठित लेखक उन्हें सलाह देंगे और साहित्यिक कौशल अभ्यास कैसे करें आदि का मार्गदर्शन करेंगे,
  • प्रकाशन की प्रक्रिया – कैसे एक विषय वस्तु का सृन किया जाता है, लेखकों का मार्गदर्शन किया जाता है, संपादकीय प्रक्रियाएं होती हैं, साहित्यिक एजेंट रचनात्मक प्रतिभा को पहचानते हैं, यह कार्यक्रम का एक अभिन्न पहलू होगा और
  • लेखकों को साहित्यिक उत्सवों, पुस्तक मेलों, वर्चुअल पुस्तक मेलों, सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों आदि जैसे विभिन्न अंतराष्ट्रीय कार्यक्रमों में संवाद के माध्यम से अपनी समझ का विस्तार करने व अपने कौशल को निखारने का अवसर मिलेगा आदि।

उपरोक्त सभी बिंदुओं की मदद से हमने आपको इस योजना के तहत प्राप्त होने वाले लाभों के बारे मे बताया ताकि आप इस योजना में, भारी मात्रा मे, आवेदन करके भारी लाभ प्राप्त कर सकें।

कितने रुपयो की मिलेगी स्कॉलरशिप – PM YUVA 2.0 Scheme?

यहां पर हम आपको कुछ बिंदुओ की मदद से आपको बतायेगे कि, आपको कितने रुपयो की स्कॉलरशिप मिलेगी  जो कि, इस प्रकार की होगी –

  • मेंटरशिप योजना के तहत, प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन के अंत में, समेकित छात्रवृत्ति रुपये 50,000 प्रति माह, छह महीने की अवधि के लिए (50,000 x 6 = रु 3 लाख) प्रत्येक लेखक को भुगतान किया जाएगा,
  • मेंटरशिप प्रोग्राम के अंत में लेखकों को उनकी पुस्तकों के सफल प्रकाशन पर 10% की रॉयल्टी देय होगी,
  • इस योजना के तहत प्रकाशित पुस्तकों का अन्य भारतीय भाषाओं में अनुवाद किया जा सकता है, जिससे भारत के विभिन्न राज्यों के बीच संस्कृति और साहित्य का आदान-प्रदान सुनिश्चित हो सके और इस तरह एक भारत श्रेष्ठ भारत को बढ़ावा मिले और
  • उन्हें अपनी पुस्तकों को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय स्तर पर पढ़ने और लिखने की संस्कृति का प्रचार करने के लिए एक मंच भी दिया जाएगा आदि।

उपरोक्त सभी बिंदुओं की मदद से  बताया कि, आपको इस स्कीम के तहत किन लाभों की प्राप्ति होगी जो कि, इस प्रकार से हैं।



PM YUVA 2.0 Scheme – लेखन हेतु शब्द सीमा क्या है?

प्रतियोगियों को 10,000 शब्दों में पुस्तक प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए कहा जाएगा। इसलिए, निम्नलिखित के अनुसार विभाजन :

  • पुस्तक की रूपरेखा: 2000-3000 शब्दों मे
  • अध्याय योजना: हाँ
  • दो-तीन नमूना अध्याय: 7000-8000 शब्दों में
  • ग्रंथ सूची और संदर्भ: हाँ आदि।

उपरोक्त दिशा – निर्देशो का आपको पालन करना होगा।

PM YUVA 2.0 Scheme – किन दिशा निर्देशो का पालन करना होगा?

आईए अब हम आपको विस्तार से बताते है कि, आपको इस  लेख प्रतियोगिता  हेतु कुछ  दिशा – निर्देशो  का पालन करना होगा जो कि, इस प्रकार से हैं –

  • आवेदक जिन्होंने पीएम-युवा योजना 2021-22 के लिए अर्हता प्राप्त की थी (केवल अंतिम परिणाम) वे PM-YUVA 2.0 योजना 2022-23 के लिए पात्र नहीं हैं,
  • प्रतियोगियों का कोई व्यक्तिगत, पेशेवर या शैक्षणिक दायित्व नहीं होना चाहिए जो कि पीएम-युवा 2.0 के दौरान मेंटरशिप शेड्यूल में हस्तक्षेप करता हो,
  • प्रतियोगी की अधिकतम आयुसीमा 2 अक्टूबर 2022 तक 30 वर्ष या उससे कम होनी चाहिए.
  • पाण्डुलिपि की प्रस्तुतियाँ MyGov के माध्यम से 30 नवंबर 2022 को रात 11:59 बजे तक ही स्वीकार की जाएंगी,
  • पीएम-युवा 2.0 योजना के प्रवेश की शैली केवल कथातर होनी चाहिए,
  • पुस्तक प्रस्ताव प्रस्तुत करने के बाद उसके शीर्षक में परिवर्तन की अनुमति नहीं दी जाएगी और
  • प्रति व्यक्ति केवल एक प्रविष्टि होनी चाहिए आदि।

उपरोक्त सभी  दिशा – निर्देशो  को पालन करना होगा ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ प्राप्त कर सके।

How to Apply Online in PM YUVA 2.0 Scheme?

आप सभी युवा जो कि, इस  लेखन प्रतियोगिता  में, हिस्सा लेना चाहते है उसके लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो कि, इस प्रकार से हैं –

register-with-sms

Step 1 – Please Register Your Self

  • PM YUVA 2.0 Scheme  में, हिस्सा लेने के लिए आपको सबसे पहले पोर्टल पर अपना – अपना  पंजीकरण  करना होगा,
  • पोर्टल पर अपना  पंजीकरण  करने के लिए सबसे पहले आपको इसके DIrect Online Registration Form  के पेज पर आना होगा जो कि, इस प्रकार का होगा –

PM YUVA 2.0 Scheme

  • अब आपको इस  रजिस्ट्रैशन फॉर्म  को ध्यानपूर्वक भरना होगा औऱ
  • अन्त में, आपको  सबमिट  के विकल्प पर क्लिक करना होगा जिसके बाद आपको इसका  लॉगिन आई.डी व पासवर्ड  मिल जायेगा।

Step 2 – Login and Apply Online

  • पोर्टल पर अपना  पंजीकऱण  करने के बाद आपको होम –  पेज पर आना होगा जो कि, इस प्रकार का होगा –

PM YUVA 2.0 Scheme

  • होम – पेज पर आने के बाद आपको सबमिट करने के लिए यहां क्लिक करें  का विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा,
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने इसका एक नया पेज  खुलेगा जो कि, इस प्रकार का होगा –

PM YUVA 2.0 Scheme

  • अब आपको यहां पर अपने  लेखन के सैम्पल  को  अपलोड  करना होगा और  सबमिट  के विकल्प पर क्लिक करना होगा,
  • क्लिक करने के बाद  आपको   PM YUVA 2.0 Scheme  में, भाग लेने का  सर्टिफिकेट  मिलेगा जो कि, इस प्रकार का होगा –

PM YUVA 2.0 Scheme

  • अन्त, इसके बाद आपके  लेखन का मूल्यांकन किया जायेगा और सब कुछ सही व योग्य पाये जाने पर आपको सम्पर्क किया जायेगा आदि।

इस प्रकार, उपरोक्त सभी स्टेप्स को फॉलो करके आप इस  लेखन प्रतियोगिता  मे, हिस्सा ले सकते है और इसका लाभ प्राप्त कर सकते है।

प्रतियोगिता मे अपार सफलता प्राप्ति हेतु शुभकामनायें

आप सभी  युवा लेखको की लेखनी  को समर्पित इस लेख में, हमने आपकी  लेखनी  को  नई पहचान और नई सफलता प्रदान करने के लिए आपको विस्तार से ना केवल PM YUVA 2.0 Scheme  के  बारे मे बताया बल्कि हमने  आपको विस्तार से इस पूरी  ऑनलाइन प्रक्रिया  सहित पूरी जानकारी प्रदान की ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ प्राप्त कर सकें।

अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि, आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेट करेगे।

क्विक लिंक्स



सर्टिफिकेट डाउनलोड करें यहां पर क्लिक करें
हमारा टेलीग्राम ग्रुप ज्वाईन करें यहां पर क्लिक करें
आधिकारीक वेबसाइट यहां पर क्लिक करें

FAQ’s – PM YUVA 2.0 Scheme

पीएम-युवा 2.0 की 'थीम' क्या है?

योजना की मुख्य थीम लोकतंत्र (संस्थाएँ, घटनाएँ, व्यक्तित्व, संवैधानिक मूल्य-अतीत, वर्तमान, भविष्य) है। अधिक जानकारी के लिए आप वेबसाइट का संदर्भ ले सकते हैं।

प्रतियोगिता की अवधि क्या है?

प्रतियोगिता की अवधि 2 अक्तूबर - 30 नवंबर, 2022 है।

प्रविष्टियाँ कब तक स्वीकार की जाएँगी?

प्रविष्टियाँ 30 नवंबर, 2022 को रात्रि 11:59 बजे तक स्वीकार की जाएंगी।

प्रविष्टियों को स्वीकार करने में निर्णायक कारक क्या होगा : हार्डकॉपी या सॉफ्ट कॉपी प्राप्त करने की तिथि ?

निर्धारित तिथि तक टाइप किए गए प्रारूप में प्राप्त होने वाली सॉफ्टकॉपी एकमात्र निर्णायक कारक होगी।

क्या मैं किसी भी भारतीय भाषा में लिख सकता/सकती हूँ?

हाँ, आप भारत के संविधान की 8वीं अनुसूची में सूचीबद्ध निम्न में से किसी भी भाषा में और अंग्रेजी में भी लिख सकते हैं : असमिया, (2) बांग्ला, (3) गुजराती, (4) हिंदी, (5) कन्नड़, (6) कश्मीरी, (7) कोंकणी, (8) मलयालम, (9) मणिपुरी, (10) मराठी,(11) नेपाली, (12) ओड़िया, (13) पंजाबी, (14) संस्कृत, (15) सिंधी, (16) तमिल, (17) तेलुगु, (18) उर्दू, (19) बोडो, (20) संथाली,(21) मैथिली तथा (22) डोगरी

30 वर्ष की अधिकतम आयु कैसे तय की जाएगी ?

आपकी आयु 2 अक्टूबर 2022 को ठीक 30 वर्ष या उससे कम होनी चाहिए ।

क्या विदेशी नागरिक प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं?

केवल भारतीय नागरिक,जिनमें पीआईओ धारक या भारतीय पासपोर्ट धारक एनआरआई शामिल हैं, प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

एंट्री की संरचना क्या होनी चाहिए?

इसमें निम्नलिखित प्रारूप के अनुसार अधिकतम 10,000 शब्द सीमा के साथ अध्याय योजना, सारांश और दो-तीन नमूना अध्याय होने चाहिए : 1 सारांश 2000-3000 शब्द 2 अध्याय योजना 3 दो-तीन नमूना अध्याय 7000-8000 शब्द 4 ग्रंथ-सूची तथा संदर्भ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *