PM Swamitva Yojana 2022: गांव में शुरू हुए ई-ग्राम पोर्टल, ऐसे करे एप्‍लाई

पीएम स्वामित्व योजना 2022 (PM Swamitva Yojana 2022 ) प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की बहुत ही महत्‍वकांशी और लाभकारी योजना है। इस योजना का मकसद पीएम मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करना है। पीएम मोदी के इसी सपने को साकार करने के लिए केन्‍द्र सरकार ने ग्रामीण स्‍वामित्‍व योजना की शुरूआत की है।

BiharHelp App

इस योजना के तहत केन्‍द्र सरकार ने एक नये ई-ग्राम स्‍वराज पोर्टल की शुरूआत की है। ई-ग्राम स्‍वराज पोर्टल पर ग्राम समाज से जुड़ी हुई सभी समस्‍याओ की जानकारी मौजूद रहेगी। अगर आप इस योजना से जुडी सभी महत्‍वपूर्ण जानकारी प्राप्‍त करना चाहते है तो इस लेख को पूरा जरूर पढ़े। इस लेख में हम आपको इस योजना से जुड़ी हुई सभी महत्‍वपूर्ण जानकारी देने वाले है।

PM Swamitva Yojana 2022 Highlights 

योजना का नाम पीएम स्वामित्व योजना
विभाग पंचायती राज मंत्रालय
घोषणा पीएम मोदी द्वारा 24 अप्रैल 2020
आरंभ तिथि 24 अप्रैल 2020
उद्देश्य लोन लेने में सुविधा
वेबसाइट https://egramswaraj.gov.in



PM Swamitva Yojana 2022 का उद्देश्‍य 

देश के प्रधानमंत्री नरेनद्र मोदी ने 24 अप्रैल 2020 को प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना का शुरूआत की थी। इसा योजना को इस मकसद के साथ शुरू किया गया था ताकि देश के ग्रामीण इलाको में सामाजिक- आर्थिक तरक्‍की की जा सके। इस योजना का एक मुख्‍य उद्देश्‍य गांव में स्‍वरोजगार को बढावा दिया जा सके। PM Swamitva Yojana 2022 मदद से गांव में रहने वाला कोई भी शख्स लोन  लेने के लिए वित्तीय संपदा के तौर पर  जमीन का इस्तेमाल कर सकता है। इस योजना के तहत 2021-25 के दौरान पूरे देश में लगभग 6.62 लाख गांवों को शामिल किया जाने वाला है।

PM Swamitva Yojana 2022 के लिए जरूरी मानदंड 

  • इस योजना के माध्‍यम से गांव में रहने वाले लोगो को मालिक होने के प्रमाण के रूप में स्वामित्व रिकॉर्ड दिया जाएगा।
  • वो लोग जो 25 सितंबर, 2018 को या उसके बाद आबादी वाली भूमि का उपयोग कर रहे हैं।  भूमि आवंटित की जाएगी, जिसके लिए वे भूमि स्वामित्व रिकॉर्ड प्राप्त करने के लिए पात्र होंगे।
  • इस योजना के तहत, ग्रामीणों को अपनी संपत्ति पर कब्जे का रिकॉर्ड और स्वामित्व प्रमाण पत्र भी मिलेगा।

PM Swamitva Yojana 2022 के लाभ 

  • स्वराज ऐप और पोर्टल ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि और संपत्ति विवाद के निपटान में मदद करेंगे।
  • ग्राम पंचायत और ग्रामीण इस ऐप या पोर्टल के माध्यम से ऋण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • ग्रामीण इस ऐप और पोर्टल के माध्यम से विभिन्न बैंकों से ऋण प्राप्त कर सकते हैं।
  • स्वराज ऐप की मदद से पंचायतें अपनी सभी जरूरतों को डिजिटल कर सकती हैं।
  • इस ऐप के लॉन्च से गांवों में पंचायतों के ई-गवर्नेंस को भी बढ़ावा मिलेगा।
  • गाँव डिजिटल तरीके से काम और शासन कर सकेंगे जो उन्हें डिजिटल दुनिया के लाभों से अवगत कराएगा।
  • पोर्टल और ऐप की मदद से काम का विकेंद्रीकरण होगा और काम में पारदर्शिता बढ़ेगी।
  • अब ग्राम स्वराज से जुड़े लोगों के लिए काम की प्रगति की जाँच करना आसान हो जाएगा।



PM Swamitva Yojana 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे 

  • PM Swamitva Yojana 2022 के लिए आनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इस योजना की अधिकारिक वेबसाइड पर जाना पड़ेगा 

  • जब आप इस वेबसाइड पर विजिट करेगे तो कुछ इस तरह का पेज आपके सामने आ जायेगा
  • PM Swamitva Yojana 2022 यहां होम पेज पर आने के बाद “न्यू रजिस्ट्रेशन” पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा।
  • इस फॉर्म में आपको खुद से जुड़ी हुई जरूरी जानकारी जैसे नाम, गांव का नाम, मोबाइल, नम्‍बर और मेल आईडी भरनी है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको “Submit” के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको एसएमएस के माध्यम से अन्य सभी जानकारी दी जाएगी।



ई-ग्राम स्‍वराज पोर्टल पर लॉग इन कैसे करे

  • सबसे पहले इच्छुक लाभार्थी को स्वामित्व योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट पर जाते ही मेन पेज आपके सामने  खुलकर सामने आ जाएगा।
  • अब मुख्यपृष्ठ में ही आपको लॉगइन का ऑप्शन दिखेगा आपको इस विकल्प पर क्लिक करना है।
PM Swamitva Yojana 2022
  • क्लिक करते ही लॉगइन पेज खुल जाएगा।
  • अब यहां पर आपको अपना मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को भर के लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • सभी जानकारी को सही से दर्ज करने के पश्चात आप पोर्टल पर लॉग इन कर पाएंगे।

पीएम स्वामित्व योजना क्या है

प्रधान मंत्री स्वामित्व योजना का लक्ष्य देश के गांवों में लोगों को उनकी आवासीय जमीन का मालिकाना हक देना है। केंद्र सरकार के अनुसार इस योजना के माध्यम से गाँव के लोगों को आत्मनिभार बनाने मैं मदद मिलेगी।

PM स्वामित्व योजना को किसके द्वारा लगू किया जा रहा है

यह योजना केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय की ओर से चलाई जा रही है।

प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना में रजिस्ट्रेशन कैसे करें

योजना मैं आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाईट पर जाएं ओर Registration Link पर क्लिक करके आवेदन पत्र भरें।

Swamitva योजना की आधिकारिक वेबसाईट क्या है?

केंद्र सरकार की इस योजना की आधिकारिक वेबसाईट https://svamitva.nic.in/svamitva/ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *