PM Matru Vandana Yojana 2026 (PMMVY) उन सभी परिवारों के लिए एक बड़ी राहत है, जिनके घर में कोई गर्भवती महिला है। भारत सरकार द्वारा संचालित इस योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को कुल ₹5,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है,ताकि माँ और बच्चे दोनों का स्वास्थ्य सुरक्षित रह सके।
जाने इस पोस्ट में क्या क्या है
यह योजना भारत सरकार द्वारा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के माध्यम से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA), 2013 के अंतर्गत लागू की गई है।

इस लेख में हम आपको Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana 2026 से जुड़ी पात्रता, लाभ, दस्तावेज़, ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी सरल भाषा में देंगे। इसलिए लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के उद्देश्य
PMMVY के मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित हैं:
- पहले बच्चे के जन्म से पहले और बाद में महिला को पर्याप्त आराम मिल सके, इसके लिए नकद सहायता प्रदान करना
- गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति सकारात्मक व्यवहार को बढ़ावा देना
- दूसरी संतान के रूप में बालिका होने पर अतिरिक्त आर्थिक प्रोत्साहन देकर बालिका सशक्तिकरण और लिंग अनुपात सुधार को बढ़ावा देना
PM Matru Vandana Yojana 2026 – Overview
| विवरण |
जानकारी |
| योजना का नाम |
PM Matru Vandana Yojana 2026 |
| लाभार्थी |
भारत की पात्र गर्भवती महिलाएँ |
| आर्थिक सहायता |
₹5,000 |
| आवेदन प्रक्रिया |
ऑनलाइन / ऑफलाइन |
PM Matru Vandana Yojana के अंतर्गत मिलने वाली राशि
| संतान |
लाभ राशि किस्तें |
| पहली जीवित संतान |
₹5,000 2 किस्तों में |
| दूसरी जीवित संतान (केवल बालिका) |
₹6,000 1 किस्त में |
महत्वपूर्ण बिंदु:
- लाभ केवल पहली दो जीवित संतान तक सीमित है
- दूसरी संतान अनिवार्य रूप से बालिका होनी चाहिए
- दूसरी संतान के लिए गर्भावस्था के दौरान पंजीकरण अनिवार्य है
- इसका उद्देश्य लिंग अनुपात में सुधार और कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम है
किस्तों का विवरण व शर्तें
| किस्त शर्तें |
राशि |
| पहली किस्त |
गर्भावस्था का पंजीकरण एवं LMP तिथि से 6 माह के भीतर कम-से-कम एक एएनसी जाँच (AWC/स्वीकृत स्वास्थ्य केंद्र पर) ₹3,000 |
| दूसरी किस्त |
बच्चे का जन्म पंजीकृत हो एवं BCG, OPV, DPT, हेपेटाइटिस-B का पहला टीकाकरण पूर्ण ₹2,000 |
गर्भपात या मृत शिशु जन्म की स्थिति में, भविष्य की गर्भावस्था में महिला को नई लाभार्थी माना जाएगा।
PM Matru Vandana Yojana के पात्र महिलाएँ
निम्नलिखित श्रेणियों की महिलाएँ PMMVY के अंतर्गत पात्र हैं:
- अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) की महिलाएँ
- 40% या उससे अधिक दिव्यांग (दिव्यांगजन) महिलाएँ
- BPL राशन कार्ड धारक महिलाएँ
- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) की लाभार्थी महिलाएँ
- ई-श्रम कार्ड धारक महिलाएँ
- पीएम किसान सम्मान निधि की महिला लाभार्थी
- MGNREGA जॉब कार्ड धारक महिलाएँ
- जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय ₹8 लाख से कम हो
- गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (AWW), सहायिका (AWH) एवं आशा (ASHA)
- केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचित कोई अन्य श्रेणी
- अपात्र महिलाएँ:
केंद्र/राज्य सरकार, सार्वजनिक उपक्रम (PSU) में नियमित नौकरी करने वाली महिलाएँ या जो किसी अन्य कानून के अंतर्गत समान मातृत्व लाभ प्राप्त कर रही हैं, वे PMMVY के लिए पात्र नहीं हैं।
ऑफलाइन आवेदन की स्टेप–बाय–स्टेप प्रक्रिया
यदि आप PM Matru Vandana Yojana 2026 में ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना चाहती हैं, तो नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करें:
स्टेप 1: सबसे पहले सभी गर्भवती माताओं व बहनों को अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र (Anganwadi Centre) पर जाना होगा।
स्टेप 2: आंगनबाड़ी केंद्र पर जाकर आपको PM Matru Vandana Yojana Application Form (Form 1-A) प्राप्त करना होगा।
स्टेप 3: अब इस आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक और सही जानकारी के साथ भरें।
स्टेप 4: फॉर्म के साथ मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व–प्रमाणित (Self Attested) प्रतियां संलग्न करें।
स्टेप 5: अंत में, भरे हुए आवेदन फॉर्म को सभी दस्तावेजों सहित आंगनबाड़ी केंद्र में जमा करें और उसकी रसीद अवश्य प्राप्त कर लें।
इन सभी स्टेप्स को पूरा करने के बाद आपका PM Matru Vandana Yojana 2026 ऑफलाइन आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा और आप योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगी।
PM Matru Vandana Yojana 2026: ऑनलाइन आवेदन की स्टेप–बाय–स्टेप प्रक्रिया
जो गर्भवती महिलाएँ PM Matru Vandana Yojana 2026 में ऑनलाइन आवेदन करना चाहती हैं, वे नीचे दिए गए चरणों को फॉलो करें:
स्टेप 1 – पोर्टल पर नया रजिस्ट्रेशन करें
- सबसे पहले PM Matru Vandana Yojana 2026 की आधिकारिक वेबसाइट के Home Page पर जाएँ।
- होम पेज पर आपको Citizen Login का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- अब अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- मोबाइल पर आए OTP से सत्यापन (Verification) करें।
- OTP सत्यापन के बाद Submit पर क्लिक करें।
- अब आपको Login ID और Password प्राप्त होगा, जिसे भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
स्टेप 2 – लॉगिन करके ऑनलाइन आवेदन करें
- Login ID और Password की मदद से पोर्टल में Login करें।
- लॉगिन करने के बाद आपके सामने Dashboard खुलेगा।
- यहां Data Entry टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद Beneficiary Registration विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने New Beneficiary Registration Cum Application Form खुलेगा।
- इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही–सही भरें।
- सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
- इसके बाद बैंक खाता विवरण दर्ज करें।
- अंत में Submit बटन पर क्लिक करें।
आवेदन सबमिट करने के बाद आपको Application Receipt मिलेगी, जिसका प्रिंटआउट निकाल लें और सभी स्व–प्रमाणित दस्तावेजों के साथ नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में जमा करें।
Note:- फिलहाल प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अस्थायी रूप से बंद है। वर्तमान में इच्छुक एवं पात्र गर्भवती महिलाएँ इस योजना में ऑनलाइन माध्यम से आवेदन नहीं कर सकती हैं। ऐसे में लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं को निकटतम आंगनबाड़ी केंद्र पर जाकर ऑफलाइन आवेदन करना होगा। जैसे ही सरकार द्वारा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू की जाएगी, उसकी आधिकारिक सूचना जारी कर दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट एवं आंगनबाड़ी केंद्र से अपडेट प्राप्त करते रहें।
Quick Links
| Official Website | Click Here |
| Join Our Telegram Channel | Join Now |
| BiharHelp | Click Here |
Frequently Asked Questions (FAQs)
Q1. PM Matru Vandana Yojana 2026 क्या है?
PM Matru Vandana Yojana 2026 भारत सरकार की एक मातृत्व कल्याण योजना है, जिसके तहत गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं को ₹5,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि माँ और बच्चे का स्वास्थ्य बेहतर हो सके।
Q2. PMMVY 2026 का लाभ किन महिलाओं को मिलेगा?
इस योजना का लाभ उन पात्र गर्भवती महिलाओं को मिलेगा जो भारत की नागरिक हैं और सरकारी नौकरी में नहीं हैं।
Q3. PM Matru Vandana Yojana 2026 के तहत कितनी राशि मिलती है?
पहली जीवित संतान के लिए: ₹5,000 (किस्तों में) दूसरी संतान यदि बालिका हो: ₹6,000 (एकमुश्त)
Q4. PMMVY 2026 में आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
PMMVY 2026 एक चल रही (Ongoing) योजना है। पात्र महिलाएँ गर्भावस्था के दौरान कभी भी आवेदन कर सकती हैं, लेकिन समय पर पंजीकरण करना अनिवार्य है।
आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

