Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana 2023 | बेटियों के जन्म पर सरकार देगी पैसे, ऐसे उठायें इस योजना का लाभ

Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana 2023: दोस्तों जैसा कि आप सभी को पता है कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा समय-समय पर एक से एक योजना सभी वर्ग (Category) के लोगों के लिए आयोजित की जाती है | ठीक इसी प्रकार बालिकाओं की सुरक्षा के लिए एक योजना का शुभारंभ किया गया है | इस योजना का नाम “मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना” है | इस योजना को बिहार सरकार के द्वारा लागू किया गया है |

BiharHelp App

मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना बिहार सरकार द्वारा वर्ष 2018 में शुरू की गई थी | इस योजना का उद्देश्य राज्य की बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें समृद्ध बनाना है | वर्तमान समय में कई जगहों पर कन्या भ्रूण हत्या की समस्या है | जिसे इस योजना के माध्यम से सरकार निरंतर प्रयास कर रही है |

तो चलिए इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना से जुड़ी संपूर्ण जानकारी जैसे_ मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है, इस योजना का लाभ, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन कैसे करें की पूरी जानकारी नीचे विस्तार से बताई गई है | इस योजना से संबंधित वे तमाम जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें |

Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana 2023

Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana 2023 : Overview

आर्टिकल का नाम Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana 2023
किसने शुरू किया बिहार सरकार
कब से आयोजित हुआ वर्ष 2018
आर्टिकल का प्रकार सरकारी योजना
योजना का नाम मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना
उद्देश्य भ्रूण हत्या को रोकना तथा लिंगानुपात में सुधार करना
लाभार्थी राज्य के लोग
आवेदन कैसे करें ऑफलाइन /ऑनलाइन



मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना क्या है ?

केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से लड़कियों के सामाजिक उत्थान के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के साथ कई सारी योजनाएं चलाई जाती है | इसका लाभ सामान्य तौर पर लड़कियों को प्राप्त होता है | आज हम बिहार सरकार द्वारा लड़कियों के लिए चलाई जाने वाली एक ऐसी ही योजना के बारे में बताने जा रहे हैं | जिस योजना का नाम बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना है |

Read Also : 

मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना का उद्देश्य क्या है ?

बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना का मुख्य उद्देश्य भ्रूण हत्या को रोका जाना है | इस योजना से प्रदेश के सभी बेटियों के लिए जीवन स्तर में सुधार लाने में काफी मदद मिलेगी | इसके अलावा इसके अंतर्गत लिंग अनुपात में भी सुधार लाया जाएगा |

इस योजना के तहत कन्या के जन्म पर उसके नाम पर ₹2000 की राशि बैंक में बचत खाता खोलकर निवेश किया जाएगा | इसके बाद जब लड़की 18 वर्ष की हो जाएगी, तो उस समय उन्हें एकमुश्त राशि प्रदान कर दी जाएगी | जिससे कि उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा |

Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana का लाभ/ विशेषता 

यदि आप भी इस योजना के तहत लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको इसकी पूरी विशेषता को जानना बेहद जरुरी है | जैसे _

  • इस योजना का शुभारंभ बिहार सरकार द्वारा किया गया है |
  • इस योजना के माध्यम से बिहार सरकार द्वारा यूको एवं आईडीबीआई बैंक में ₹2000 की राशि का निवेश किया जाएगा |
  • कन्या की 18 वर्ष की आयु पूरी होने के पश्चात कन्या को एकमुश्त परिपक्वता मूल्य के बराबर राशि का भुगतान किया जाएगा |
  • यदि कन्या की मृत्यु 18 वर्ष की आयु से पहले हो जाती है, तो इस स्थिति में राशि का भुगतान महिला विकास निगम, बिहार को किया जाएगा |
  • भ्रूण हत्या रोकने, लिंग अनुपात में सुधार करने एवं जन्म पंजीकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस योजना को लागू किया गया है |
  • सभी बालिकाएं जिनका जन्म 22 नवंबर 2007 या फिर उसके बाद हुआ है तथा वह बीपीएल श्रेणी में आते हैं, तो उन्हें इस योजना का लाभ दिया जाएगा |
  • एक परिवार के केवल दो बेटियों को ही इस योजना का लाभ प्राप्त किया जाएगा |
  • इस योजना का कार्यान्वयन महिला विकास निगम, बिहार द्वारा किया जाएगा अब तक 15 लाख बालिकाओं को इस योजना का लाभ प्राप्त किया जा चुका है |



Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana के लिए पात्रता 

मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के लिए निम्नलिखित व्यक्ति पात्र होंगे _

  • आवेदक बिहार के मूल निवासी होने चाहिए |
  • बालिका का जन्म 22 नवंबर 2007 के बाद होना चाहिए |
  • कन्या का जन्म पंजीकरण होना बहुत ही जरूरी है |
  • पंजीकरण जन्म के 1 वर्ष के अंदर कराया गया होना चाहिए |
  • कन्या बीपीएल श्रेणी से संबंध रखती हो |
  • बेटी के जन्म से 3 वर्ष तक आवेदन किया जा सकता है |

Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana आवश्यक दस्तावेज 

इस योजना का लाभ लेने के लिए नीचे दी गई सभी दस्तावेजों का होना अनिवार्य है |जैसे_

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • बी.पी.एल. प्रमाण पत्र
  • माता/ पिता का पहचान पत्र

Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana आवेदन की प्रक्रिया 

ऑफलाइन के माध्यम से 

यदि आप भी मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना, बिहार के लिए आवेदन करना चाहते हैं ,तो आप अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र पर जाकर कर सकते हैं |

  • इसके लिए आपको एक आवेदन फॉर्म लेना होगा |
  • और इस आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को सही-सही भरना है |
  • फिर मांगी गई दस्तावेजों की छायाप्रति को और आवेदन फॉर्म को आंगनवाड़ी सेविका के पास जमा कर देना है |
  • इसके बाद बाल विकास विभाग, अधिकारी द्वारा इसकी जांच करने के बाद इसे स्वीकार कर लिया जाएगा |
  • इसकी सुचना आपको दे दी जाएगी |

ऑनलाइन के माध्यम से 

  • सबसे पहले आपको इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा | वैसे ऑफिशल वेबसाइट का लिंक नीचे दिया गया है |

Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana 2023

  • इस के होम पेज पर आपको अप्लाई फोर बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के विकल्प पर क्लिक करना है |
  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल कर आ जायेगा, जिसमें पूछी गई सभी जानकारी को सही-सही दर्ज करना है |
  • फिर मांगी गई सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना है और फिर आवेदन फॉर्म को सबमिट कर देना है |
  • इस प्रकार से आपका आवेदन कन्या सुरक्षा योजना के तहत पूरा हो जाएगा |

Important links



Home Page Click HereMukhyamantri Kanya Suraksha Yojana 2023
Official Website Click HereMukhyamantri Kanya Suraksha Yojana 2023

सारांश

मैं आशा करता हूँ कि आपको मेरी यह जानकारी Railway Business Idea 2023 पसंद आई होगी, अगर आपको मेरी यह जानकारी अच्छी लगी हो, तो आप इस  like जरुर करें साथ हीं साथ अपने दोस्त, फॅमिली और ग्रुप में जरुर शेयर करें | ताकि उन्हें भी यह जानकारी मिल सके |

Read Also : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *