Kisan Vikas Patra Yojana 2022 | किसान विकास पत्र योजना 2022: ब्याज दर, Eligibility, Apply Full Details

आज हम इस आर्टिकल की सहायता से Kisan Vikas Patra Yojana 2022 के बारेमे जानकारी हासिल करेंगे। हम इस आर्टिकल की सहायता से जानेंगे की कैसे आप किसान विकास पत्र योजना में आवेदन कर सकते हो। इस योजना में आवेदन करने के लिए क्या क्या दस्तावेज चाहिए इसके बारेमें भी हम जानकारी हासिल करेंगे।

BiharHelp App

➡ इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक की क्या पात्रता होनी चाहिए वो भी हम इस आर्टिकल की सहायता से जानेंगे। इसके अलावा हम यह भी जानेंगे की इस योजना से आपको क्या लाभ हो सकता है। तो चलिए जानते है इस योजना के बारेमे। इस योजना से संबंधित जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पुरा पढे।

Kisan Vikas Patra Yojana 2022

Kisan Vikas Patra Yojana 2022 Basic Info

योजना का नाम Kisan Vikas Patra Yojana 2022
योजना की शुरूआत कब हुई। 2022
योजना की शुरूआत किसने की। भारत सरकार
योजना का उद्देश्यों देशवासियों के प्रति बचत की भावना को प्रोत्साहित करना।
Investment amount 124 महीने
Rate of interest 6.9%



Kisan Vikas Patra Yojana 2022

इस योजना एक प्रकार की बचत योजना है। जो निवेश की अवधि के बाद निवेश की रकम को दोगुना करके देती है। इस योजना के अंतर्गत आप बैंक में या फिर डाकघर में आवेदन कर सकते हैं। इस योजना में निवेशक को 10 साल और 4 महीने (124 महीने) लिए निवेश करना होगा और 124 महीने के बाद आपको पैसे दुगने मिलेंगे। जरूरी नहीं है कि इस योजना के अंदर किसान ही आवेदन करें। इस योजना के अंतर्गत भारत का कोई भी नागरिक आवेदन कर सकता है।

Kisan Vikas Patra Yojana 2022 के लिए केवीपी प्रमाण पत्र खरीदना होगा। जिसका न्यूनतम निवेश ₹1000 है। इस निवेश कि कोई ऊपरी सीमा नहीं है। आप जितना चाहे उतना निवेश कर सकते हैं। बस ध्यान रखिएगा कि यदि आप 50,000 से ज्यादा का निवेश करते हैं तो आपको अपना पैन कार्ड की डिटेल देनी होगी।

Kisan Vikas Patra Yojana 2022 का उद्देश्यों

इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के नागरिकों के अंतर्गत बचत की भावना को प्रोत्साहित करना है। इस योजना के माध्यम से निवेश की रकम दोगुनी की जाएगी। इससे ज्यादा से ज्यादा लोग इस योजना के अंतर्गत निवेश करने के लिए प्रेरित होंगे और बचत करेंगे।

Kisan Vikas Patra Yojana 2022 के अंतर्गत 124 महीनों के लिए आवेदन करना होगा और निवेश पर 6.9% व्याज प्रदान किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से लोगों की आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी।

Kisan Vikas Patra Yojana 2022 पात्रता

  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आवेदक को भारत का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से ज्यादा होनी चाहिए।
  • यदि आवेदक माइनर है तो उसके माता-पिता इस योजना में निवेश कर सकते हैं।
  • हिंदू एकीकृत परिवार या फिर अनिवासी भारतीय इस योजना के अंतर्गत आवेदन नहीं कर सकते।



Kisan Vikas Patra Yojana 2022 दस्तावेज

  1. आधार कार्ड
  2. निवास प्रमाण पत्र
  3. केवीपी एप्लीकेशन फॉर्म
  4. आयु प्रमाण पत्र
  5. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  6. मोबाइल नंबर

Kisan Vikas Patra Yojana 2022 के लाभ

  • किसान विकास पत्र योजना एक प्रकार की बचत योजना है। जिसके अंतर्गत निवेश करके निवेशक अपने निवेश को दोगुना कर सकता है।
  • निवेश को दोगुना करने के लिए निवेशक को कम से कम 124 महीने के लिए निवेश करना होगा।
  • इस योजना के अंतर्गत न्यूनतम निवेश की राशि ₹1000 है।
  • यदि निवेशक 50000 रुपए या फिर उससे ज्यादा का निवेश करना चाहता है तो उसे अपने पैन कार्ड डिटेल जमा करनी होगी।
  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन पोस्ट ऑफिस या बैंक अकाउंट से किया जा सकता है।
  • Kisan Vikas Patra Yojana 2022 को एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे पोस्ट ऑफिस या फिर एक बैंक अकाउंट से दूसरे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जा सकता है।
  • केवीपी फॉर्म चेक या कैश में भरा जा सकता है।
  • किसान विकास पत्र फॉर्म सबमिट करने पर एक किसान विकास सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा जिसमें मेच्योरिटी डेट, लाभार्थी का नाम तथा मैच्योरिटी अमाउंट होगा।
  • इस योजना के अंतर्गत 6.9 प्रतिशत की ब्याज दर है।
  • इस योजना के अंतर्गत निवेशक कभी भी निकासी कर सकता है लेकिन यदि निकासी 1 वर्ष के भीतर की है तो कोई ब्याज नहीं प्रदान किया जाएगा तथा जुर्माना भी भरना होगा।
  • किसान विकास पत्र योजना को गारंटी के तौर पर लोन प्राप्त करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Kisan Vikas Patra Yojana 2022 आवेदन की प्रक्रिया

अगर आप भी आवेदन करना चाहते हो तो आप भी Kisan Vikas Patra Yojana 2022 के लिए आवेदन कर सकते हो। आप इसके लिए दो तरीको से आवेदन कर सकते हो। ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनो तरीको से इसके लिए आवेदन कर सकते हो। तो चलिए जानते है। हम कैसे आप इसके लिए आवेदन कर सकतें है। इसे हम स्टेप बाय स्टेप जानते है।

Online Registration

Step 1

Kisan Vikas Patra Yojana 2022

सर्वप्रथम आपको उस बैंक की या फिर पोस्ट ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जहां से आपको इस योजना को खरीदना है।

Step 2

अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा। होम पेज पर आपको इन्वेस्टमेंट प्लान के लिंक पर क्लिक करना होगा।

Step 3

अब आपको किसान विकास पत्र योजना के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आएगा।

Step 4

आपको इस एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करनी होगी। अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच करना होगा।

Step 5

इसके बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा ।इस प्रकार आप Kisan Vikas Patra Yojana 2022 के अंतर्गत online आवेदन कर पाएंगे।



Offline Registration

  1. सर्वप्रथम आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस या फिर बैंक में जाना होगा। Kisan Vikas Patra Yojana 2022
  2. अब आपको वहां से किसान विकास पत्र योजना का आवेदन फॉर्म लेना होगा।
  3. आपको इस आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  4. इसके बाद आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
  5. अब आपको यह आवेदन फॉर्म उसी बैंक या फिर पोस्ट ऑफिस में जमा करना होगा।
  6. इस प्रकार आप किसान विकास पत्र योजना के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे।

Kisan Vikas Patra Yojana 2022 वापिस लेने की प्रक्रिया

Kisan Vikas Patra Yojana 2022 को समय से पहले किसी भी समय बंद किया जा सकता है। यह निर्णय कुछ खास परिस्थितियों में ही ही लिया जाएगा। किसान विकास पत्र वापस लेने की स्थिति कुछ इस प्रकार है।

इसे भी पढ़ें:

 

  • किसी एक या फिर सारे खाताधारकों की मृत्यु हो जाने की स्थिति में
  • न्यायालय के आदेश पर
  • जमा करने की तारीख के 2 साल 6 महीने बाद
  • राजपत्र अधिकारी द्वारा

Kisan Vikas Patra Yojana 2022 का intrest rate क्या रहेगा

Kisan Vikas Patra के अंतर्गत मेच्योरिटी पीरियड 10 साल 4 महीने है। इतने समय में किसान विकास पत्र का प्रिंसिपल अमाउंट दोगुना हो जाता है। 1 जनवरी 2021 से किसान विकास पत्र का इंटरेस्ट रेट 6.9% हो जाएगा। लाभार्थी इस खाते में से मैच्योरिटी से पहले कुछ खास स्तिथि में पैसे निकाल सकते हैं। इस खाते में निवेश करने की न्यूनतम सीमा ₹1000 है।

किसान विकास पत्र अकाउंट की कोई भी निवेश की अधिकतम सीमा नहीं है। केंद्र सरकार द्वारा किसान विकास पत्र सर्टिफिकेट ₹1000, ₹5000, ₹10000 तथा ₹50000 की डिनॉमिनेशन में बेचा जाता है। यह राशि पोस्ट ऑफिस से परिपक्वता के बाद प्राप्त की जा सकती है।

यह राशि किसी भी पोस्ट ऑफिस से प्राप्त की जा सकती है। राशि प्राप्त करने के लिए लाभार्थी को अपनी आइडेंटिटी स्लिप पोस्ट ऑफिस में दिखानी होगी। पर यदि लाभार्थी के पास आईडेंटिटी स्लिप नहीं है तो वह सिर्फ उसी पोस्ट ऑफिस से राशि रिडीम कर सकता है जहां से उसने किसान विकास पत्र सर्टिफिकेट लिया है।

Kisan Vikas Patra Yojana 2022 सर्टिफिकेट

  1. Single Holder Type Kisan Vikas Patra Certificate: यह सर्टिफिकेट किसी नाबालिग या ना बालिका की ओर से एक बल्कि व्यक्ति को सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है।
  2. Joint A Type Kisan Vikas Patra Certificate: यह सर्टिफिकेट संयुक्त रूप से दो बालिग व्यक्ति को जारी किया जाता है। यह सर्टिफिकेट दोनों धारकों के लिए संयुक्त रूप से दाय है।
  3. Joint B Type Kisan Vikas Patra Certificate: यह सर्टिफिकेट दो बालिग व्यक्तियों को संयुक्त रूप से जारी किया जाता है। यह संयुक्त खाता धारकों में से किसी एक व्यक्ति को देय होता है।

Important links



Official website Click Here
Registration Click Here

FAQ

किसान विकास पत्र योजना क्या है?

इस योजना को बचत को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया है, इसके अंतर्गत निवेशक को निवेश करने पर दोगुना पैसा दिया जायेगा।

इस योजना के अंतर्गत कौन लाभ ले सकता है?

ज़रूरी नहीं है कि इस योजना का लाभ केवल किसानों को ही मिलेगा बल्कि देश का कोई भी नागरिक इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर इसे खरीद सकता है।बाकि की जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़े।

किसान विकास पत्र योजना का उद्देश्यों

देशवासियों के प्रति बचत की भावना को प्रोत्साहित करना।

Conclusion

आज हमने इस आर्टिकल की सहायता से जाना की कैसे हम Kisan Vikas Patra Yojana 2022 के लिए आवेदन कर सकते हो। इस योजना में आवेदन करने के लिए क्या क्या दस्तावेज चाहिए। इस योजना में कोन आवेदन कर सकता है। इस योजना में आवेदन करने की पात्रता क्या होनी चाहिए इसके बारेमे भी हमने इस आर्टिकल की सहायता से जाना। इसके अलावा हमने यह भी जाना की कैसे आवेदक को इस योजना से लाभ हो सकता है इसके बारेमे भी हमने इस आर्टिकल की सहायता से जाना। इसके अलावा हमने और भी बहुत सारी जानकारी इस आर्टिकल की सहायता से हासिल की।

अगर आपको हमारे जरिए दी गई जानकारी अच्छी लगती हो तो आप इस योजना के आर्टिकल को अपने दोस्तो और परिवार के लोगो के साथ भी शेयर कर सकते हो। अगर आपको इस योजना से संबंधित को भी सवाल है तो आप हमे comment में पुछ सकते हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *