दिल्ली लाड़ली योजना 2022 : कोई भी सामाज तब तरक्की कर सकता है जब उस सामाज में रहने वाली महिलाओ की तरक्की हो। इसी बात को ध्यान में रखते है केन्द्र सरकार से लेकर तमाम राज्य सरकारे महिलाओं की तरक्की को लेकर तमाम ऐसी योजनाये चला रही है जिससे महिलाओ के लिए आगे बढ़ने और तरक्की करने के नये नये रासते खुल रहे है। बात चाहे कन्या सुमगंलम योजना की हो या बेटी बचाओ बेटी पढाओं। ऐसी हर एक योजना का मकसद देश की गरीब तबके की महिलाओ और लड़कियो की आर्थिक और सामाजिक तरक्की है।
जाने इस पोस्ट में क्या क्या है
आज हम आपको दिल्ली में लड़कियों को लेकर चल रही ऐसी ही एक योजना के बारे में बताने वाले है जिसके तहत दिल्ली सरकार राज्य की गरीब तबके की लड़कियों को 5000 से लेकर 11000 रूपये तक देने का काम कर रही है। हम जिस योजना की बात कर रहे है उस योजना का नाम दिल्ली लाड़ली योजना है। दिल्ली लाड़ली योजना क्या है और आप इस योजना के लिए कैसे आवेदन कर सकते है। इस लेख में हम आपको इस योजना से जुड़ी हुई सभी महत्पपूर्ण जानकारियां देने वाले है।
दिल्ली लाड़ली योजना 2022 क्या है
दिल्ली लाड़ली योजना दिल्ली में रहने वाली लड़कियो के लिए एक बहुत ही लाभकारी और महत्पपूर्ण योजना है। इस योजना की शुरूआत दिल्ली में 1 जनवरी 2008 को हुई थी। दिल्ली लाभकारी योजना के जरिये दिल्ली सरकार दिल्ली में पैदा होने वाली लडकियों की आर्थिक और सामाजिक तरक्की के लिए उनके खाते में 5000 से लेकर 11000 रूपये तक की राशि जमा करने का काम कर रही है। दिल्ली सरकार की इस योजना का उद्देश्य लडकियों को कन्या भ्रूण हत्या जैसे प्रकोप से बचाना और उन्हे शिक्षित करना है।

दिल्ली लाड़ली योजना 2022 highlights
| योजना का नाम | Delhi Ladli Yojana 2022 |
| किसने शुरू की | दिल्ली सरकार ने |
| लाभार्थी कौन है | दिल्ली में जन्म लेने वाली बालिकाएं |
| उद्देश्य क्या है | बालिकाओं को लेकर नकारात्मक सोच में सुधार करना। |
| आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
| साल | 2022 |
| वित्तीय सहायता | ₹5000 से लेकर ₹11000 तक |
| आरंभ होने की तिथि | 1 जनवरी 2008 |
| आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
दिल्ली लाड़ली योजना 2022 के लिए जरूरी दस्तावेज
दिल्ली सरकार की इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए निम्न दस्तावेजो का होना जरूरी है
- बालिका तथा माता-पिता के आधार कार्ड की कॉपी
- आय प्रमाण पत्र
- बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
- माता-पिता का बालिका के साथ एक फोटो
- पिछले 3 वर्ष का निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक अकाउंट पासबुक
- मोबाइल नंबर
दिल्ली लाड़ली योजना 2022 के लिए पात्रता
दिल्ली में पैदा होने के लिए लड़कियों का दिल्ली सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ लेने लिए निम्न योग्यताओ का होना जरूरी है
- इस योजना का लाभ केवल उन्हे लड़कियों को मिलेगा जिनके माता पिता दिल्ली के स्थाई निवासी होगे।
- दिल्ली लाड़ली योजना के लिए आपवेदन करने के लिए लड़की का जन्म दिल्ली में होना जरूरी है।
- परिवार की वार्षिक आय ₹100000 या फिर उससे कम होनी चाहिए।
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए बालिका मान्यता प्राप्त स्कूल में पंजीकृत होनी चाहिए।
- योजना का लाभ एक परिवार की केवल 2 बेटियां ही उठा सकती हैं।
दिल्ली लाड़ली योजना 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे
दिल्ली लाड़ली योजना 2022 के लिए आवेदन करने के लिए आपको निम्न स्टेप्स को फालो करना पड़ेगा
- दिल्ली लाड़ली योजना के लिए आवदेन करने के लिए सबसे पहले आपको इस योजना की आधिकारिक बेवसाइड पर जाना होगा। इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले महिला एवं बाल विकास विभाग, दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
- जब आप इस बेवसाइड पर विजिट करोगो तो आपके इस बेवसाइड के होम पेज पर ही “दिल्ली लाड़ली स्कीम” का विकल्प दिख जायेगा। आपको इस पर क्लिक कर देना है।
- इस विकल्प पर आने के बाद आपको एक फार्म दिखाई देगा। आपको वो फार्म डाउनलोड कर लेना है।

- इस एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करके इसका प्रिंट निकलवा लेना है।
- फार्म का प्रिट निकलवाने के बाद आपको इस फार्म में पूछी गई जानकारियों को अच्छे से भर लेना है।
- इस फार्म को भरने के बाद आपको अपने जरूरी दस्तावेजो को इस फार्म के साथ अटैच कर देनाहै।
- अब आपको अपने इस आवेदन फॉर्म को अपने जिला कार्यालय के ऑफिस में जमा कराना होगा।
- इस तरह इस योजना के आवेदन से जुड़ी़ प्रक्रिया पूरी हो जायेगी।
दिल्ली लाड़ली योजना के लाभ
| क्रमिक संख्या | आर्थिक सहायता के चरण | आर्थिक सहायता |
| 1. | संस्थागत डिलीवरी के समय | ₹11000 |
| 2. | घर में डिलीवरी के समय | ₹10000 |
| 3. | पहली कक्षा में प्रवेश लेने पर | ₹5000 |
| 4. | छठी कक्षा में प्रवेश लेने पर | ₹5000 |
| 5. | 09वीं कक्षा में प्रवेश लेने पर | ₹5000 |
| 6. | 10वीं कक्षा पास करने पर | ₹5000 |
| 7. | 12वीं कक्षा में प्रवेश लेने पर | ₹5000 |
conclusion
जैसा कि आप जानते कि विभिन्न सरकारो के तमाम प्रयासो के वाबजूद भी देश में महिलाओं और लड़कियों की शिक्षा को लेकर जागरूकता की कमी है। कन्या भ्रूड़ हत्या जैसे संगीन जुर्म आज भी देश के विभिन्न हिस्सो में होते हुए दिखाई देते है। ऐसे में दिल्ली सरकार की दिल्ली में पैदा होने वाली लड़कियो के लिए दिल्ली लाडली योजना एक उम्मीद है। इस उम्मीद के जरिये दिल्ली की गरीब लडकियों को शिक्षा प्राप्त करने ओर अपनी जिन्दगी में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
दिल्ली लाडली योजना की शुरूआत कब हुई थी
दिल्ली लाडली योजना की शुरूआत 1 जनवरी 2008 को हुई थी
दिल्ली लाडली योजना किन लोगो के लिए है
दिल्ली लाडली योजना दिल्ली में पैदा होने वाली लडकियों के लिए है
दिल्ली लाडली योजना का मुख्य मकसद क्या है
दिल्ली लाडली योजना का मकसद दिल्ली में पैदा होने वाली गरीब लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाना है।
ये भी पढ़े-
- PM Swamitva Yojana 2022: गांव में शुरू हुए ई-ग्राम पोर्टल, ऐसे करे एप्लाई
- PM Kisan Tractor Subsidy Yojana 2022 | पीएम किसान ट्रेक्टर योजना 2022, ऐसे करे एप्लाई
आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।
