Get Rid Of Bad Thoughts: बुरे विचारों से कैसे छुटकारा पाएं?

Bure Vicharo Se Chutkara Kaise Paye: आज के समय में हर तरफ नेगेटिव लोग फैले हुए हैं। जिधर भी जाओ लोग बस निराशा की बात करते दिखााई देते हैं। लेकिन किसी भी इंसान के लिए यह चीज सही नहीं हो सकती है। क्‍योंकि निराशा आदती को तोड़ देती है।

BiharHelp App

इसलिए हमें जितनी जल्‍दी हो सके उतनी जल्‍दी इन बुरे विचारों से छुटकारा पा लेना चाहिए। इसलिए अगर आप जानना चाहते हैं कि बुरे विचारों से कैसे छुटकारा पाएं तो हमारे इस लेख को अंत तक पढि़ए। अपने इस लेख में हम आपको बुरे विचारों से छुटकारा पाने के सारे तरीके बताएंगे।

Get Rid Of Bad Thoughts

जाने इस पोस्ट में क्या क्या है

बुरे विचार क्‍या होते हैं?

बुरे विचारों से कैसे छुटकारा पाएं इसके बारे में हम आपको जानकारी दें उससे पहले आइए एक बार हम आपको जानकारी दें कि बुरे विचार क्‍या होते हैं तो हम आपको बता दें कि जब भी कभी बुरी चीजों में फंस जाते हो तो हमेशा आपको बुरे बुरे विचार आने लगते हैं।

इसके अंदर आपको केवल और केवल निराशा ही मिलती है। इसलिए जो भी इंसान इसके अंदर फंस जाता है उसे इससे बाहर निकल पाना काफी कठिन हो जाता है। यही वजह है कि किसी भी इंसान के अंदर इस तरह के विचार नहीं आने चाहिए।

इसे भी पढें:

बुरे विचार क्‍यों आते हैं?

बुरे विचार क्‍यों आते हैं इसके कई सारे कारण हैं। इसमें सबसे पहला कारण तो ये है कि आप हमेशा उसी तरह से सोचने लगते हैं जिसमें आपको हर चीज केवल और केवल नेगेटिव ही दिखाई देती है। इसलिए हमेशा किसी भी चीज को देखने के प्रति आपका नजरिया सही होना चाहिए।

उदाहरण के तौर पर अगर पिछले कुछ दिनों से आपके शहर में ज्‍यादा हादसे हुए हैं तो आपके अंदर हो सकता है कि जब भी आप सफर करें तो इस तरह के विचार आएं कि कहीं ऐसा ना हो कोई हादसा हो जाए। क्‍योंकि लगातार आप इस तरह की चीजें देखते और सुनते आ रहे हैं।




बुरे विचारों से क्‍या नुकसान है?

बुरे विचारों से कैसे छुटकारा पाएं से पहले आपको एक और चीज के बारे में जानना जरूरी है कि आखिर बुरे विचारों से आपके शरीर को क्‍या नुकसान हो सकता है। ताकि आपको इसके बारे में पता हो।

  • बुरे विचार आने के कारण आप जीवन में किसी भी काम सफल होने की बजाय हमेशा असफल होने की तरफ बढ़ने लगते हैं।
  • जब भी आपके अंदर बुरे विचार आने लगते हैं तो आप कुछ नया करने या सोचने से कतराने लगते हैं।
  • बुरे विचार आने से आप जिस जगह पर जिन लोगों के साथ रहते हो वहां का माहौल भी नेगेटिव कर देते हो।
  • बुरे विचारों के चलते आपकी सेहत पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। क्‍यों‍कि आपका खाने पीने में मन नहीं लगता है।
  • नेगेटिव होने की वजह से आपके दोस्‍त भी आपसे दूरी बनाने लगते हैं। क्‍यों‍कि आप हमेशा उसी तरह की बातें करते हो।

बुरे विचारों से कैसे छुटकारा पाएं?

आइए अब हम आपको जानकारी देते हैं कि बुरे विचारों से कैसे छुटकारा पाएं। इसमें हम आपको बुरे विचारों से छुटकारा पाने के कई तरीके बताएंगे। जिन्‍हें आप अपनाकर आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। इसलिए हर तरीके को आप ध्‍यान से समझें।

खुद को व्‍यस्‍त रखें

बुरे विचारों से छुटकारा पाने का सबसे अच्‍छा और सही तरीका ये है कि आपको हमेशा खुद को व्‍यस्‍त रखना चाहिए। क्‍यों‍कि अगर आप किसी काम में लगे रहेंगे तो आपके अंदर बुरे विचार आएंगे ही नहीं। इसलिए हमेशा जब भी आप इस तरह की समस्‍या के अंदर फंस जाएं तो इस बात का ध्‍यान दें।

अगर आपको कोई काम करने की जरूरत नहीं है तो भी हम आपको सुझाव देंगे कि आप कुछ समय के कोई भी नौकरी पकड़ लें। जिससे आपके अंदर ये बुरे विचार ना आएं। क्‍योंकि अक्‍सर खाली रहने पर बुरे विचार इंसान के अदर खुद ही आने लगते हैं।

बुरे विचारों से कैसे छुटकारा पाएं

लोगों के बीच में रहें

काफी सारे लोगों को आदत होती है कि वो हमेशा अकेले रहना पसंद करते हैं। जिससे उनके अंदर बुरे विचार आते रहते हैं। लेकिन बुरे विचारों से छुटकारा पाने के लिए आपको अकेले रहने की अपनी आदत छोड़नी होगी। क्‍योंकि जब आप अकेले रहते हैं तो आपका दिमाग पूरी तरह से शांत रहता है।

ऐसे में हमेशा उसके अंदर किसी ना किसी तरह का बुरा विचार आने लगता है। इसलिए जरूरी है कि आप बुरे विचारों से दूर रहने के लिए लोगों के बीच में रहें। उनसे बात करते रहें। साथ ही कोशिश करें कि उनसे कोई ऐसी बात करें जिससे आपके अंदर एक सकारात्‍मक भाव आ सके।

मोटिवेशनल किताबें पढ़ें

अगर आप किसी ऐसी जगह पर रहते हैं जहां पर लोगों के बीच बैठना संभव नहीं है तो हमारा आपको बुरे विचारों से छुटकारा कैसे पाने के लिए एक सुझाव रहेगा कि आप कुछ मोटिवेशनल किताबें खरीद लाएं। इसके बाद आप उन्‍हें लगातार पढ़ते रहें।

इनमें हमारे वीर पुरूषों की, आजादी के नायकों की और इसी तरह की दूसरी किताबें। इससे आपको बुरे विचारों से छुटकारा भी मिल जाएगा और आप ये भी जान पाएंगे कि हमारे देश में कितन महापुरूष हुए हैं। जिन्‍होंने देश के लिए ना जाने कितना कुछ दांव पर लगा दिया था।

बुरे विचारों से कैसे छुटकारा पाएं

जीवन में एक दिशा तय करें

अगर आपके जीवन की कोई दिशा नहीं है तो भी संभव है कि आप बुरे विचारों के अंदर फंस गए हों। क्‍यों‍कि जिन लोगों का जीवन में कोई लक्ष्‍य नहीं होता है वो अक्‍सर इन चीजों की तरफ तेजी से आकर्षित हो जाते हैं। इसलिए हम आपको सुझाव देंगे कि आप जीवन का एक मिशन बनाकर काम करें।

भले की आप कोई छात्र हों या अन्‍य वर्ग से आते हों। लेकिन अगर आप जीवन का एक लक्ष्‍य बना लेंगे तो आप देखेंगे कि आपको हमेशा उस लक्ष्‍य की चिंता रहेगी। इससे आगे या पीछे का आप कुछ नहीं सोचेंगे। यही वजह है कि धीरे धीरे आपके जहन से बुरे विचार भी गायब होते जाएंगे।




नेगेटिव दोस्‍तों से दूरी बनाए रखें

कई बार हम जीवन में कुछ ऐेसे दोस्‍त बना लेते हैं जो कि केवल और केवल नेगेटिव ही बातें करते हैं। बुरे विचारों से छुटकारा पाने के लिए आपको ऐसे दोस्‍तों से भी दूरी बनाकर रखनी चाहिए। क्‍योंकि अगर आपके दोस्‍त नेगेटिव होंगे तो यकीन मानिए आप पॉजिटिव रह ही नहीं सकते।

इसलिए जो भी आपको लगे कि वो इंसान आपको नेगेटिव कर रहा है आप उससे मिलना छोड़ दें। साथ ही उसके अलावा आप दूसरे दोस्‍त भी बना लें। जो कि आपसे सकारात्‍मक बातें कर सकें। साथ ही आपको जीवन में आगे की राह दिखा सकें।

बुरे विचारों से कैसे छुटकारा पाएं

बेवजह की किसी से बहस ना करें

कई बार लोगों से लड़ने भिड़ने की हमारी आदत हो जाती है। ऐसे में हम ये नहीं देखते कि बात कौन सी है। बस हमारा काम ये होता है कि हम लड़ाई शुरू कर दें। बुरे विचारों से कैसे छुटकारा पाएं में यह तरीका भी काफी गलत है।

क्‍योंकि अगर आप एक बार किसी से लड़ाई कर लेते हैं तो उससे आपका पूरा दिन खराब हो जाता है। इसलिए अगर आपसे कोई इंसान लड़ाई भी करता है तो कोशिश करें कि उससे बहस ना करें। साथ ही कोशिश करें कि वहां से दूर चले जाएं। वरना आपको बोलना ही पड़ेगा।

अच्‍छा भोजन करें

बुरे विचारों से कैसे छुटकारा पाएं में भोजन भी बड़ा अहम होता है। क्‍यों‍कि अगर आप सही डाइट लेंगे तो आपका शरीर पूरी तरह से ठीक रहेगा। जिससे आप दिनभर काम में लगे रहेंगे। इसलिए हमेशा अच्‍छी डाइट लें। साथ ही कोशिश करें कि अपनी डाइट में फल और अन्‍य चीजों को भी शामिल करें।

इससे आप देखेंगे कि आपका शरीर और दिमाग एकदम सही होगा। जिससे आपके अंदर बुरे विचार भी नहीं आएंगे। और आप हमेशा जीवन में आगे बढ़ने का तरीका और अन्‍य चीजों के बारे में सोचते रहेंगे। इसलिए जंग फूड की बजाय आप घर का बना खाना खाएं।

बुरे विचारों से कैसे छुटकारा पाएं

पूरी नींद लें

कई लोग रात को पूरी नींद नहीं लेते हैं। क्‍योंकि उनकी आदत होती है कि वो रात को 2 बजे सोते हैं और सुबह फिर से 6 बजे उठ जाते हैं। ऐसे में पूरा दिन नींद में रहते हैं। इसलिए आपको हमेशा इस बात का ध्‍यान रखना है कि आपको हमेशा पूरी नींद लेनी है। जिससे आपके शरीर को पूरा आराम मिले।

टाइम मैनेजमेंट करना सीखें

बुरे विचारों से कैसे छुटकारा पाएं में टाइम मैनेजमेंट भी एक कारण हो सकता है। इसलिए आपको चाहिए कि आप सही टाइम मैनेजमेंट करें। जिससे आपका सारा दिन सही तरीके से बीते। क्‍योंकि अगर आप समय का सही से प्रबंधन नहीं कर पाते हैं तो सारा दिन परेशान रहेंगे।

इससे जब भी आप अपने काम का आकलन करेंगे तो आप देखेंगे कि आपका पूरा दिन ऐसे ही बीत गया। जिसके बाद आपके दिमाग में कहीं ना कहीं बुरे विचार आने शुरू हो जाएंगे। इसलिए हमेशा अपना समय प्रबंधन सही से करें।

छोटी छोटी चीजों में खुशी की तलाश करें

बुरे विचारों से कैसे छुटकारा पाएं में एक तरीका ये भी हो सकता है कि आपके पास जो भी चीजें इस समय मौजूद हैं आप उनके अंदर ही किसी ना किसी तरह से खुशी की तलाश करें। क्‍योंकि अगर आप बड़ी चीजों में खुशी की तलाश करेंगे तो शायद आप देखते ही रह जाएंगे।

इसलिए हमेशा कोशिश करें कि आपके हाथ में जो भी छोटी छोटी चीजें इस समय मौजूद हैं। आप कहीं ना कहीं उनके अंदर ही खुशी की तलाश कीजिए और खुश रहिए। अच्‍छे विचार कैसे लाएं के अंदर यह तरीका काफी काम का हो सकता है।

रोजाना घूमने जाएं

अगर आप हर समय घर पर बैठे रहते हैं तो आपको चाहिए कि आप रोजाना घूमने जाएं। क्‍यों‍कि इसकी एक अच्‍छी वजह ये हो सकती है कि आप जब घूमने जाएंगे तो नए लोगों से मिलेंगे। साथ ही इससे आपका मन भी कहीं ना कहीं बदलेगा।

इसलिए अच्‍छे विचार कैसे लाएं के लिए आपको चाहिए कि आप अपने आसपास के किसी पार्क में या सड़क पर रोजाना घूमने निकल जाएं। ताजी हवा लें और लोगों को देखते हुए जाएं। साथ ही खुद के अंदर सकारात्‍मक भाव लेकर आएं।

बुरे विचारों से कैसे छुटकारा पाएं

अपने से कमजोर लोगों से मिलें

कई बार हमारे अंदर बुरे विचार इसलिए भी आने लगते हैं कि हमें लगता है कि हम भी दुनिया के सबसे बुरे इंसान हैं। भगवान ने हमारे साथ सबसे बुरी बनाई है। लेकिन ऐसा नहीं है आपसे भी बहुत गरीब और कमजोर लोग हैं।

इसलिए आपको चाहिए कि आप अपने से कमजोर लोगों के बीच में जाएं। उनसे बात करें और उनके जीवन को देखें। इससे आपको पता चलेगा कि वाकई हमसे भी ज्‍यादा दुखी लोग हैं। हम तो बिना किसी दुख के ही दुख बनाने में लगे हैं।

सोशल मीडिया से दूर रहें

आज का समय सोशल मीडिया का है। लोग सोशल मीडिया पर दिनभर लगे रहते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं और जानना चाहते हैं कि Get Rid Of Bad Thoughts तो सोशल मीडिया को आज ही छोड़ दें। क्‍योंकि सोशल मीडिया पर आपको अच्‍छा कंटेंट काफी कम देखने को मिलता है।

इसलिए आपको चाहिए कि आप हमेशा लोगों के बीच में रहें और फोन का केवल तभी प्रयोग करें जब आपको लगे कि हॉ इस समय फोन की जरूरत है। अगर आप बिना जरूरत के फोन का प्रयोग करेंगे तो यकीन मानिए जब आप फोन रखेंगे तो आपके सिर में दर्द और बुरे विचार ही आएंगे।

योगा अभ्‍यास करें

Get Rid Of Bad Thoughts में एक तरीका ये भी हो सकता है कि आप रोजाना सुबह उठकर योगा अभ्‍यास करें। इससे आपका शरीर भी सही रहेगा और आप देखेंगे कि योगा करने से आपके अंदर बुरे विचार नहीं आएंगे। क्‍योंकि योगा करने के बाद आप पूरे दिन एनर्जी से भरे रहेंगे।




नशे से दूर रहें

अगर आप किसी तरह का नशा करते हैं और बुरे विचारों से कैसे छुटकारा पाएं इसके बारे में जानना चाहते हैं तो हम आपको कहेंगे कि आप आज ही नशे से दूर हो जाएं। क्‍योंकि नशा एक ऐसी चीज है जो कि ना सिर्फ आपके शरीर को नुकसान पहुंचाने का काम करता है। बाल्कि आपके विचारों को भी गंदा करने का काम करता है।

बुरे विचारों से कितने दिन में छुटकारा पाया जा सकता है?

Get Rid Of Bad Thoughts के तरीकों को जानने के बाद अगर आाप सोच रहे हैं कि आप बुरे विचारों से कितने दिन में छुटकारा पा सकते हैं तो हम आपको बता दें कि आप अगर ये तरीका अपनाते हैं तो आप 1 से 2 महीने में आसानी से बुरे विचारों से छुटकारा पा सकते हैं।

हालांकि, इसमें एक और चीज गौर करने वाली है कि आप बुरे विचारों में कितने बुरी तरह से फंसे हैं। यह चीज भी काफी मैटर करती है। इसलिए हमेशा कोशिश करें कि आप जल्‍दी से जल्‍दी बुरे विचारों से बाहर आएं और जीवन की नई शुरूआत करें।

मनोचिकित्‍सक से कब संपर्क करें?

बुरे विचारों से कैसे छुटकारा पाएं में अगर आपको लगता है कि आपकी हर कोशिश के बाद भी बुरे विचार से आप दूर नहीं जा पा रहे हैं। तो हम आपको बता दें कि इसका सबसे अंतिम तरीका ये है कि आप किसी मनोचिकित्‍सक को दिखा लें।

वो आपकी सारी समस्‍या सुनेगा और उसके बाद कोशिश करेगा कि आपका समाधान दे सके। क्‍योंकि उसके पास लगातार इस तरह के मरीज आते रहते हैं। इसलिए अगर जरूरत महसूस हो तो डॉक्‍टर से जरूर संपर्क कर लें। वो आपके हिसाब से आपका सही मार्गदर्शन करेगा।

FAQ

बुरे विचार क्‍यों आते हैं?

बुरे विचार ज्‍यादातर उन लोगों के अंदर आते हैं जो कि पूरा दिन खाली रहते हैं और नशा आदि करते हैं।

बुरे विचारों से छुटकारा कैसे पा सकते हैं?

बुरे विचारों से दूर रहने के लिए आपके अपने जीवन में एक मिशन बनाकर काम करना होगा। साथ ही खुद को हमेशा व्‍यस्‍त रखना होगा।

बुरे विचारों से कितने दिन में छुटकारा पा सकते हैं?

बुरे विचारों से आप 2 से 3 महीने के अंदर छुटकारा पा सकते हैं। इस दौरान आपको कई तरीके अपनाने होंगे।

डॉक्‍टर से कब संपर्क करें?

बुरे विचारों को हटाने के लिए आपको जब लगे कि आप चाहकर भी इनसे छुटकारा नहीं पा रहे हैं तो आप डॉक्‍टर से संपर्क कर सकते हैं।

निष्‍कर्ष

आशा है कि अब आप समझ गए होंगे कि बुरे विचारों से कैसे छुटकारा पाएं। इसे जानने के बाद आप समझ गए होंगे कि बुरे विचारों से छुटकारा पाने के लिए आपको हर तरीके से ध्‍यान रखना होगा। लेकिन अच्‍छी बात ये है कि अगर आप एक बार बुरे विचारों से छुटकारा पा लेते हैं तो आपके अंदर ये दोबारा नहीं आएंगे। क्‍योंकि तब आपके जीवन में एक नई दिशा मिल चुकी होगी।

BiharHelp App :

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Rohitkumaryadavv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *