B.Tech in Cloud Computing Course: Bachelor of Technology in Cloud Computing, यह एक 4 साल का स्नातक डिग्री कोर्स है, जो क्लाउड कम्प्यूटिंग, वर्चुअलाइजेशन टेक्नोलॉजी, क्लाउड सिक्योरिटी, डेटा स्टोरेज और कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में शिक्षा प्रदान करता है। यह कोर्स उन छात्रों के लिए बनाया गया है जो टेक्नोलॉजी की दुनिया में Cloud-Based काम या फिर Cloud में होने वाली Problems को सॉल्व करना चाहते हैं और क्लाउड कम्प्यूटिंग, डेटा मैनेजमेंट या वर्चुअल इन्फ्रास्ट्रक्चर में अपना करियर बनाना चाहते हैं।
जाने इस पोस्ट में क्या क्या है

B.Tech in Cloud Computing Course ज्यादातर सरकारी कॉलेज में नहीं पढ़ाया जाता है, IIT और NIT जैसे कॉलेज में इसे B.Tech CSE या IT के साथ ही पढ़ाया जाता है। या फिर B.Tech CSE with Cloud Computing Course होता है, पर आप इस कोर्स को बहुत से प्राइवेट कॉलेज से कर सकते हैं जैसे Baddi University, ITM University, Jagannath University, PDM University आदि में आप B.Tech in Cloud Computing Course कर सकते हैं। और Amity जैसी University से आप B.Tech Cloud Computing & Virtualization Technology या Cyber security जैसे विषयों के साथ कर सकते हैं।
B.Tech in Cloud Computing Course प्रोग्रामिंग लैंग्वेज (जैसे Python, Java) आदि के साथ साथ क्लाउड आर्किटेक्चर, वर्चुअलाइजेशन और क्लाउड सर्विस मॉडल्स (IaaS, PaaS, SaaS) जैसे महत्वपूर्ण विषय पढ़ाए जाते हैं। आज के इस डिजिटल समय में, क्लाउड कम्प्यूटिंग ने बहुत से व्यवसायों के तरीकों और तकनीकी काम को बहुत बदल और फ़ास्ट कर दिया है, और साथ ही Cloud Computing ने नए करियर के रस्ते भी लोंगों के लिए खोल दिए हैं। आज Cloud Computing का उपयोग बहुत ज्यादा बाद गया है चाहे वह स्टार्टअप्स हों, टेक की कोई कंपनी हो जैसे Amazon, Google, TCS या Microsoft हों, या फिर सरकारी क्षेत्र क्यों न हो हर जगह क्लाउड कम्प्यूटिंग की मांग तेजी से बढ़ रही है।
अगर आप 12वीं के बाद एक ऐसा कोर्स ढूंढ रहे है जो क्लाउड टेक्नोलॉजी में आपको विशेषज्ञता प्रदान करे और आपके भविष्य में एक आकर्षक करियर प्रदान करे, तो B.Tech in Cloud Computing आपके लिए एक शानदार करियर ऑप्शन हो सकता है, जो न केवल भविष्य में अच्छी सैलरी प्रदान करेगा, बल्कि साइबर सिक्योरिटी क्लाउड-बेस्ड सॉल्यूशंस के क्षेत्र में ढेर सारे अवसर भी प्रदान करेगा।
B.Tech Cloud Computing Course – Overview
|
Parameter |
Course Details |
|---|---|
|
Course Name |
B.Tech in Cloud Computing |
|
Course Level |
Undergraduate |
|
Course Duration |
4 Years (8 Semesters) |
|
Minimum Eligibility |
12th Grade Pass (with Physics, Chemistry, Mathematics) |
|
Minimum Marks Required |
Minimum 50%-60% Marks |
|
Admission Process |
Merit-Based / Entrance-Based (JEE Main, JEE Advanced, BITSAT, SRMJEEE, etc.) |
|
Age Limit |
Minimum 17 Years |
|
Main Subjects |
Cloud Architecture, Virtualization Technology, Cloud Security, Python, Java, Data Structures, DevOps |
|
Average Course Fees |
|
|
Average Starting Salary |
₹6 LPA – ₹15 LPA |
|
Top Job Profiles |
Cloud Engineer, Cloud Architect, DevOps Engineer, Cloud Security Engineer, Cloud Consultant |
|
Top Recruiters |
Amazon, Microsoft, Google, IBM, Oracle, Dell, VMware, TCS |
12वीं के बाद B.Tech Cloud Computing Course कैसे करें?
भारत में B.Tech in Cloud Computing कोर्स में एडमिशन लेने के लिए छात्रों को JEE Main, JEE Advanced, BITSAT, SRMJEEE, MHT CET या अन्य राज्य-स्तरीय, कॉलेज स्तर प्रवेश परीक्षाओं को पास करना होता है। B.Tech in Cloud Computing में एडमिशन के लिए कुछ कॉलेज मेरिट-बेस्ड यानि 12वीं के नम्बरों के आधार पर भी एडमिशन देते हैं, पर ज्यादातर कॉलेज में आपको एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षाएं ही देनी पड़ती है। इन परीक्षाओं में आपको अच्छे अंक से पास होना होगा। तभी आप टॉप कॉलेजों जैसे IITs, NITs में दाखिला ले पाएंगे।

अगर आपने 10वीं के बाद क्लाउड टेक्नोलॉजी या इससे संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा किया है, तो आप B.Tech in Cloud Computing में लैटरल एंट्री के माध्यम से सीधे तीसरे सेमेस्टर में दाखिला ले सकते हैं। यह विकल्प उन छात्रों के लिए उपयोगी है जिन्होंने पहले से ही तकनीकी शिक्षा प्राप्त की है।
Also Read…
- Courses For Girls After 12th: 12वीं पास गर्ल्स के लिए बेस्ट है ये टॉप कोर्सेज, हाई सैलरी जॉब के साथ मिलेगें कई फायदें?
- TCS Free Course With Certificate 2025: TCS से पाए घर बैठे बिलकुल फ्री कोर्स करने के साथ सर्टिफिकेट पाने का सुनहरा मौका, जाने कैसे अपना रजिस्ट्रैशन?
- Electric Vehicle EV Certificate Courses Online: इलैक्ट्रिक व्हीकल्स के सेक्टर मे बनाना है करियर तो ये है आपके लिए टॉप 3 ईवी सर्टिफिकेट कोर्सेज, जाने कैसे मिलेगा सर्टिफिकेट?
Eligibility Criteria for B.Tech Cloud Computing Admission
B.Tech in Cloud Computing में एडमिशन लेने के लिए आपके पास ये जरुरी योग्यताएं होनी चाहिए:
- शैक्षिक योग्यता: आप किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 12वीं पास किये होने चाहिए, और 12वीं में आपकी साइंस स्ट्रीम भौतिकी (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry), और गणित (Mathematics) (PCM) विषय में होनी चाहिए।
- न्यूनतम अंक: B.Tech in Cloud Computing के लिए अधिकांश विश्वविद्यालयों/कॉलेज में 12वीं में आपके कम से कम 45% से 65% अंक होने चाहिए। और कुछ कॉलेज में आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) के लिए कुछ छूट भी दी जाती है।
- प्रवेश परीक्षा: भारत में ज्यादातर विश्वविद्यालय JEE Main, JEE Advanced, BITSAT, SRMJEEE, MHT CET या राज्य-स्तरीय/कॉलेज-स्तरीय प्रवेश परीक्षाओं के आधार पर दाखिला देते हैं।
- आयु सीमा: कुछ संस्थानों में न्यूनतम आयु 17 वर्ष हो सकती है।
How to Get Admission in B.Tech Cloud Computing Course?
B.Tech in Cloud Computing में एडमिशन लेने की प्रक्रिया निम्नलिखित है:
- स्टेप 1: आवेदन पत्र भरें: सबसे पहले उस विश्वविद्यालय या प्रवेश परीक्षा (जैसे JEE Main, MHT CET, BITSAT) का आवेदन पत्र भरें, जिसमें आप दाखिला लेना चाहते हैं। अगर आपके कॉलेज में सीटें ज्यादा हैं और आवेदक कम हैं, तो मेरिट लिस्ट कम अंक के साथ बन सकती है जिसके आधार पर दाखिला आसानी से हो सकता है।
- स्टेप 2: प्रवेश परीक्षा दें: यदि प्रवेश परीक्षा अनिवार्य है, तो आपको JEE Main, JEE Advanced, या अन्य परीक्षाओं में शामिल होना होगा। इन परीक्षाओं में गणित, भौतिकी, और रसायन विज्ञान से प्रश्न पूछे जाते हैं। अच्छे अंक लाने पर आप टॉप कॉलेज में दाखिला पा सकते हैं।
- स्टेप 3: काउंसलिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: प्रवेश परीक्षा में सफल होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया होती है, जिसमें आपकी रैंक के आधार पर कॉलेज और ब्रांच अलॉट की जाती है। अगर आप B.Tech in Cloud Computing में दाखिला चाहते है तो प्रवेश परीक्षा में अच्छे अंक लाने होंगे। इसके बाद आपके दस्तावेजों (10वीं, 12वीं मार्कशीट, प्रवेश परीक्षा स्कोरकार्ड) की जांच होगी।
- स्टेप 4: फीस जमा करें: काउंसलिंग के बाद आपको फीस जमा करनी होगी। कुछ विश्वविद्यालयों में SC/ST/OBC वर्ग के लिए फीस में छूट भी दी जाती है। फीस छूट की जानकारी विश्वविद्यालय के प्रॉस्पेक्टस से ले सकते हैं।
B.Tech Cloud Computing Course Fees Structure: Government and Private Universities
B.Tech Cloud Computing की फीस कॉलेज और विश्वविद्यालय के आधार पर अलग-अलग होती है। नीचे सामान्य फीस स्ट्रक्चर दिया गया है:
|
कॉलेज का प्रकार |
वार्षिक फीस |
|---|---|
|
सरकारी कॉलेज/यूनिवर्सिटी |
₹50,000 – ₹2,00,000 प्रति वर्ष |
|
प्राइवेट कॉलेज/यूनिवर्सिटी |
₹2,00,000 – ₹10,00,000 प्रति वर्ष |
नोट: IITs और NITs जैसे टॉप संस्थानों में फीस अन्य सरकारी कॉलेजों की तुलना में थोड़ी अधिक हो सकती है, लेकिन कुछ प्राइवेट कॉलेजों से कम होती है। IITs में फीस ₹2 लाख/साल की या उससे भी अधिक हो सकती है, लेकिन value-for-money education और placements की वजह से इसे बेहतर ऑप्शन माना जाता है।

B.Tech Cloud Computing Course Duration and Pattern
B.Tech Cloud Computing कोर्स 4 साल का होता है, और इस कोर्स के 8 सेमेस्टर होते है। प्रत्येक सेमेस्टर 6 महीने का होता है। हर सेमेस्टर में 5-6 विषय पढ़ाए जाते हैं, जिनमें से कुछ में प्रैक्टिकल लैब के सब्जेक्ट होते है। और हर सेमेस्टर में असाइनमेंट भी शामिल होती है। B.Tech Cloud Computing कोर्स में कम से कम दो माइनर और एक मेजर प्रोजेक्ट्स भी होते हैं, जो तीसरे और चौथे साल में किये जाते है। B.Tech Cloud Computing कोर्स में इंटर्नशिप भी अनिवार्य होती है। जो भी कोर्स के आखिरी साल में ही होती है। जो आपको इंडस्ट्री एक्सपोजर प्रदान करती है।
Internship Opportunities During B.Tech Cloud Computing
B.Tech Cloud Computing कोर्स इंटर्नशिप का बहुत महत्व होता है। कई कॉलेज तीसरे साल के अंत या चौथे साल की शुरुआत में (6ठे या 7वें सेमेस्टर में) इंटर्नशिप करवाते हैं। कुछ कॉलेज अपने कैंपस में ही इंटर्नशिप का आयोजन करते हैं, जबकि टॉप कॉलेज Tata Consultancy Services (TCS), Infosys, Wipro, IBM, और Tech Mahindra जैसी कंपनियों के साथ टाई-अप करके प्लेसमेंट और इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करते हैं। इंटर्नशिप पेड और अनपेड दोनों तरह की हो सकती हैं। यह आपके स्किल्स को बढ़ाने और इंडस्ट्री अनुभव प्राप्त करने का शानदार मौका प्रदान करती है।
B.Tech Cloud Computing Subjects and Syllabus Details (Semester-wise)
|
Year |
Semester |
Subjects |
Practical/Lab Work |
Project Work |
|---|---|---|---|---|
|
1st Year |
Semester 1 |
Basics of Computer Programming, Mathematics I, Physics, Chemistry, Communication Skills |
Computer Programming Lab, Physics Lab |
Small Assignment |
|
1st Year |
Semester 2 |
Python Programming, Data Structures, Mathematics II, Cloud Computing Fundamentals |
Python Lab, Data Structures Lab |
Mini Project in Python |
|
2nd Year |
Semester 3 |
Algorithms, Cloud Architecture, Database Management Systems (DBMS) |
DBMS Lab, Cloud Architecture Lab |
Cloud-based Mini Project |
|
2nd Year |
Semester 4 |
Virtualization Technology, Operating Systems, Cloud Storage |
Virtualization Lab, Cloud Storage Lab |
Application Development Project |
|
3rd Year |
Semester 5 |
Cloud Security, DevOps, Distributed Computing |
Cloud Security Lab, DevOps Lab |
Cloud Security-based Project |
|
3rd Year |
Semester 6 |
Big Data Analytics, Network Security, Cloud-native Applications |
Big Data Lab, Network Security Lab |
Cloud-native Application Project |
|
4th Year |
Semester 7 |
IoT and Cloud Integration, Machine Learning, Blockchain Technology |
IoT Lab, Blockchain Lab |
Specialization-based Project |
|
4th Year |
Semester 8 |
Advanced Cloud Computing, Elective Subjects, Cloud Economics |
Advanced Cloud Computing Lab |
Major Project (Final Year Project) |
Career Options After B.Tech Cloud Computing – Salary, Hiring, and Job Roles
|
Level |
Salary Range (Per Annum) |
Job Roles |
|---|---|---|
|
Entry-Level |
₹6 LPA – ₹15 LPA |
Cloud Engineer, DevOps Engineer, Cloud Security Engineer, Cloud Consultant |
|
Mid-Level |
₹15 LPA – ₹30 LPA |
Senior Cloud Engineer, Cloud Architect, DevOps Manager |
|
Senior-Level |
₹30 LPA – ₹60 LPA+ |
Cloud Solutions Architect, Chief Cloud Officer, IT Director |
|
Top Companies Salary |
₹20 LPA – ₹40 LPA (for freshers) |
Premium packages by Amazon, Microsoft, Google, Oracle |
Top Job Profiles & Recruiters
|
Top Job Profiles |
Top Recruiters |
|---|---|
|
Cloud Engineer |
Amazon, Microsoft, Google, IBM |
|
DevOps Engineer |
TCS, Infosys, Wipro, Accenture |
|
Cloud Security Engineer |
Deloitte, Palo Alto Networks, EY |
|
Cloud Architect |
Oracle, VMware, Cisco |
|
Cloud Consultant |
PwC, KPMG, Capgemini |
Higher Studies After B.Tech Cloud Computing
अगर आप B.Tech Cloud Computing के बाद आगे पढ़ाई करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित कोर्स आपके लिए उपयुक्त हो सकते हैं:
-
M.Tech in Cloud Computing
-
M.Tech in Computer Science and Engineering
-
M.Sc in Cloud Computing
-
MBA in IT Management
-
AWS Certified Solutions Architect
-
Microsoft Azure Certification
-
Google Cloud Professional Cloud Architect
Top 7 B.Tech Cloud Computing Colleges in India (2025)
- Baddi University, HP
- SRM Institute of Science and Technology, Chennai
- ITM University, MP
- PDM University, Delhi NCR

B.Tech Cloud Computing Course – FAQs
What is the full form of B.Tech Cloud Computing?
The full form of B.Tech Cloud Computing is Bachelor of Technology in Cloud Computing. It is a 4-year undergraduate course.
What is the eligibility to take admission in B.Tech Cloud Computing?
You must have passed 12th class with Physics, Chemistry, and Mathematics as compulsory subjects. Minimum 50%-60% marks are required in some colleges.
What is the fee of B.Tech Cloud Computing?
₹50,000 – ₹2,00,000 per year in government colleges and ₹2,00,000 – ₹10,00,000 per year in private colleges.
आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।
