B.Sc Home Science Course 2025: Know Complete Details about Eligibility, Admission, Syllabus, Top Colleges, Career Options & Salary in Hindi

B.Sc Home Science Course: B.Sc Home Science यानि Bachelor of Science in Home Science, यह एक 3 साल का स्नातक डिग्री कोर्स है, जिसे आप 12वीं कक्षा के बाद कर सकते हैं। यह कोर्स उन छात्रों के लिए बनाया है जो घरेलू विज्ञान, पोषण, मानव विकास, टेक्सटाइल्स और सामुदायिक कल्याण जैसे क्षेत्रों में रुचि रखते हैं। B.Sc Home Science Course कोर्स में छात्रों को पोषण और आहार विज्ञान (Nutrition and Dietetics), मानव विकास (Human Development), गृह प्रबंधन (Home Management), टेक्सटाइल्स और फैशन डिज़ाइन और सामाजिक कार्य जैसे विषय को पढ़ाया जाता है।

BiharHelp App

आज के समय में, जहां हर चीज़ डिजिटल हो गई है और लोग अन्य कार्यों में इतना व्यस्त हो गए हैं कि सुखी, स्वास्थ्य और अच्छा जीवन जीना भूल गए हैं। तो उनको स्वास्थ्य, पोषण और जीवनशैली के प्रति जागरूक करना बहुत जरुरी हो गया है, जिस कारण Home Science के प्रोफेशनल्स की मांग तेजी से बढ़ रही है और आने वाले समय में ओर भी बढ़ सकती है। B.Sc Home Science एक अच्छा करियर ऑप्शन होने वाला है चाहे हेल्थकेयर सेक्टर की बात करें, शिक्षा की, सामाजिक कार्यों की या फिर टेक्सटाइल इंडस्ट्री की इन सभी क्षेत्रों में Home Science आपके लिए अच्छा करियर बना सकता है।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

B.Sc Home Science Course 2025

अगर आप भी 12वीं के बाद एक ऐसा करियर चाहते हैं जो रचनात्मकता, विज्ञान, पारंपरिक फैशन और सामाजिक योगदान से भरा हुआ हो, तो B.Sc Home Science कोर्स आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है। यह कोर्स न केवल आपको टेक्निकल और वैज्ञानिक स्किल्स सिखाता है, बल्कि आपको सामुदायिक विकास और परिवार कल्याण जैसे क्षेत्रों में करियर बनाने मदद करता है।

B.Sc Home Science Course – Overview

Parameter

Course Details

Course Name

B.Sc Home Science (Bachelor of Science in Home Science)

Course Level

Undergraduate

Course Duration

3 Years (6 Semesters)

Minimum Eligibility

Passed 12th Grade (Any stream: Science, Commerce, or Arts)

Minimum Marks Required

At least 50% marks (45% for reserved categories)

Admission Process

Merit-Based / Entrance Exam-Based (CUET UG, BHU UET, LPU NEST, etc.)

Age Limit

Minimum 17 years

Main Subjects

  • Nutrition and Dietetics
  • Human Development
  • Textile Science
  • Family Resource Management
  • Community Development

Average Course Fees

  • Government Colleges: ₹10,000 – ₹40,000 per year
  • Private Colleges: ₹40,000 – ₹2,00,000 per year

Average Starting Salary

₹2.5 LPA – ₹6 LPA

Top Job Profiles

Nutritionist, Dietician, Child Development Specialist, Textile Designer, Community Development Officer

Top Recruiters

Apollo Hospitals, Nestlé, Amul, UNICEF, NGOs, Textile Industries

Also Read…

B.Sc Home Science क्या है और कैसे करें?

B.Sc Home Science एक 3 साल का स्नातक कोर्स है, जिसे (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) UGC द्वारा मान्यता प्राप्त है। इस कोर्स में छात्रों को गृह विज्ञान (Home Science) से जुड़ी सभी जरूरी स्किल्स को सैद्धांतिक और व्यावहारिक (theoretically and practically) रूप से सिखाया जाता है। इस कोर्स में आपको पोषण, स्वास्थ्य, टेक्सटाइल्स, मानव विकास और गृह प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में शिक्षा दी जाती है, जो आज के समय में हेल्थकेयर, शिक्षा, और सामुदायिक विकास के लिए बहुत जरूरी हो गया है।

भारत में B.Sc Home Science की एडमिशन के लिए छात्र किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास होने चाहिए, ज्यादातर कॉलेजों में मेरिट बेस्ड ही एडमिशन दी जाती है, पर कुछ टॉप के कॉलेजों में admission के लिए CUET UG, BHU UET, LPU NEST  या अन्य कॉलेज-स्तरीय प्रवेश परीक्षाएं देनी पड़ती हैं। और साथ में कुछ basic requirements को पूरा करना होता है:

  • शैक्षिक योग्यता: आप किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होने चाहिए, 12वीं किसी भी स्ट्रीम (Arts, Commerce, या Science) से हो, सभी से B.Sc Home Science कोर्स में एडमशन ले सकते हैं।
  • न्यूनतम अंक: ज्यादातर कॉलेजों में 12वीं में कम से कम 45% से 55% अंक मांगे जाते हैं। आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) के लिए कुछ कॉलेजों में अंकों में छूट दी जाती है।
  • आयु सीमा: B.Sc Home Science के लिए कुछ कॉलेजों में न्यूनतम आयु कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए।
  • प्रवेश परीक्षा: कई टॉप कॉलेजों में B.Sc Home Science में एडमिशन के लिए CUET UG, BHU UET, LPU NEST या कॉलेज-स्तरीय प्रवेश परीक्षाएं देनी पड़ सकती हैं। कुछ कॉलेज 12वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाते हैं।

B.Sc Home Science Course

B.Sc Home Science Admission Process

B.Sc Home Science में एडमिशन के लिए पूरी प्रोसेस इंस्टिट्यूट या कॉलेजों के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। अक्सर colleges merit-based या entrance exam-based एडमिशन देते हैं। नीचे admission का सारा प्रोसेस step-by-step दिया गया है:

  • स्टेप 1: सबसे पहले आपको यह पता करना होगा कि जिस कॉलेज में आप एडमिशन हैं, वो मेरिट के आधार पर एडमिशन दे रहा है या प्रवेश परीक्षा से एडमिशन दे रहा है। फिर उसी हिसाब से आपको ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा या ऑफलाइन आवेदन पत्र भरना होगा।
  • स्टेप 2: अगर एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा जरुरी है, तो आपको प्रवेश परीक्षा में शामिल होना होगा। इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान और Home Science से संबंधित प्रश्न पूछे जायेंगे।
  • स्टेप 3: प्रवेश परीक्षा या 12वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। अगर आप सेलेक्ट होते है तो आपके 12वीं के प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी Documents की जाँच होगी। जिसके बाद आपको फीस के बारे में बताया जायेगा। कई सरकारी कॉलेज SC/ST/OBC वर्गों के लिए फीस में छूट प्रदान करते हैं, लेकिन यह सुविधा संस्थान और राज्य सरकार की नीतियों पर निर्भर करती है। फीस छूट के बारे में अपने विश्वविद्यालय या सूचीपत्र (prospectus) से पता कर ले।
  • स्टेप 4: कुछ कॉलेज में B.Sc Home Science Course के एडमिशन फॉर्म को आपके कोर्स के समन्वयक(coordinator) द्वारा भी चेक किया जायेगा और कुछ कॉलेज में फॉर्म पर coordinator के हस्ताक्षर भी होते है।
  • स्टेप 5: इन सब के बाद आप अपना फॉर्म और जो भी फीस लगेगी उसे विश्वविद्यालय प्रवेश कार्यालय के जमा करवाए। अब आपकी एडमिशन की पूरी हो गई है।

B.Sc Home Science Course Fees Structure: Government and Private Universities

B.Sc Home Science की फीस हर कॉलेज और university यूनिवर्सिटी के आधार पर अलग-अलग होती है। सरकारी कॉलेजों में B.Sc Home Science की फीस ₹10,000 से ₹40,000 प्रति वर्ष तक हो सकती है, जबकि प्राइवेट कॉलेज और यूनिवर्सिटी में यह ₹40,000 से ₹2,00,000 प्रति वर्ष तक हो सकती है।

Type of College

Annual Fee

Government College/University

₹10,000 – ₹40,000 per year

Private College/University

₹40,000 – ₹2,00,000 per year

B.Sc Home Science Course Duration and Pattern

B.Sc Home Science 3 साल का होता है, जिसमें 6 सेमेस्टर होते है। और हर सेमेस्टर के पेपर 6 माह के बाद होते है। हर सेमेस्टर में कम से कम 5 या 6 विषय होते है जिनमे से 2 विषय प्रैक्टिकल के होते है। और 5वें या 6ठें सेमेस्टर में कम से कम 2 major और minor प्रोजेक्ट होते है। कोर्स में प्रोजेक्ट्स, पोर्टफोलियो डेवलपमेंट और प्रैक्टिकल असाइनमेंट्स शामिल होते हैं। कुछ कॉलेजों में इंटर्नशिप भी अनिवार्य होती है।

B.Sc Home Science Course

Internship Opportunities During B.Sc Home Science

B.Sc Home Science में इंटर्नशिप भी करवाई जाती है। ज्यादातर कॉलेजों में 3rd year में internships करवाते हैं। इंटर्नशिप paid या unpaid दोनों तरह से होती है। जैसे:

  • हेल्थकेयर सेक्टर: Apollo Hospitals, Fortis, या अन्य हॉस्पिटल्स में डायटिशियन इंटर्नशिप।

  • NGOs और सामुदायिक संगठन: UNICEF, CRY, या स्थानीय NGOs में सामुदायिक विकास प्रोजेक्ट्स।

  • टेक्सटाइल इंडस्ट्री: FabIndia, Raymond जैसे ब्रांड्स में टेक्सटाइल डिज़ाइन इंटर्नशिप।

  • फ्रीलांसिंग: कई छात्र फ्रीलांस डायट प्लानिंग या टेक्सटाइल प्रोजेक्ट्स के जरिए अनुभव लेते हैं।

इंटर्नशिप के फायदे: यह आपके CV और पोर्टफोलियो को मजबूत करती है और नौकरी के अवसर बढ़ाती है।

B.Sc Home Science Subjects and Syllabus Details

B.Sc Home Science के Subjects और Syllabus कॉलेज और स्टेट के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं। नीचे सामान्य सिलेबस का विवरण दिया गया है:

Year

Semester

Subjects

Practical/Lab Work

Project Work

1st Year

Semester 1

Fundamentals of Nutrition, Human Development, Textile Science

Nutrition Lab, Textile Lab

Small Assignment on Nutrition

1st Year

Semester 2

Food Science, Family Resource Management, Community Development

Food Preparation Lab, Resource Management Lab

Mini Community Project

2nd Year

Semester 3

Dietetics, Child Development, Apparel Design

Diet Planning Lab, Apparel Design Lab

Diet Chart Project

2nd Year

Semester 4

Extension Education, Interior Decoration, Health and Hygiene

Extension Activities Lab, Interior Design Lab

Interior Design Mini Project

3rd Year

Semester 5

Advanced Nutrition, Family Welfare, Research Methodology

Advanced Nutrition Lab, Research Lab

Application-Based Project

3rd Year

Semester 6

Therapeutic Nutrition, Entrepreneurship Development, Professional Practice

Therapeutic Nutrition Lab, Final Portfolio

Major Project (Final Year Project)

Career Options After B.Sc Home Science

B.Sc Home Science के बाद आपके पास कई career options होते हैं। आप हेल्थकेयर, शिक्षा, टेक्सटाइल्स, या सामुदायिक विकास में काम कर सकते हैं।

Level

Salary Range (Per Annum)

Description

Entry-Level

₹2.5 – ₹6 LPA

Nutritionist, Child Development Specialist, Textile Designer

Mid-Level

₹6 – ₹10 LPA

Senior Dietician, Community Development Officer, Apparel Designer

Senior-Level

₹10 – ₹20 LPA

Nutrition Consultant, Program Manager, Textile Design Lead

Top Companies

₹4 – ₹7 LPA (starting)

Apollo Hospitals, Nestlé, Amul, UNICEF, FabIndia, NGOs

Top Job Roles:

  • Nutritionist

  • Dietician

  • Child Development Specialist

  • Textile Designer

  • Community Development Officer

Top Recruiters: Apollo Hospitals, Nestlé, Amul, UNICEF, CRY, FabIndia, Raymond

Higher Studies After B.Sc Home Science

Course Name

M.Sc Home Science

M.Sc Nutrition and Dietetics

M.Sc Textile and Apparel Design

MBA (Community Development)

PG Diploma in Dietetics

Certificate in Child Psychology

Top 7 B.Sc Home Science Colleges in India (2025)

  1. Lady Irwin College, Delhi

  2. Govt. M.H. College of Home Science, Jabalpur

  3. Banasthali Vidyapith, Rajasthan

  4. Institute of Home Economics, Delhi

  5. Avinashilingam University, Coimbatore

  6. SNDT Women’s University, Mumbai

  7. Punjab Agricultural University, Ludhiana

B.Sc Home Science Course

B.Sc Home Science Course – FAQs

What is the full form of B.Sc Home Science?

The full form is Bachelor of Science in Home Science. It is a 3-year undergraduate degree.

What is the eligibility to take admission in B.Sc Home Science?

Must have passed 12th from any stream (Arts, Commerce, or Science) with minimum 50% marks (45% for reserved categories).

What is the fee of B.Sc Home Science?

₹10,000 – ₹40,000 per year in government colleges and ₹40,000 – ₹2,00,000 per year in private colleges.

Is science stream mandatory for B.Sc Home Science?

No, students from any stream (Arts, Commerce, or Science) can pursue this course.

BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)

The Author

Deepak Kumar

मैंने पिछले 2 वर्षों से डिजिटल दुनिया में रचनात्मक, सरल और प्रभावशाली लेखनी के ज़रिए पहचान बनाई है। मैंने M.A (Arts) की डिग्री पूरी करने के साथ-साथ Content Creation में डिप्लोमा किया है। कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मैंने ब्लॉग लेखन, सोशल मीडिया पोस्ट, और डिजिटल आर्टिकल जैसे माध्यमों के ज़रिए कई विषयों पर काम किया है। शिक्षा, रोजगार, ऑनलाइन सेवाएं, और योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर मेरी लेखनी सहज, व्यावहारिक और जानकारीपूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *