Top BioTech Startups in India: इन कंपनियों की वजह से भारत का नया भविष्य है बायोटेक

Top BioTech Startups in India – भारत अब बायोटेक्नोलॉजी की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है। Acutally अब जमाना पहले की तरह नौकरी में कम और बिजनेस में ज्यादा आगे जा रहा है। लेकिन इस प्रक्रिया में ऐसी टेक्नोलॉजी हमारे बीच आ चुकी है जो Human Tissues को किसी फर्नीचर की तरह डेवलप करती है। Top BioTech Startups का काम होता है दवाई, बीमारी, जेनेटिक, ऑर्गन, और इस तरह की अलग अलग चीजों पर research करना। अगर आप विज्ञान के BioTech की तरफ आर्कषित है तो आपको भी इस फील्ड के कुछ बेहतरीन company के बारे में जानकारी होनी चाहिए।

BiharHelp App

आज भारत में Biotechnology के फील्ड में बहुत सारी कंपनी तेजी से गो करती हुई नजर आ रही है। उसमें से बहुत सारी कंपनी ऐसी है जिसमें Human Cell और Human Tissue के ऊपर काफी बेहतर काम किया है। आज हम आपको इस क्षेत्र के कुछ सफल स्टार्टअप के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं इसके बारे में नीचे सूचीबद्ध तरीके से बताया गया है।

Top BioTech Startups in India

Top BioTech Startups in India

Name of PostTop BioTech Startups in India
Name of CompanyDifferent Category on BioTech
CategoryBio Technology
BenefitsCompany Research and Improve Human Life
Years2023

Must Read 

बायोटेक्नोलॉजी अगला भविष्य क्यों होने वाला है?

Biotechnology के क्षेत्र में आने वाली कंपनी केवल लैब कोट और कुछ लेबोरेटरी में टेस्ट ट्यूब लेकर काम नहीं करती है। इस तरह की कंपनी बायोलॉजी और टेक्नोलॉजी को मिलने का काम करती है। बीते कुछ समय में बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में जिस प्रकार के इनोवेशन हुए हैं उसमें इंसानी दिमाग को हिला कर रख दिया है।



आज से कुछ साल पहले जितनी चीजों को प्रकृति का नियम माना जाता था या फिर केवल प्रकृति के हाथ में माना जाता था आज हम उन सारी चीजों पर काबू प्राप्त करते जा रहे है। ह्यूमन के internal organs को तैयार करने और skin or tissue जैसे अलग-अलग चीजों को बनाने में बायोटेक्नोलॉजी को बहुत बड़ा हाथ रहा है। जिस तरह Artificial Intelligence दुनिया में आगे आ रहा है उसका इस्तेमाल आपको बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी बड़ी तेजी से देखने को मिलेगा।

Top BioTech Startups in India

आज इस क्षेत्र में कुछ ऐसी कंपनी आ चुकी है जिनको inovation और काम में लोगों के दिल को दहला कर रख दिया है। हम आपको इस फील्ड के top company और उसके काम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देने जा रहे हैं।

Pandorum Technology

बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में यह थोड़ी पुरानी कंपनी है और काफी अच्छा नाम रखती है। इसकी स्थापना 2010 में हुई थी यह मुख्य रूप से रीजेनरेटिव मेडिसिन और ह्यूमन टिशु के टेक्नोलॉजी पर काम करती है। मुझे कुछ समय में इस कंपनी ने काफी अच्छी ग्रोथ की है इनका दावा है कि इन्होंने कुछ ऐसी दवाइयां को बनाया है जिसके जरिए आप अपने किसी भी अंग को रीजेनरेट कर सकते हैं। इसके साथ-साथ ह्यूमन टिशु पर भी इन्होंने बहुत अच्छा काम किया है जिसके अनुसार किसी स्किन को दोबारा से डेवलप किया जा सकता है।

Xcode Life Science

यह एक भारतीय कंपनी है जो चेन्नई में स्थित है। इस कंपनी के नीव भी 2010 में रखी गई थी। यह कंपनी पर्सनलाइज्ड जिनोमिक्स पर काम करती है। सरल शब्दों में यह कंपनी एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से इंसान के जेनेटिक्स पर रिसर्च करती है।



अभी तक द्वारा किए गए रिसर्च के अनुसार यह जेनेटिकली होने वाले बीमारियों को पहले ही डिलीट कर सकते है। इसके अलावा इंसान के जेनेटिक्स को एडवांस बनाने और हर इंसान को एक बेहतर लाइफस्टाइल और स्वस्थ जीवन देने के लिए उनके जींस को और बेहतर बनाने पर रिसर्च किया जा रहा है।

Oncostem Diagnostic

यह एक भारतीय बायोटेक कंपनी है जिसे 2011 में बेंगलुरु में शुरू किया गया है। इस कंपनी के द्वारा कैंसर मरीजों पर रिसर्च किया जा रहा है। cancer का इलाज आसान और बेहतर बनाने के लिए इस कंपनी ने बहुत सारे रिसर्च किए है। इस कंपनी के जरिए कैंसर मरीजों की स्थिति को लगातार बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

Zumutor 

यह एक बायोटेक्नोलॉजी कंपनी है जो 2013 में शुरू की गई थी यह भारत के बेंगलुरु में स्थित है। इस भारतीय बायोटेक कंपनी के द्वारा लगातार एंटीबॉडी पर रिसर्च किया जा रहा है। यह कंपनी कुछ ऐसे मेडिसिन बनाने के ऊपर रिसर्च कर रही है जिसके जरिए बीमारी का एंटीबॉडी आपके शरीर में ही तैयार हो सके। सरल शब्दों में इस कंपनी के द्वारा लोगों के शरीर को इतना मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि किसी भी बीमारी को शरीर बिना किसी दवाई के अपने आप ठीक कर दे।



Sea6 Energy

यह एक बहुत ही बेहतरीन कंपनी है जिसकी स्थापना 2010 में बेंगलुरु में हुई थी। यह कंपनी समुद्र के अंदर छुपे हुए बायोफ्यूल को निकालने का काम करती है। सरल शब्दों में यह कंपनी समुद्र के नीचे मौजूद माइक्रोऑर्गेनाइज्म के जरिए फ्यूल की कमी को पूरा करने का प्रयास कर रही है। बायोफ्यूल की इस जबरदस्त टेक्नोलॉजी के जरिए फ्यूल की दुनिया में यह बहुत ही बड़ा इनोवेशन ला सकती है। इन्होंने अपने रिसर्च के जरिए अलग-अलग पेटेंट करवाया है और उसके ऊपर लगातार काम चल रहा है।

निष्कर्ष

इस लेख में हमने आपको Top BioTech Startups in India के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी है जिसे पढ़कर आप आसानी से समझ सकते हैं कि कोई भी बायोटेक्नोलॉजिस्ट किस प्रकार बेहतर हो सकता है। इसके अलावा आपको इस लेख में हमने यह भी समझने का प्रयास किया है कि बायोटेक्नोलॉजी कंपनी के जरिए जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास कैसे किया जा रहा है।

BiharHelp App :

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Abhishek Singh

मेरा नाम अभिषेक सिंह है, मैंने BSc Physics (Hons) की पढ़ाई की है और मै Technology, Business, Education, और अलग अलग Trending Topics पर आर्टिकल लिखता हूँ। मुझे इस तरह अलग अलग टॉपिक पर ब्लॉग लिखने का 2 साल का अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *