TCS NQT Exam for Non Engineering Students – आज के समय में TCS, Wipro, Infosys जैसी कंपनी केवल इंजीनियरिंग स्टूडेंट से ही नहीं बल्कि non engineering student, ग्रैजुएट्स को भी hire कर रही है। टीसीएस के द्वारा National Qualifier Test (NQT) लॉन्च किया जाता है। यह ऐसा platform है जो हर ग्रेजुएट को टेक और नॉन टेक रोल में जॉब करने का मौका देता है। लेकिन नॉन इंजीनियरिंग छात्रों के लिए यह टेस्ट थोड़ा नया और चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इस वजह से एक नॉन इंजीनियरिंग स्टूडेंट इस एग्जाम की तैयारी कैसे करें, किस टॉपिक पर फोकस करें, और किस प्रकार इसके जरिए नौकरी प्राप्त करेगा इसके बारे में पूरी जानकारी दी गई है।
जाने इस पोस्ट में क्या क्या है

TCS NQT Exam for Non Engineering Students – Overview
| Section | What Include |
| Exam Structure | Cognitive + Subject NQT + Optional Domain NQT |
| जरूरी Subjects | Aptitude, Verbal, Reasoning, Basics of Computer |
| Recommended Students | B.Sc, BBA, BCA, B.Com, B.A etc. |
| Preparation Time | 2–3 महीने |
| फोकस स्किल्स | Logical Thinking, Communication, Problem Solving |
| Suggested Platforms | TCS iON, PrepInsta, YouTube, Udemy |
Also Read
- 5 मिनट में Memory Booster Tips – ताबड़तोड़ Revision के लिए Smart Hack
- Local SEO for Small Shops – सिर्फ Google Business से 2 महीने में Customer कैसे बढ़ाए
- घर पर Virtual Whiteboard से कैसे करें परीक्षा की तैयारी – Students के लिए Guide
TCS NQT क्या है? और यह किन स्टूडेंट्स के लिए है?
TCS NQT का form non-tech या non engineering background वाले विद्यार्थियों के लिए लाया गया है। अगर आपके पास किसी भी प्रकार की बैचलर डिग्री है तो आप इस फॉर्म को भरने के लिए योग्य है। इसमें आपको associate customer support business, एनालिस्ट टेस्ट एग्जीक्यूटिव जैसे पद पर नौकरी करने का मौका मिलता है। इसके लिए किसी खास engineering degree की जरूरत नहीं होती है कोई भी ग्रेजुएट विद्यार्थी इन सभी पदों पर आ सकता है। यहां आपकी सॉफ्ट स्किल ज्यादा मायने रखती है जिसके बारे में नीचे जानकारी दी गई है।
TCS NQT का Exam Structure
अगर आप इस नौकरी को प्राप्त करना चाहते हैं तो कौन-कौन से क्षेत्र से क्वेश्चन पूछा जाएगा और कौन-कौन सी टॉपिक की आपको तैयारी करनी चाहिए इसकी सूची नीचे दी गई है –
| Section | Duration | Topics | Applicable for |
| Cognitive Skills | 120 mins | Numerical Ability, Verbal Ability, Reasoning | सभी छात्रों के लिए |
| Subject NQT | 60 mins | Computer Basics / Domain Knowledge | Optional (फायदे का सौदा) |
| Attitudinal Alignment | 30 mins | Workplace Behavior Test | Recommended for final round |
| Programming (Optional) | 60 mins | C/C++/Java (Non-Tech Students के लिए नहीं जरूरी) | Optional |
Non engineering student किन sections पर Focus करें
अगर आप एक non engineering student है तो आपको कौन-कौन से क्षेत्र पर ज्यादा फोकस करना चाहिए इसके लिए एक टेबल नीचे दिया गया है। मुख्य रूप से कॉग्निटिव स्किल कंप्यूटर अवेयरनेस और एटीट्यूड टेस्ट पर आपको ज्यादा ध्यान देना चाहिए –
| Section | Importance | Preparation Focus |
|---|---|---|
| Aptitude | High | Speed & Accuracy |
| Verbal Ability | Medium | Vocabulary, Grammar, Reading |
| Reasoning Ability | High | Puzzles, Series, Coding-Decoding |
| Computer Awareness | Medium | Basics of Computer, MS Office |
Non Tech Students को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है
अगर आप टेक्नोलॉजी बैकग्राउंड से नहीं है तो आपको कौन-कौन सी परेशानी आ सकती है उसकी एक सूची नीचे दी गई है –
- technical background की कमी के कारण आपको यह परीक्षा थोड़ा नया और चुनौती पूर्ण लग सकता है।
- आपको time management की issue आ सकती है जिसमें आपको कम समय में ज्यादा सवाल हल करना पड़ेगा।
- बहुत सारे लोगों के मन में यह सवाल होता है कि हम तो engineering वाले स्टूडेंट नहीं है इस वजह से वह इस फॉर्म को नहीं भरते हैं इसलिए आपको इस तरह के टेंशन में नहीं आना है।
- इंटरव्यू में टेक्निकल सवालों से आपको घबराना नहीं है जितना समझ आ सके उतना जवाब देना है वरना शांति से इस बात को accept करना है कि आप इस सवाल को नहीं कर सकते।
TCS NQT की तैयारी कैसे करें
अगर आप टीसीएस की इस परीक्षा के लिए तैयारी करना चाहते हैं तो 3 महीने की एक रणनीति नीचे बताई गई है जिसके आधार पर आप इस परीक्षा के लिए तैयार हो सकते हैं –
| Month | Focus Area | Resources |
| पहला महीना | Aptitude + Verbal | IndiaBix, RS Aggarwal |
| दूसरा महीना | Reasoning + Computer Awareness | Testbook, TutorialsPoint |
| तीसरा महीना | Mock Tests + Attitude + Interview Practice | PrepInsta, TCS iON Mocks |
बिना Programing के कैसे बने Selection के लायक
आपके बिना प्रोग्रामिंग के अगर इस नौकरी में selection होना है तो आपको कुछ खास बातों के ऊपर ध्यान देना होगा –
- अपने स्ट्रैंथ पर कम करें जिसमें कम्युनिकेशन, लॉजिक, और सॉफ्ट स्किल आता है।
- इसके बाद आपको MS Power Point, MS Office और MS Excel जैसे software के बारे में अच्छे से समझ होनी चाहिए और उस पर काम करने आना चाहिए।
- आपके पास मार्केटिंग हर फाइनेंस जैसे चीजों का अगर नॉलेज है तो यह आपका सिलेक्शन को और ज्यादा आसान बना देगा।
Mock Test, Practice और Resources की List
अगर आप इस नौकरी को पाना चाहते हैं तो कहां से आप इसके तैयारी के resources को प्राप्त कर सकते हैं और किस प्रकार इस नौकरी के लिए तैयार हो सकते हैं इसकी एक जानकारी टेबल के रूप में बताई गई है –
| Resources Name | Type | Useful For | Free/ Paid |
| TCS iON Prep Hub | Official Platform | Full Syllabus | Free |
| PrepInsta | Mock Tests | Aptitude, Reasoning, Mocks | Paid/Free |
| YouTube Channels | Videos | Concept Clarity | Free |
| Udemy Courses | Video Courses | Structured Learning | Paid |
| Testbook | Practice Sets | Reasoning, Computers | Free/Paid |
निष्कर्ष
आज इस लेख में हमने बताया कि नॉन इंजीनियरिंग स्टूडेंट के लिए TCS NQT Exam for Non Engineering Students किस प्रकार एक सुनहरा मौका हो सकता है। सही strategy और regular practise से आप एग्जाम आराम से निकाल सकते हैं। यहां technology की भाषा में एक्सपर्ट होने की जरूरत नहीं है आपका केवल communication और logic अगर बेहतर है तो आपको आसानी से एंट्री मिल सकती है।
आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।
