सुबह बिस्‍तर से जल्‍दी कैसे उठें? जल्‍दी उठने के 10 शानदार टिप्‍स

Subh Bister se Jaldi Kaise Uthe: आज के समय में आपने कई बार सुना होगा कि लोग बिस्तर से काफी देर से काफी देर से उठते हैं। जिसके कारण उनके सारे काम रह जाते हैं। इसलिए अगर आप भी इस चीज से परेशान हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक पढि़ए।

BiharHelp App

अपने इस लेख में हम आपको जानकारी देंगे कि सुबह बिस्‍तर से जल्‍दी कैसे उठें। इस लेख में हम आपको सुबह बिस्‍तर से उठने के कई ऐसे टिप्‍स देंगे जिन्‍हें जानने के बाद आप बिस्‍तर से सुबह बहुत ही जल्‍दी उठ जाएंगे। और आसानी से अपने सारे काम कर पूरे कर लेंगे।

सुबह बिस्‍तर से जल्‍दी कैसे उठें?

जाने इस पोस्ट में क्या क्या है

सुबह जल्‍दी उठने का क्‍या मतलब होता है?

सुबह बिस्‍तर से जल्‍दी कैसे उठें इसके बारे में हम आपको जानकारी दें उससे पहले आइए एक बार हम आपको जानकारी दें कि सुबह बिस्‍तर से जल्‍दी उठने का क्‍या मतलब होता है। तो हम आपको बता दें कि सुबह जल्‍दी उठने के कई सारे मतलब होते हैं।

इसमें यह बात इस बात पर निर्भर करती है कि आप सुबह जल्‍दी क्‍यों उठना चाहते हो। क्‍योकि अगर आप छात्र हो तो आपको सुबह जल्‍दी उठकर पढ़ना चाहिए, इसके अलावा अगर आप एक गृहिणी हैं तो आपको अपने घर के कामकाज करने चाहिए। इसी तरह अगर आपको काम पर जाना है तो सुबह उठकर तैयार होना चाहिए।

सुबह जल्‍दी क्‍यों उठना चाहिए?

कई बार लोगों के जहन में सवाल आता है कि हमें सुबह जल्‍दी क्‍यों उठना चाहिए या सुबह बिस्‍तर से जल्‍दी कैसे उठें इसके बारे में क्‍यों जानें। तो हम आपको बता दें कि आपको सुबह जल्‍दी इसलिए उठना चाहिए क्‍योंकि यह एक अच्‍छी आदत है।

इसलिए अगर आप सुबह जल्‍दी उठने की आदत बना लेते हैं तो यह आपकी एक अच्‍छी आदत हो जाएगी। वैसे भी जीवन में अगर कामयाब होना है तो आप इस बात का यकीन मानिए कि अगर आप सुबह जल्‍दी उठने की आदत बना लेते हैं तो आप जीवन में कामयाब हो सकते हैं।

सुबह जल्‍दी उठने के फायदे?

सुबह बिस्‍तर से जल्‍दी कैसे उठें इसके बारे में अगर आप जान लेते हैं तो यकीन मानिए इसके कई सारे फायदे हैं। जो कि आपको पता भी नहीं होंगे। इसलिए आइए एक बार हम आपको सुबह जल्‍दी उठने के फायदों की जानकारी देते हैं।

  • सुबह जल्‍दी उठने से आपके सारे दिन का सदुपयोग हो जाता है। क्‍योंकि सुबह का समय सबसे कीमती होता है।
  • सुबह जल्‍दी उठने से आप देखेंगे कि आपकी सेहत में भी समय के साथ सुधार आने लगता है।
  • सुबह जल्‍दी उठने का आपकी पूरे दिन की एक दिनचर्या बन जाती है। जिसके चलते आप पूरे दिन का भरपूर प्रयोग कर सकते हो।
  • सुबह जल्‍दी उठने से आपका सारा दिन एनर्जी से भरा रहता है। जिससे आप पूरे दिन मन लगाकर काम करते हो।
  • अगर आप सुबह जल्‍दी उठते हैं तो आपको घर वालों की किसी भी तरह से डांट नहीं खानी पड़ती है।

सुबह बिस्‍तर से जल्‍दी कैसे उठें?

आइए अब हम आपको जानकारी देते हें कि सुबह बिस्‍तर से जल्‍दी कैसे उठें। इसमें हम आपको कई ऐसे तरीके बताएंगे जिनकी मदद से आप सुबह आसानी से जल्‍दी उठ सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप हमारे हर बिन्दु को बड़े ध्‍यान से पढ़ें।

इसे भी पढ़ें:

रात को समय से साएं

सुबह बिस्‍तर से जल्‍दी कैसे उठें में हम आपको जो तरीका बताने वाले हैं उसमें सबसे पहली बात ये है कि आपको चाहिए कि आप रात के समय जल्‍दी सोएं। क्‍योंकि कई बार देखा जाता है कि अगर आप रात को देर से सोते हैं तो सुबह जल्‍दी उठने में समस्‍या होती है।

इसलिए सुबह बिस्‍तर से जल्‍दी कैसे उठें के लिए आपको चाहिए कि आप रात को कम से कम 11 बजे तक जरूर सो जाएं। इससे जब आप पूरी रात सोएंगे तो आपकी नींद पूरी हो जाएगी। साथ ही जब सुबह उठने की बारी आएगी तो आप सुबह आराम से उठ सकेंगे।

सुबह बिस्‍तर से जल्‍दी कैसे उठें

रात को फोन ना चलाएं

कई बार देखा जाता है कि रात को सोते समय लोग फोन चलाते हैं। इससे उन्‍हें कभी समय से नींद नहीं आती है। क्‍यों‍कि आज के समय में फोन चलाने की लोगों को ऐसी आदत लग चुकी है। जो कि हटती नहीं है। इसलिए हमेशा इस बात का ध्‍यान रखें कि जब सोने का समय हो जाए तो फोन को दूर रख दें।

सुबह बिस्‍तर से जल्‍दी कैसे उठें

सुबह बिस्‍तर से जल्‍दी कैसे उठें के लिए अगर आप रात को फोन चलाते हैं तो इस बात का ध्‍यान रखिए कि केवल फोन का प्रयोग तभी कीजिए जब आपको लगे कि इस समय आपको फोन चलाने की जरूरत है। बिना जरूरत के अगर आप फोन चलाते रहेंगे तो आपको समस्‍या हो सकती है।

हल्‍का भोजन लेकर सोएं

कई बार लोग रात को भरपेट भोजन कर लेते हैं और इसके बाद सीधा सोने चले जाते हैं। लेकिन सुबह बिस्‍तर से जल्‍दी कैसे उठें में आपको ये गलती नहीं करनी है। इसलिए हम आपको कहना चाहते हैं कि आप रात के समय में हल्‍का भोजन करें।

इससे आपको हल्‍की नींद आएगी। लेकिन अगर आप रात को कोई ऐसा भोजन कर लेते हैं जो कि रात के हिसाब से सही नहीं है तो आपकी नींद सुबह नहीं खुलेगी। साथ ही इस बात का ध्‍यान रखिए कि आप रात को हल्‍का भोजन लेने के बाद सीधा सोने की बजाय थोड़ी देर टहल लें।

सुबह बिस्‍तर से जल्‍दी कैसे उठें

किसी तरह का नशा ना करें

काफी सारे लोगों को आदत होती है कि वो तरह तरह का नशा करते हैं। तो हम आपको कहना चाहेंगे कि सुबह बिस्‍तर से जल्‍दी कैसे उठें जानने के बाद आप किसी तरह का नशा ना करें। क्‍योंकि जब आप नशा करते हैं तो उससे पहले तो नींद नहीं आती है और जब आती है तो गहरी नींद आ जाती है।

इसलिए हमेशा इस बात से सचेत रहें कि आपको रात के समय किसी तरह का नशा करके नहीं सोना है। अगर आप नशा करके सोएंगे तो यकीन मानिए कि आप सुबह किसी भी तरह से जल्‍दी नहीं उठ सकते हैं। इसलिए हर तरह का नशा आप केवल दिन में कीजिए।

अलार्म लगाकर सोएं

अगर आप सुबह किसी खास समय पर उठना चाहते हैं तो हम आपको सुझाव देंगे कि आप अपने फोन में अलार्म लगाकर सोएं। क्‍योंकि सुबह बिस्‍तर से जल्‍दी कैसे उठें में अलार्म सबसे महत्‍वपूर्ण काम करता है। इसलिए आप चाहें तो अपने फोन में अलार्म लगा लें। या अलार्म वाली घड़ी ले आएं।

बस सुबह बिस्‍तर से जल्‍दी कैसे उठें में हम आपको ये बात बताना चाहेंगे कि आप अलार्म बजने पर उठ जाएं। क्‍योंकि अगर आप अलार्म बजने के बाद भी सोते रहेंगे तो सही मायने में अलार्म लगाने का आपका कोई फायदा नहीं होगा।

सुबह बिस्‍तर से जल्‍दी कैसे उठें

रात को ही सुबह का काम सोचकर सोएं

कई बार ऐसा होता है कि हम सुबह तो जल्‍दी उठ जाते हैं। लेकिन उसके बाद हमें अहसास होता है कि अब हम उठकर क्‍या करें। इसका सबसे सही समाधान ये है कि आप रात के समय ही सोच लें कि आपको सुबह क्‍या करना है। ताकि आपको सुबह ये ना सोचना पड़े।

इसमें आप हर दिन के हिसाब से कुछ ऐसे काम निकाल लीजिए जो कि आप सुबह उठने के बाद आसानी से कर सकते हें। इसलिएए जब आप सुबह उठें तो आपको पहले से पता हो कि आज आपको ये काम करना है। इससे आपका उठने का मन भी करेगा और काम करने का भी।

टाइम टेबल बनाकर काम करें

कई बार सुबह बिस्‍तर से जल्‍दी कैसे उठें में एक समस्‍या और आती है कि आपके पास किसी भी तरह का टाइम टेबल नहीं होता है। तो उसमें समस्‍या ये आती है कि अगर आप जल्‍दी उठ भी जाते हैं तो सुबह उठकर क्‍या करेंगे।

इस चीज का एक ही समाधान है कि आप पूरे दिन का एक टाइम टेबल बना लें। इसके बाद आप जिस तरह से चाहें उस तरह से काम करें। क्‍योंकि टाइम टेबल बनने के बाद आपके सामने एक पूरा चार्ट होगा कि आपको कब क्‍या करना है। आप उसी हिसाब से काम करते चले जाएं।

सुबह बिस्‍तर से जल्‍दी कैसे उठें

सुबह की सैर पर जाएं

अगर आपके पास सुबह किसी भी तरह का काम नहीं है तो आपको चाहिए कि आप सुबह की सैर पर चले जाएं। इससे आपकी सेहत भी अच्‍छी हो जाएगी और आप अगर सुबह की सैर पर जाएंगे तो आप देखेंगे कि आपका मन भी बदल जाएगा।

अगर आप केवल अकेले पड़ जाते हैं तो हम आपको कहना चाहेंगे कि आप सुबह की सैर के लिए किसी पार्क आदि में चले जाएं। इससे वहां पर आपको तरह तरह के लोग देखने को मिल जाएंगे। आप उन लोगों के साथ सैर कर लीजिए। इससे आपको अकेलापन भी नहीं महससू होगा।

आराम दायक बिस्‍तर पर ना सोएं

कई लोग पूरी तरह से आरामदायक बिस्‍तर पर सोना चाहते हैं। इसलिए आपको चाहिए कि आप ऐसी गलती ना करें। क्‍योंकि जब भी आपको आराम मिलता है तो शरीर वही पर आलस से भर जाता है। इसलिए सुबह जल्‍दी कैसे उठें के लिए आपको चाहिए कि आपका बिस्‍तर पूरी तरह से सामान्‍य हो।

इससे जब सुबह उठने की बारी आएगी तो आपके अंदर आलस का भाव नहीं आएगा और सुबह आसानी से बिस्‍तर से उठ जाएंगे। हालांकि, इस चीज में आप एक और चीज का ध्‍यान रखें कि आप ऐसा भी बिस्‍तर ना बना लें जिसके ऊपर आपको नींद ही ना आए।

खिड़की खोलकर सोएं

कई लोग जब घर में सोते हैं तो पूरी तरह से घर को बंद कर देते हैं। लेकिन सुबह जल्‍दी कैसे उठें में यह तरीका गलत है। आपको चाहिए कि आप सुबह खिड़की खोलकर सोएं। हालांकि, सर्दी के समय काफी सारे लोगों को इसमें समस्‍या भी आ सकती है।

तो हम आपको बता दें कि अगर आपके पास शीशे वाली खिड़की है तो उसके आगे से केवल पर्दा हटा दें। इससे जब सुबह होगी तो बाहर से उजाला आने लगेगा। जिससे बाहर की रोशनी देखकर खुद ही आपकी नींद खुल जाएगी।

दिन में नींद पूरी कर लें

अगर आपको रात में देर ही सोना पड़ता है और सुबह जल्‍दी कैसे उठें के बारे में सोच रहे हैं। तो हम आपको सुझाव देंगे कि आप अपनी पूरी नींद का कुछ हिस्‍सा दिन में पूरा कर लें। इससे आप देखेंगे कि जब आप रात के दौरान सोएंगे तो आपकी नींद जल्‍दी पूरी हो जाएगी।

इसमें एक बात और ध्‍यान रखने वाली है कि आप दिन के समय केवल 2 घंटै की ही नींद लें। क्‍योंकि अगर आप दिन में ज्‍यादा सोएंगे तो आलसी भी हो जाएंगे। साथ ही इससे संभव है कि आपको रात के समय नींद भी ना आए।

सुबह कितने बजे उठना चाहिए?

सुबह जल्‍दी कैसे उठें के बाद आइए अब हम आपको जानकारी देते हैं कि सुबह आपको कितने बजे उठना चाहिए तो हम आपको बता दें कि सुबह आपको कम से कम 6 बजे तक जरूर उठ जाना चाहिए। हालांकि, अगर आपको सुबह जल्‍दी उठना है तो 5 बजे भी उठ सकते हैं।

क्‍योंकि सुबह उठने का समय इस बात पर निर्भर करता है कि आपको सुबह क्‍या काम करना है। इसलिए सुबह सुबह उठने का समय आप अपने हिसाब से तय कीजिए। हालांकि, सर्दी में आप जल्‍दी बिल्‍कुल भी ना उठें। क्‍योंकि उससे कई बार ठंड लग जाती है।

लोग सुबह जल्‍दी क्‍यों नहीं उठ पाते?

सुबह जल्‍दी कैसे उठें जानने के बाद आइए एक नजर हम उन कारणों पर भी डाल लेते हैं। जिनकी वजह से लोग जल्‍दी नहीं उठ पाते हैं।

  • लोग रात को सोने के समय फोन चलाते रहते हैं। इससे उनकी नींद नहीं पूरी होती है।
  • लोग रात के समय नशा करने में व्‍यस्‍त हो जाते हैं। जिससे उनकी सुबह आंख नहीं खुलती है।
  • लोग खाना खाते ही बिस्‍तर पर चले जाते हैं। जो कि एक गलत तरीका है।
  • लोग रात को सोने से पहले कुछ ऐसा भोजन ले लेते हैं जो कि उनके लिए सही नहीं होता है।
  • कई कारणों से लोग रात में सपने में खोए रहते हैं। जिससे सुबह उनकी नींद खुलने में देरी हो जाती है।
  • लोग सुबह नींद खुलने के बाद फिर से सो जाते हैं। जिससे उन्‍हें देर हो जाती है।
  • लोग काम के प्रति लापरवाह होते हैं। जिससे उन्‍हें सुबह उठने में बहुत ही ज्‍यादा आलस महसूस होता है।

FAQ

सुबह कितने बजे उठना चाहिए?

आमतौर पर हम सभी को सुबह 5 बजे उठ जाना चाहिए। क्‍योंकि इसी समय सूरज भी निकलता है।

रात को कितने बजे सोना चाहिए?

अगर आप रात को कोई जरूरी काम नहीं करते हैं तो आपको चाहिए कि आप रात को 11 बजे तक जरूर से जररू सो जाएं। ताकि सुबह जल्‍दी उठ सकें।

रात को क्‍या खाना चाहिए?

रात को सोने से पहले हमेशा हल्‍का भोजन करना चाहिए। साथ ही रात को सोने से 2 घंटे पहले भोजन कर लेना चाहिए।

सुबह जल्‍दी किन्‍हें नहीं उठना चाहिए?

सुबह जल्‍दी उन लोगों को नहीं उठना चाहिए जो बच्‍चे हैं या बीमार हैं। साथ ही बुजुर्ग लोगों को भी जल्‍दी नहीं उठाना चाहिए।

निष्‍कर्ष

आशा है कि अब आप समझ गए होंगे कि सुबह जल्‍दी कैसे उठें। इसे जानने के बाद आप आसानी से सुबह जल्‍दी उठ सकते हैं। क्‍योंकि सुबह बिस्‍तर से जल्‍दी कैसे उठें से जुड़ी इस पोस्‍ट में हमने आपको सारे तरीके बताए हैं। जिनकी मदद से आप आसानी से सुबह जल्‍दी उठ सकते हैं।

BiharHelp App :

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Rohitkumaryadavv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *