Senior Citizen Savings Scheme 2022 | वरिष्ठ नागरिक बचत योजना 2022, ऐसे करे अप्‍लाई

Senior Citizen Savings Scheme 2022 (वरिष्‍ठ नागरिक बचत योजना 2022) देश में रहने वाले वरिष्‍ठ नागरिको के लिए एक बहुत महत्‍वपूर्ण और लाभकारी योजना है। वरिष्‍ठ नागरिक बचत योजना के माध्‍यम से सरकार देश के  वरिष्‍ठ नागरिको आर्थिक मदद देनेे का काम करती है। ये योजना साठ वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्‍ठ नागरिको के लिए है। तो अगर आपके घर में कोई भी वरिष्‍ठ है जिसको इस योजना की जरूरत है। तो इस लेख को पूरा पूरा जरूर पढ़े। इस लेख में हम आपको इस योजना से जुड़ी हुई सभी महत्‍वपूर्ण जानकारी देने वाले है। इस लेख में हम आपको ये भी बतायेगे कि आप इस योजना के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं।

BiharHelp App

Senior Citizen Savings Scheme 2022

Senior Citizen Savings Scheme 2022 के लिए पात्रता 

  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए व्यक्ति को साठ वर्ष से अधिक आयु का भारतीय नागरिक होना चाहिए !
  • वे व्यक्ति जो अपनी मर्जी से अपनी सरकारी नौकरी से रिटायर हुए हो
  • वे व्यक्ति जो रक्षा से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। जो कम से कम 50 वर्ष की आयु के हैं ।
  •  NRI और HUF दोनों इस योजना में भाग नहीं ले सकते।

Senior Citizen Savings Scheme 2022 के लिए जरूरी दस्‍तावेज 

  • आवेदक के दो पासपोर्ट साइज फोटो
  • पैन नंबर या पैन कार्ड की फोटोकॉपी
  • आधार नंबर या आधार कार्ड की फोटोकॉपी
  • निवास प्रमाण पत्र या पता सम्बन्धी प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • रिटायर होने की स्थिति में नियोक्ता द्वारा जारी प्रमाण पत्र
  • सेवानिवृत्ति लाभ के रूप में मिले पैसों के बारे में तिथि सम्बन्धी प्रमाण पत्र

Senior Citizen Saving Scheme 2022 के मुख्य बिंदु

  • SCSS खाते में न्यूनतम निवेश राशि 1000 रुपए की होनी ही चाहिए और अधिकतम 15 लाख रुपए हो सकती है।
  • एक व्यक्ति कई SCSS खाते खोल सकता है।
  • Senior Citizen Saving Scheme का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है। हालांकि इस योजना को तीन साल और बड़ा सकते है।

  • योजना पूरी होने से पहले आप एक साल बाद रुपए निकाल सकते है। खाता बंद होने पर दो साल की समाप्ति से पहले जमा राशि का 1.5% पूर्व परिपक्व निकासी शुल्क के रूप में काटा जाएगा।
  • लाभार्थी की मृत्यु होने की स्थिति में खाते को समय से पहले बंद करने पर कोई शुल्क या जुर्माना नहीं लगाया जाता है।
  • जमा पर अर्जित ब्याज पूरी तरह से कर योग्य है।
  • इस योजना के अंतर्गत आप नामांकन सुविधा का भी लाभ उठा सकते है।
  • यदि ब्याज दर 10000 रुपए से अधिक है तो TDS की कटौती की जाएगी।