Self Doubt: अपनी ही नजरों में गिरा देती है यह आदतें

Self Doubt – अगर कोई चीज इस दुनिया में आपके मन के शांति के लिए बहुत मायने रखती है तो यह है कि आप खुद के बारे में क्या सोचते हैं। दुनिया हमारे व्यक्तित्व और विचारों के आधार पर हमारी एक छवि बनाने की हमेशा कोशिश करती है। हम उनकी छवि पर अगर खरा उतरेंगे तो या तो हम उनके गुलाम हो जाएंगे या फिर उनके दुश्मन। इसलिए यह समझना जरूरी है कि आप खुद के बारे में क्या सोचते है। हम सब जानते हैं कि हमारे विचार हमारे एक्शन बनते हैं और यह हमारा व्यक्तित्व तैयार करता है, तो एक अच्छा इंसान क्या अच्छा व्यक्तित्व पाने के लिए सबसे पहले खुद की नजर में अच्छा बना होगा।

BiharHelp App

आप खुद की नजर में एक अच्छे इंसान कैसे बन सकते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया आईने से शुरू होती है। खुद को आईने में ध्यान से देखिए और बताइए कि आप खुद के बारे में क्या सोचते है। आपके मन से निकला हर शब्द तय करेगा कि आप कैसे इंसान है।

Self Doubt

Self Doubt – Overview

Name of Post Self Doubt 
Which is the habit Some habit list is given below 
Eligibility Anyone can follow these tips 
Benefits You able to make your life happy 
Years2023

Must Read

Self Doubt: बुरी आदतें कभी भी भारी पड़ती हैं

हम सब जानते हैं की अच्छी आदत और बुरी आदत क्या होती है। कुछ काम आप केवल मां की शांति के लिए या फिर मौज मस्ती के लिए करते है। इस तरह के बुरे काम एक बार करना काफी है लेकिन जब बुरे काम बार-बार करने की आदत लग जाए तो यह बहुत बुरा होता है।

बुरी आदतें न केवल आपके व्यक्तित्व को खराब करती है बल्कि आप अपनी नजर में गिरते चले जाते हैं जो आपको एक ढीला डाला और निराश व्यक्ति बना देती है।

कौन सी आदत आपको अपनी ही नजर में गिरा देती है

हम हमेशा अपने आप से नफरत नहीं करते है। असल में जो इस दुनिया में वाकई में सफल हुआ है, उसने सबसे पहले खुद से दोस्ती की है। मगर कुछ habits ऐसी होती है जिनका बार-बार पालन करने से आप जाने अनजाने में खुद से नफरत करने लगते हैं और एक बेकार सा व्यक्तित्व धारण कर लेते है।



हर बार झूठ बोलने की आदत

जब आप किसी से झूठ बोलते हैं तो असली सच्चाई आपको मालूम होती है। यह आपके मन में एक छवि तैयार करती है, यह छवि वक्त के साथ जटिल होती जाती है और आपके मन में आपको एक झूठा इंसान करार देती है। जब आप खुद को एक झूठे इंसान के नजरिए से देखने लगते हैं तो आप अपनी habit को दिन-प-दिन खराब कर लेते हैं। जब आप अंदर से खुद को एक झूठा इंसान मानने लगते हैं तो किसी भी सच्चे काम में आपका मन नहीं लगता फिर धीरे-धीरे आप खुद से नफरत करने लगते हैं और एक हारे हुए व्यक्ति की तरह कहीं गिरे हुए रहते हैं।

बात-बात पर डर जाने की आदत

किसी के साथ लड़ाई हुई और आप वहां से भाग गए, इसके अलावा कुछ लोगों ने आपको परेशान किया और आपने उनका जवाब नहीं दिया। इस तरह की चीज आपको कुछ समय के लिए सुरक्षित महसूस करती है लेकिन धीरे-धीरे आप अपनी नजर में गिरने लगते है। सबसे पहले आप खुद को एक डरपोक इंसान मानने लगते हैं और जब आप ऐसा मानते हैं तब आपका व्यक्तित्व एक डरपोक की तरह हो जाता है उसके बाद पूरी दुनिया आपके ऊपर एक डरपोक का स्टांप लगा देती है।

हम यह नहीं कह रहे कि आपको हर समय लड़ाई करनी चाहिए लेकिन अपनी आवाज उठाने की ताकत को हमेशा बना कर रखें। अगर आप चार आदमी के बीच अपनी आवाज नहीं उठा सकते लोगों के साथ नहीं लड़ सकते तो आज नहीं तो कल आप अपनी नजर में एक कमजोर इंसान बन जाएंगे जो पूरी जिंदगी आपको अपनी ही नजर में इतना गिरा देगा की आप कभी खुश नहीं रह पाएंगे।

हद से ज्यादा गुस्सा करना 

जब हम गुस्सा करते हैं तो हम अपने कंट्रोल में नहीं होते है। गुस्से में हम किसी से ऐसी बात कह देते हैं जो हमें नहीं कहानी चाहिए थी। इसलिए गुस्सा करने के बाद हमें यह ख्याल आता है कि इतना गुस्सा नहीं करना चाहिए था। यह ख्याल कुछ समय के लिए सही है लेकिन जब इस तरह की habit लग जाती है तो आप खुद से नफरत करने लगते है। पूरी दुनिया के सामने आप चिड़चिड़ा और गुस्सैल इंसान बन जाते हैं कोई भी आपके साथ अपनी खुशी बांटना नहीं चाहता है।



हद से ज्यादा गुस्सा करना आपके अंदर से खोखला बना देता है। याद रखिए वह इंसान जो खुद को कमजोर समझता है, वह हद से ज्यादा गुस्सा करता है। इसलिए हमेशा आपको अपने गुस्से पर काबू करना चाहिए।

किसी को धोका देना 

आज के समय में किसी को धोखा देना बहुत मुश्किल हो गया है। लेकिन बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो अपना काम दूसरे को धोखा देकर निकलवाते है। जब हम किसी को धोखा देते हैं तो असल में हम जानते हैं कि हम क्या कर रहे है। यह हमारे काम को और मुश्किल बना देता है, जीवन में कभी भी किसी को धोखा नहीं देना चाहिए। अगर आप किसी को धोखा देते हैं तो आपका मन इस सच्चाई को जानता है और धीरे-धीरे आप अपनी नजर में गिरने लगते हैं।

आमतौर पर किसी भी व्यक्ति को ऐसी हरकत नहीं करनी चाहिए जिसमें उस सच्चाई का पता हो लेकिन वह कुछ और बनने की कोशिश कर रहा हो। यह पूरी प्रक्रिया बहुत बुरी होती है, आपको इस तरह की हरकत कभी नहीं करनी चाहिए वरना आप अपनी नजरों में गिर जाते हैं और वक्त के साथ स्थिति और बुरी हो जाती है।

निष्कर्ष

इस लेख में Self Doubt और कुछ ऐसी habits के बारे में हमने सरल शब्दों में बताने का प्रयास किया है जिससे आप अपनी नजरों में गिरने लगते है। अगर साझा की गई जानकारी आपको लाभदायक लगती है और आप आसानी से हमारे बताए गए निर्देशों को समझ पाए हैं और इसे अपने जीवन को बदल पाए हैं तो हमें सपने तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें और अपने विचार कमेंट में बताना ना भूले।

BiharHelp App :

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Abhishek Singh

मेरा नाम अभिषेक सिंह है, मैंने BSc Physics (Hons) की पढ़ाई की है और मै Technology, Business, Education, और अलग अलग Trending Topics पर आर्टिकल लिखता हूँ। मुझे इस तरह अलग अलग टॉपिक पर ब्लॉग लिखने का 2 साल का अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *