Private Job Vs Govt Job In Hindi: प्राईवेट जॉब करें या सरकारी नौकरी के रुतबें की तरफ जायें, जाने क्या है रहेगा फायदेमंद?

Private Job Vs Govt Job In Hindi:  यदि आप भी  पढ़ाई  पूरी करने के बाद  नौकरी  के  दोराहे  पर आ खड़े हुए है जहां से एक राह, सरकारी नौकरी   को जाती है  तो दूसरी नौकरी  प्राईवेट नौकरी  को जाती है तो कोई भी  फैसला  लेने से पहले  आपको  ध्यानपूर्वक  इस लेख को अवश्य पढ़ना चाहिए जिसमे हम, आपको विस्तासे Private Job Vs Govt Job In Hindi  के बारे मे बतायेगे।

BiharHelp App

आप सभी युवा, सरकारी या प्राईवेट नौकरी  मे से सही व  सफल विकल्प  का चयन कर सकें   इसके लिए हम, आपको इस लेख में विस्तार से Private Job Vs Govt Job In Hindi  के  साथ ही साथ  सरकारी नौकरी से लेकर प्राईवेट नौकरी  के अपने – अपने  फायदें व नुकसान  आदि के बारे में बतायेगे जिनकी पूरी  रोचक खुराक  लेने के लिए आपको अन्त तक हमारे इस आर्टिकल को पढ़ना होगा तथा

लेख के अन्त में हम, आपको  क्विक लिंक्स  प्रदान करेगे ताकि आप आसानी से इसी प्रकार के आर्टिकल्स को प्राप्त करके इनका लाभ प्राप्त कर सकें।

Read Also – How To Learn New Skills: किसी भी नहीं खूबी को कैसे तुरंत सीखे

Private Job Vs Govt Job In Hindi

 

Private Job Vs Govt Job In Hindi : Overview

Name of the ArticlePrivate Job Vs Govt Job In Hindi
Type for ArticleCareer
Who Can Apply For Govt Job?All of Us
Who Can Apply For Private Job?All Of Us
Detailed Information of Private Job Vs Govt Job In Hindi?Please Read The Article Completely.



  – Private Job Vs Govt Job In Hindi?

नौकरी की बात आते ही सबकी जबान पर  सरकारी नौकरी  आता है लेकिन यहां पर  प्राईवेट जॉब और सरकारी नौकरी  के बीच के  अन्तर  को समझना होगा और  सही निर्णय  लेना होगा  ताकि आप अपने  करियर  को एक  सही दिशा  दे सके औऱ  सफलता  प्राप्त कर  सकें और इसीलिए हम, आपको इस लेख में विस्तार से Private Job Vs Govt Job In Hindi  के बारे में बतायेगे जो क, इस प्रकार से हैं –

Read Also – 

सरकार नौकरी : फायदें, नुकसान और करियर

यहां पर हम, आपको सबसे पहले  सरकारी नौकरी  को लेकर  तैयार अपनी रिपोर्ट  के  मुख्य बिंदुओं के बारे अवगत करवाते है जो कि, इस प्रकार से हैं –

सरकारी नौकरी के फायदें क्या है?

  • समाज  मे आपके औऱ आपके  परिवार का सम्मान होता है और आपकी  प्रतिष्ठा, आकाश की ऊंचाईयों  को छूती हुई नजर आती है,
  • आपको आपकी  कड़ी मेहतन और परिश्रम  का  आजीवन फल  मिलता है,
  • सरकारी नौकरी  मिलने के बाद   नौकरी जाने या छूटने  की चिन्ता  से मुक्त हो जाते है,
  • सरकारी नौकरी  वाले युवाओं को  उनकी प्रेमिका के पिता व घरवाले सहजतापूर्वक सहर्ष स्वीकार  कर लेते है और इस प्रकार  बिना खून – खराबे  के ही  प्रेम विवाह  का  आयोजन  होता है,
  • सरकारी नौकरी  मे आपको  वेतन  के साथ ही कई प्रकार के  भत्ते  जैसे कि – मंहगाई भत्ता, आवास भत्ता, चिकित्सा भत्ता, यातायात / ट्रवल भत्ता और अन्य प्रकार  के  भत्तो  का लाभ मिलता है,
  • सरकारी नौकरी से  रिटायर   होने के बाद आपको  आजीवन पेंशन लाभ मिलता है और
  • अन्त, इस प्रकार आपका  सामान्य जीवन, पूरी तरह से सरकारी  हो जाता है  और आज  उज्जवल सरकारी जीवन  जी पाते है।

सरकारी नौकरी के नुकसान

  • सरकारी नौकरी  का  सपना तो हर कोई देखता है लेकिन पूरा किसी – किसी  का ही होता है ये  सरकारी नौकरी  का  सबसे बड़ा नुकसान  है,
  • सरकारी नौकरी  पाने के लिए अच्छा – खासा पैसा घूस  के तौर पर खिलाना पड़ता है जिसकी वजह से  गरीब परिवार  से आने वाले  मेधावी विद्यार्थी व युवा  जो कि, पूरी तरह से  योग्य व पात्र  होते है वे  नौकरी पाने से  चूक  जाते है,
  • सरकारी नौकरी  की  बड़ी  – बड़ी भर्ती परीक्षाओं  का   परीक्षा  से पहले ही  पेपर लीक  कर दिया जाता है जिसकी वजह से  परीक्षा  को रद्द या स्थगित  कर दिया  जाता है जिसकी वजह से  गरीब परिवारो  के  बच्चो  का नाम केवल  समय बर्बाद  हो जाता है बल्कि उनकी  मेहनत  के साथ ही साथ  घरेतू तनाव व दबाव  के कारण  सरकारी नौकरी  का  सपना भी टूटता चला जाता है,
  • लाख जतन  करने के बाद  यदि  सरकारी नौकरी  मिलती भी है तो  संविदा / कॉन्ट्रैक्ट  पर मिलती है जिसमें आपको  अपने से वरिष्ठ अधिकारीयों  के  रहम  पर रहना पड़ता है औऱ  सरकारी नौकरी  मे  नौकरी  कम औऱ  इन वरिष्ठ अधिकारीयो  की  गुलामी  ज्यादा करनी पड़ती है,
  • सरकारी नौकरी  के लिए आपको  अनिवार्य शैक्षणिक योग्यताओं  को पूरा करने पर ही  नौकरी  मिलती है,
  • आयु सीमा  बेहद मायने रहती है क्योंकि   अगर आपकी आयु, निर्धारित आयु सीमा  से  1 दिन  भी अधिक हो जाती है तो आपको  मिली हुई सरकारी नौकरी, आपसे छीन जाती है,
  • जब तक  नियमित  नही किया जाता है तब तक  नौकरी  जाने का  खतरा सदैव  बना रहता है,
  • सरकारी नौकरी  मे,  भाई – भतीजावाद  का  कुरोग  पाया जाता है  जो कि,  मोदी युग   आने के बाद भी कहीं ना कहीं किसी ना किसी रुप  मे  जीवित  है औऱ  पनप  रहा है,
  • साथ ही साथ  सरकारी नौकरी  मे, आपको  6 महिने, 8 महिने और कई बार 3 सालों तक वेतन  नहीं मिलता है औऱ   वेतन  की आस में  घर से पैसा लगाकर काम  करना पड़ता है  और
  • सरकारी नौकरी  के  नुकसान  को लेकर आपके भी अपने – अपने विचार  होेंगे ही होेंगे जिन्हें आप अपनी भीतर सीमित ना रखें बल्कि  कमेंट  करके हमे बतायें।



सरकारी नौकरी – करियर

  • सरकारी नौकरी,  करियर  के लिहाज से  सबसे बेस्ट  माना जाता है लेकिन हमारे  गरीब परिवार से आने वाले  मेधावी युवाओं  के लिए  सरकारी नौकरी  बेहद कठिन   होता है इसीलिए आपको  खुद ही अपनी परिस्थिति को देखते हुए निर्णय करना चाहिए कि,  सरकारी  नौकरी  मे  करियर बनायें या नहीं?

प्राईवेट नौकरी : फायदें, नुकसान और करियर

अब हम, आपको  कुछ बिंदुओं   की मदद से  प्राईवेट नौकरी   के  पहलूओं  के बारे में बताना चाहते है जो कि, इस प्रकार से हैं –

प्राईवेट नौकरी – फायदें

  • प्राईवेट नौकरी के लिए आपको  सरकारी नौकरी  के जितना  कमतोड़ मेहनत  करने की जरुरत नहीं पड़ती है बल्कि आप   आसानी से  प्राईवेट नौकरी  ले सकते है,
  • प्राईवेट नौकरी  मे आपको  Fix Required Educational Qualification  की  झंझट  से मुक्ति मिलती है और  इसमे आपको  थोड़ा बहुत ऊपर – नीचे करके  नौकरी  मिल जाती है,
  • प्राईवेट नौकरी के  लिए आपको सालों तक किताबे नहीं चाटनी पडती  है बल्कि आप  स्कूल खत्म  होने के  अगले दिन  से ही  नौकरी  ले सकते है,
  • प्राईवेट  नौकरी करने के लिए आपको   सरकारी नौकरी  की तरफ  भर्ती निकलने  का  इंतजार  नहीं करना पड़ता है बल्कि आप  जब चाहे तब नौकरी  ले सकते है,
  • प्राईवेट नौकरी  की खाशियत यह है कि, आप  किसी भी स्ट्रीम  से पढ़ाई करते है  और  किसी भी  सेक्टर  मे  नौकरी  प्राप्त कर सकते है जबकि  सरकारी नौकरी  मे ऐसा सभव नहीं होता है,
  • प्राईवेट नौकरी  करके आप  कम समय में अपने करियर  को  सेट  कर सकते है और अपने दिल पर राज करने वाली रानी  से शादी करके अपना वैवाहिक जीवन शुरु  कर सकते है,
  • सरकारी नौकरी  की  भांति  रिटायरमेंट  के बाद पेंशन  पाना चाहते है तो  PF या अन्य बचत योजनाओं  मे आवेदन करके इस कमी को भी पूरा कर सकते है औऱ
  • कुल मिलाकर प्राईवेट नौकरी  करके आप अपने करियर  को जल्दी सेट कर पाते है औऱ  जीवन का आनन्द  ले पाते है आदि।



प्राईवेट नौकरी – नुकसान 

  • प्राईेवेट नौकरी के तहत भले ही आप किसी   कम्पनी  में Manager, Assistant और अन्य पदों  पर  काम करके लाखों  कमा रहे है लेकिन  ₹ 10,000 से लेकर ₹ 20,000 रुपया कमाने वाला ग्रुप डी  कर्मचारी या चपरासी  भी  सरकारी नौकरी  के बल पर आपकी  महबूबा / प्रेमिका  को  ब्याह  ले जाता है, ये  प्राईवेट नौकरी  का सबसे बडा  नुकसान  है जिसे लेकर  सरकार  को  कोई ठोस कानून  बनाना चाहिए,
  • प्राईवेट नौकरी  मे, आपको सरकारी बाबूओं वाला  रुतबा या सुख – सुविधाये  नहीं मिलती है,
  • सरकारी कर्मचारीयों  को जहां  बात – बात  पर सरकारी छुट्टी   मिलती है लेकिन  प्राईवेट नौकरी  वालो को  वाजिब छुट्टी वाले दिन अर्थात् रविवार को भी  गधा मजदूरी  करने जाना पड़ता है,
  • प्राईवेट नौकरी  मे आपको  नौकरी के दौरान  किसी भी प्रकार का भत्ता  नहीं दिया जाता है, भले ही  104 डिग्री  बुखार  मे हो लेकिन आपको  नौकरी  पर आना पडता है और नहीं आते है तो  नौकरी चली  जाती है,  बिलकुल सीधा – सपाट हिसाब  है,
  • प्राईवेट नौकरी  करने वाले सच्चे आशिकों  को  प्रेमिका के  पिता व घरवालें, प्राईवेट आशिक  समझकर  रिजेक्ट  कर देते है  सरकारी नौकरी वाले चपरासी  तक के हाथ मे अपनी  बेटी  का  हाथ  दे देते है,
  • सरकारी नौकरी  मे,  ऑफिश शुरु होने से 1  -2 घंटे लेट  जाने का रिवाज है लेकिन  प्राईवेट नौकरी  मे आपको  ऑफिश  शुरु होने से पहले जाना पड़ता है और  ऑफिश खत्म  होने के बाद भी  बॉस के हुक्म  से  गदहों की तरफ काम  करना पड़ता है,
  • प्राईवेट नौकरी  मे  नौकरी  जाने का  खतरा सदैव  बना ही रहता है जिसकी वजह से हम, ना तो निश्चित होकर  नौकरी  ही कर पाते है और ना ही  अपना जीवन  जी पाते है  और
  • हम जानते है कि,  प्राईवेट नौकर  के  एक से बढ़कर एक नुकसान आपके पास है जिन्हें आपको  अपने साथ नहीं रखा है बल्कि कमेंट  करके हमें और अन्य सभी पाठको  को बताना चाहािए।

प्राईवेट नौकरी – करियर

  • प्राईवेट नौकरी करियर  के लिए सबसे बेस्ट है क्योंकि यदि आप  सरकारी नौकरी  नहीं करना चाहते है तो आपके पास  प्राईवेट  नौकरी  है ही और यदि  सरकारी नौकरी  लेना चाहते है तो आप  प्राईवेट  नौकरी  करते हुए  सरकारी नौकरी  की तैयारी कर सकते है औऱ  सफलता प्राप्त करके सरकारी नौकरी  प्राप्त कर सकते है  आदि।

अन्त, इस प्राकर हमने आपको  सरकारी नौकरी बनाम प्राईवेट नौकरी  को लेकर अपनी  रिपोर्ट  के बारे में बताया  ताकि आप इस  रिपोर्ट  का लाभ प्राप्त कर सकें।

सारांश

आप सभी युवाओँ सहित पाठको  समर्पित इस लेख  में हमने आपको विस्तार से ना केवल Private Job Vs Govt Job In Hindi  के बारे मेताया बल्कि हमने आपको इसके  फायदों व नुकसान  दोनो के बारे में बताया ताकि आप  सही निर्णय  कर सके तथा  नौकरी  प्राप्त करके अपने करियर को सेट कर सकते है और

लेख के अन्त में हमें, उम्मीद है कि,  आपको हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को  लाईक, शेयर व कमेंट  करेगे।

क्विक लिंक्स

Join Our Telegram GroupClick Here

FAQ’s – Private Job Vs Govt Job In Hindi

प्राइवेट नौकरी और सरकारी नौकरी में क्या अंतर है?

1- जॉब सिक्योरिटी की कमी हर वक्त नौकरी जाने का डर प्राइवेट में रहता है । 2- सरकारी नौकरी में आपको कुछ पावर दी जाती है प्राइवेट में ऐसा नहीं है । 3- काम ज्यादा और सैलरी कम मिलता है और फिक्स टाइम पर भी नहीं मिलती कहीं कहीं तो । 4- पेंशन , मेडिकल , क्वार्टर , बोनस जैसी चीजे प्राइवेट में नहीं मिल

बेस्ट प्राइवेट जॉब या गवर्नमेंट जॉब कौन है?

यदि नौकरी की सुरक्षा और स्थिरता सर्वोच्च प्राथमिकता है, तो सरकारी नौकरी सबसे अच्छा विकल्प है। हालाँकि, यदि कोई व्यक्ति करियर विकास और गतिशील कार्य वातावरण को महत्व देता है, तो निजी नौकरी बेहतर विकल्प हो सकती है। अंत में, निर्णय लेने से पहले दोनों विकल्पों के फायदे और नुकसान पर विचार करना महत्वपूर्ण है।

BiharHelp App :

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

अरुणोदय सरकार

पिछले 6 व अधिक सालों से जीवित, सजीव, बेबाक और ठोस लेखनी की छाप छोड़ते आये अरुणोदय सरकार, जिला बेगुसराय, बिहार के रहने वाले है। दिल्ली विश्वविघालय से B.A ( Prog ) और इग्नू से राजनीतिक विज्ञान में M.A करने के बाद आजकल बेगुसराय, बिहार मे रहते हुए स्वतंत्र लेखन कार्य के प्रति प्रतिबद्ध व समर्पित है।सरकारी नौकरी, प्राईवेट नौकरी, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, सरकारी योजना, सरकार की नई नीतियों व योजनाओं सहित अन्य सभी विषयों पर गंभीर, जुझारू और आलोचनात्मक / समीक्षात्मक लेखनी के लिए अरुणोदय सरकार कई बार विवादों का शिकार होते हुए निडरतापूर्वक लेखन करने के लिए जाने जाते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *