मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना 2022: भारत एक धर्म प्रधान देश है। यहां रहने वाले हर इंसान अपनी जिन्दगी में एक बार तीर्थ यात्रा करना जरूर चाहता है। इस देश में ऐसे बहुत से लोग है जो गरीबी के चलते तीर्थ यात्रा करने के अपने सपनो को पूरा नही कर पाते। इसी बात को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने 60 साल से अधिक उम्र के लोगो के लिए Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana शुरू की है। इस योजना के माध्यम से दिल्ली सरकार 60 साल से अधिक की उम्र के लोगो को सरकारी पैसो से तीर्थ यात्रा करवाने का काम कर रही है।
जाने इस पोस्ट में क्या क्या है
अगर आप भी इस योजना के माध्यम अपने दादा-दादी या अपने घर के 60 वर्ष से अधिक के किसी व्यक्ति को तीर्थ यात्राा करवाना चाहते हो। तो ये लेख खास आपके लिए है। हम इस लेख में आपको इस योजना से जुड़ी हुई सभी महत्वपूर्ण जानकारिया देने वाले है। इस लेख में हम आपको ये भी बतायेगे कि आप इस योजना का लाभ कैसे ले सकते हैं।

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना 2022 highlights
| योजना का नाम | मुख्यमंत्री दिल्ली मुफ़्त तीर्थ यात्रा योजना |
| घोषणा | दिल्ल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा |
| लांच तिथि | जनवरी, 2018 |
| लक्ष्य | वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा करवाना |
| क्रियान्वयन | अगस्त, 2018 |
| यात्रा की शुरुवात | 4 सितंबर |
| ऑनलाइन पोर्टल | edistrict.delhigovt.nic.in |
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना 2022 के कुछ मुख्य बिन्दु
- दिल्ली की अरविंद केजरीवाल की सरकार ने इस योजना को 2018 में शुरू किया था।
- इस योजना के माध्यम से 2018 से 2020 के बीच दिल्ली के लगभग 35000 से ज्यादा लोग तीर्थ यात्रा कर चुके हैं।
- मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा के तहत प्रत्येक तीर्थ यात्री के साथ 21 या उससे अधिक आयु का एक व्यक्ति साथ जा सकता है। इस व्यक्ति का खर्च भी सरकारी ही वहन करेगी।
- तीर्थयात्रा योजना COVID-19 के कारण पिछले काफी समय से रुकी हुई थी, लेकिन अब इसे फिर से शुरू किया जा रहा है।
- तीर्थ यात्रा करने वाले यात्रियों को कोई भी ज्वलनशील पदार्थ या शराब या कोई भी नशीला पदार्थ लेने या उपयोग करने की अनुमति नहीं होगी
- यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियो को अपने सामान की सुरक्षा खुद ही करनी पड़ेगी।
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के लिए जरूरी पात्रता
- इस योजना का लाभ केवल उन लोगो को ही मिलगा जो दिल्ली के स्थायी निवासी होंगे।
- योजना के आवेदन करने वाली की उम्र 60 साल से अधिक होनी चाहिए। जिस साल आवेदक एप्लाई कर रहा है उस साल 1 जनवरी को वो 60 साल का होना चाहिए।
- इस योजना के लिए आवेदन करने वाला केन्द्र या राज्य सरकार में कार्यरत नही होना चाहिए।
- इस योजना का लाभ केवल वही उठा सकते हैं जिन्होने पूर्व में कभी भी इस योजना का लाभ नही उठाया हो।
- इस योजना के लिए आवेदन करने वाले अटेंडेंट की आयू भी कम से कम 21 साल होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- आवेदक का आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- बैंक अकाउंट पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के ऑनलाइन आवेदन कैसे करे
- इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इस योजना की आफिशियल वेबसाइड https://edistrict.delhigovt.nic.in/ पर लॉग इन करना होगा।

- इस वेबसाइड पर लॉग इन करने के बाद आपको साइड के नीचे दिख रहे आप्शन new user पर क्लिक कर देना है।
- new user पर क्लिक करने के बाद आपको आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड का विकल्प चुनना है।
- ये विकल्प चुनने के बाद क्लिक करने पर आपको एक फार्म दिखाई देगा। आपको इस फार्म पर क्लिक कर देना है।
- आपको इस फार्म में पूछी गई जानकारियों को ठीक से भरकर अपने दस्तावोजो की स्केन की हुई फोटो भी अपलोड करनी है।
- इस तरह आवेदन आवेपत्र पत्र जमा हो जायेगा। आपको अपनी पंजीकरण आईडी और पासवर्ड याद रखना है।
- अब इसी साइड पर दोबारा लॉगइन करके आप आसानी से इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है।
महत्वपूर्ण लिंक्स
| Registration Form | Website |
| Login Form | Website |
| Join Our Telegram Group | Website |
| Official Website | Website |
Conclusion
दिल्ली सरकार की ये एक बहुत ही अच्छी और लाभकारी योजना है। इस योजना की मदद से उन बुजुर्ग लोगो को तीर्थ यात्रा करने का मौका मिलेगा। जो अपने घर की आर्थिक तंगी की वजह से कभी तीर्थ यात्रा नही कर पाते है।
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना क्या है
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना एक ऐसी योजना है जिसके तहत दिल्ली सरकार 60 साल से अधिक उम्र के लोगो को तीर्थ यात्रा पर भेजती है।
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की शुरूआत कब हुई थी
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना 2018 में हुई थी।
ये भी पढे
- PM Vaya Vandana Yojana 2022: Complete Details, जानिए इससे जुड़ी हर जानकारी
- PMFME Scheme: 35% सब्सिडी के साथ 10 लाख रुपये देगी सरकार, ऐसे करें आवेदन
- PM Swamitva Yojana 2022: गांव में शुरू हुए ई-ग्राम पोर्टल
- PM Kisan Sampada Yojana 2022: प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना – किसानों के लिए नए रोजगार
आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।
