Mahtari Vandana Yojana Paisa Check Online 2025 महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त की राशि जल्द ही महिलाओं के बैंक अकाउंट में भेज दी जाएगी। अगर आपको अभी तक तीसरी किस्त की राशि नहीं मिली है तो यहां पर हम आपको बताएंगे कि कैसे आप इस योजना का पैसा ऑनलाइन चेक कर सकती है। सभी लाभार्थी महिलाएं जो इस योजना का लाभ उठा रही हैं वह हर महीने इसके आने वाली किस्त को लेकर इंतजार कर रही हैं।
जाने इस पोस्ट में क्या क्या है

Mahtari Vandana Yojana Paisa Check Online कैसे करते हैं इसके बारे में विस्तार से आपको इस आर्टिकल में जानकारी मिलेगी। नीचे इस आर्टिकल में हम आपको महतारी वंदन योजना क्या है? इसको क्यों शुरू किया गया? साथ ही इसमें आवेदन करने से आपको क्या लाभ मिलता है? इसकी पूरी जानकारी दी जाएगी। अगर आपने अभी तक योजना में आवेदन फॉर्म नहीं भरा है तो हम उसके बारे में भी आपको जानकारी देने वाले हैं।
Mahtari Vandana Yojana Paisa Check Online – Overview
Name of the Article | Mahtari Vandana Yojana Paisa Check Online |
Type of Article | Sarkari Yojana |
Subject of Article | Matritva Vandana Yojana Ka Paisa Kaise Check Kare? |
Mode of Status Check? | Online |
Detailed Information | Please Read the Article Completely. |
महतारी वंदन योजना क्या है – What is Mahtari Vandana Yojana
आप सभी की जानकारी के लिए बता दें की Mahtari Vandana Yojana की शुरुआत छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा की गई है। राज्य में जितनी भी महिलाएं हैं जो शादीशुदा हैं, तलाकशुदा या विधवा है तो उनको इस योजना का लाभ दिया जाएगा। योजना के अंतर्गत इन महिलाओं के बैंक अकाउंट में हर महीने ₹1000 की राशि भेज कर उनकी आर्थिक सहायता की जाएगी। योजना के माध्यम से हर साल महिलाओं को ₹12000 की राशि मिलने वाली है जिसका उपयोग वह अपने निजी जीवन में कर सकती हैं।
महतारी वंदन योजना के अंतर्गत पहले चरण में 70 लाख से भी अधिक महिलाओं ने आवेदन किया था। इस योजना के अंतर्गत अब तक तीन किस्ते इन महिलाओं के बैंक अकाउंट में जारी की जा चुकी है। अगर आपको अभी तक तीसरी किस्त की राशि बैंक अकाउंट में क्रेडिट नहीं हुई है तो, आप ऑनलाइन माध्यम से आसानी से चेक कर सकती है कि आपको इस योजना का लाभ मिल रहा है अथवा नहीं।
महतारी वंदन योजना शुरू करने का कारण – Objectives of Mahtari Vandana Yojana
समाज में महिलाओं की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, इसको सुधारने के उद्देश्य को लेकर महतारी वंदन योजना की शुरुआत की गई है। महिलाएं समाज में पुरुष के बराबर रहे, उनकी आर्थिक स्थिति सुधरे, साथ ही असमानता को दूर किया जा सके। इसके लिए योजना की शुरुआत की गई है। इसके अलावा महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार लाने के साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का प्रयास भी किया जा रहा है।
महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही माता और बहनों का हम इस आर्टिकल में स्वागत करते हैं। यहां पर नीचे हम आपको बताने वाले हैं कि इस योजना से आपको क्या लाभ मिलते हैं, साथ ही आप इस योजना का पैसा ऑनलाइन कैसे चेक कर सकती है, जिसकी पूरी जानकारी आपको नीचे मिलेगी।
Read Also –
- Ayushman Card E KYC: Ayushman Card E KYC की प्रक्रिया हुई शुरु, घर बैठे खुद से करें अपना E KYC?
- ABC ID Card Online Apply 2025- Documents, Download | How to Create Academic Bank Of Credit
- 1 Lakh Me Konsa Business Kare – 1 लाख रुपये में कौन सा बिजनेस कर सकते है?
- Birth Certificate Correction 2025: अब जन्म प्रमाण पत्र मे करें सुधार, जाने कहां से कैसे करवाना होगा सुधार?
महतारी वंदन योजना में आवेदन करने से क्या-क्या लाभ मिलता है – Benefits of Mahtari Vandana Yojana
- योजना के अंतर्गत जो भी महिला आवेदन करती है, सरकार उनकी आर्थिक सहायता करती है।
- विशेष रूप से विवाहित महिलाओं के लिए चलाई गई है, जिसमें ₹1000 की राशि उन्हें हर महीने दी जाती है।
- इसका मतलब है कि अभी महिलाओं को हर साल ₹12000 की राशि उनके बैंक अकाउंट में मिलने वाली है।
- योजना का लाभ मिलना पहले ही शुरू हो चुका है, अब तक योजना के अंतर्गत तीन किस्ते मिल चुकी हैं।
- योजना के अंतर्गत महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है, ताकि परिवार में महत्वपूर्ण निर्णय में उनका भी योगदान बढ़ सकें।
- योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि सीधे ही उनके बैंक अकाउंट में डायरेक्ट ट्रांसफर कर दी जाती है।
महतारी वंदन योजना की पात्रता – Beneficiary of Mahtari Vandana Yojana
- योजना का लाभ विशेष रूप से छत्तीसगढ़ राज्य की मूल निवासी महिलाओं को ही मिलता है।
- योजना के अंतर्गत विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिलाओं को प्राथमिकता दी जाती है।
- योजना के माध्यम से 21 से 60 वर्ष की महिलाओं को लाभ मिलता है।
- ऐसे परिवार जिनके वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम है, उनकी महिलाएं योजना में लाभ प्राप्त कर सकती है।
- सिर्फ विवाहित महिलाओं को लाभ मिलता है।
महतारी वंदन योजना में आवेदन कैसे करते हैं – How to Apply Mahtari Vandana Yojana
महतारी वंदन योजना के अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण रूप से ऑफलाइन रखी गई है। अभी तक ऑनलाइन आवेदन करने की कोई भी प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। आप नीचे बताई प्रक्रिया को फॉलो करके आवेदन कर सकती है।
- योजना में आवेदन करने के लिए आपको अपने गांव के आंगनबाड़ी केंद्र या पंचायती भवन में विजिट करना होगा।
- वहां पर जाने के बाद आपको योजना में आवेदन करने का फार्म प्राप्त कर लेना है।
- इसके बाद महतारी वंदन योजना के फॉर्म में पूछी गई एक-एक जानकारी आपको दर्ज करनी है।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको पासपोर्ट साइज फोटो, सही स्थान पर चिपका देना है और आवश्यक दस्तावेज आवेदन फार्म के साथ अटैच कर देना है।
- इसके बाद आपको इस आवेदन फार्म को पंचायत भवन में या आंगनबाड़ी केंद्र पर ही जमा करवा देना है।
- इसके बाद आपके आवेदन फार्म का सत्यापन किया जाता है और सब कुछ सही होता है तो आपको योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाता है।
महतारी वंदन योजना का पैसा अकाउंट में आया या नहीं, ऐसे चेक करें – Mahtari Vandana Yojana Paisa Check Online
महतारी वंदन योजना के अंतर्गत तीसरी किस्त की राशि आपके बैंक अकाउंट में क्रेडिट हुई है या नहीं, यह आप आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकती है। इसकी स्टेप बाय स्टेप प्रोसेसहम आपको नीचेबता रहे हैं उसे सही प्रकार से फॉलो करें।
- सबसे पहले आपको अपने डिवाइस में महतारी वंदन योजना की ऑफिसियल वेबसाइट का होम पेज ओपन करना होगा।
- होम पेज पर ही आपको आवेदन एवं भुगतान की स्थिति का विकल्प नजर आ रहा होगा, इस पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा, जहां पर आपको कुछ जानकारी पूछी जाएगी।
- यहां पर आप अपने बेनिफिशियरी कोड या फिर मोबाइल नंबर अथवा आधार कार्ड की मदद से महतारी वंदन योजनाका पैसा आया है या नहीं इसकी स्थिति चेक कर सकती है।
- तीनों में से किसी एक विकल्प को सेलेक्ट करें और पूछी गई जानकारी दर्ज करने के बाद में कैप्चा कोड दर्ज करें।
- इसके बाद आपको सबमिट करे के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको हितग्राही की जानकारी स्क्रीन पर नजर आने लगेगी।
- इसमें आपको भुगतान की स्थिति के सेक्शन में कौन से महीने की राशी आपके बैंक अकाउंट में ट्रान्सफर हुई है उसकी जानकारी नजर आ जाएगी।
निष्कर्ष
महतारी वंदन योजना से सम्बंधित जानकारी आपको इस आर्टिकल में उपलब्ध करवा दी गई है। उम्मीद करते है दी गई जानकारी आपको जरुर पसंद आई होगी। आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे लाइक शेयर करना ना भूले।
Important Link
Check Mehtari Vandana Yojana Status Check | Official Website |
Check Here Sarkari Yojana | Go To Our Homepage |
आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।