Intelligence Bureau ACIO Previous Year Cut-Off: Intelligence Bureau (IB) Assistant Central Intelligence Officer (ACIO) Grade-II/Executive की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह उन उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा मौका है, जो भारत की खुफिया एजेंसी में काम करना चाहते हैं। अगर आप भी IB ACIO 2025 की तैयारी कर रहे हैं तो ये लेख आपको एग्जाम में बहुत मदद करने वाला है।
जाने इस पोस्ट में क्या क्या है

इसमें हम आपको IB ACIO के पिछले कुछ सालों के कट-ऑफ की पूरी जानकारी श्रेणीवार (Category-Wise) बताएंगे। IB ACIO 2025 का टियर-1 एग्जाम सितंबर 2025 में हो सकता है। IB ACIO के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है, और आवेदन की आखिरी तारीख 10 अगस्त 2025 है। इस बार कुल 3717 पदों पर भर्ती होनी है।
Intelligence Bureau ACIO का एग्जाम हर साल होता है, और लाखों उम्मीदवार/छात्र हर साल इस एग्जाम को देते हैं। और इस साल की भर्ती सबसे बड़ी भर्तियों में से एक मानी जा रही है। इस आर्टिकल में हम आपको पिछले जितने भी सालों के कट-ऑफ MHA (Ministry of Home Affairs) या Intelligence Bureau ने जारी किये हैं, हम इस लेख में बताएँगे। IB ACIO एग्जाम के पिछले सालों के कट ऑफ बहुत ही कम पब्लिश किये गए हैं। साथ ही, 2025 में संभावित कट-ऑफ का अनुमान भी आपके साथ साझा करेंगे।
परीक्षा तीन चरणों में आयोजित होती है:
- टियर-1: ऑब्जेक्टिव टाइप (100 अंक, 1 घंटा)
- टियर-2: डिस्क्रिप्टिव टाइप (50 अंक, 1 घंटा)
- टियर-3: इंटरव्यू (100 अंक)
IB ACIO में लिखित परीक्षा कुल 150 अंकों की होती है, और अंतिम मेरिट 250 अंकों (टियर-1, टियर-2, और इंटरव्यू) के आधार पर बनती है।
IB ACIO Cut-Off Overview
|
Parameter |
Details |
|---|---|
|
Name of the Exam |
Intelligence Bureau Assistant Central Intelligence Officer (Grade-II/Executive) Exam |
|
Conducting Body |
Ministry of Home Affairs (MHA) |
|
Type of Article |
Cut-Off Information |
|
Exam Level |
National |
|
Eligibility |
Bachelor’s Degree Holders |
|
Exam Date (2025) |
Expected in September 2025 (Tier-1) |
|
Cut-Off Release Status |
Released with Results |
|
Cut-Off Availability |
Official MHA Website (mha.gov.in) |
|
Years Covered |
2015, 2017, Expected 2025 |
|
Detailed Information |
Please Read the Article Completely |
Also Read…
- NEET UG Cut Off 2025 (Expected): Check Category-Wise Cut Off Marks & Percentile for 2020 to 2024
- SSC GD Constable Result 2025 PDF Download Link (Out) : Check Cut-Off & Download Process
- CUET UG Cut Off 2025: DU, BHU, JNU College Wise Expected Cut Off & Last Year Cut Off Comparison
IB ACIO कट-ऑफ क्या है?
IB ACIO कट-ऑफ यानि वह न्यूनतम अंक हैं, किसी भी श्रेणी के अंतिम उम्मीदवार जिस भी स्कोर के साथ आखिर में भर्ती के लिए चुने जाते हैं या अगले चरण में जाने के लिए प्राप्त अंक। यह कट-ऑफ हर साल अलग-अलग श्रेणियों (General, OBC, SC, ST, EWS, PwBD) के लिए अलग-अलग होती है।
कट-ऑफ अलग-अलग कारणों के साथ कम या ज्यादा बन सकता है, जैसे:
- कठिन परीक्षा: अगर पेपर कठिन आया हो, तो कट-ऑफ कम हो सकती है।
- रिक्तियों की संख्या: अगर रिक्तियां ज्यादा है तो भी कट-ऑफ कम रहती है।
- उम्मीदवारों की संख्या: अगर ज्यादा उम्मीदवारों ने परीक्षा दी है तब कट-ऑफ बढ़ सकती है।
- श्रेणी: हर – एक श्रेणी के लिए अलग-अलग न्यूनतम अंक निर्धारित होते हैं।
पिछले वर्षों की कट-ऑफ को जानना बहुत जरुरी है, यह आपकी तैयारी में बहुत मदद करता है, पिछली परीक्षाओं के कट-ऑफ से आप अपने लिए एक लक्ष्य स्कोर सेट कर सकते हैं और इस परीक्षा के लिए अच्छी सी रणनीति बना सकते हैं। आइए अब साल-दर-साल कट-ऑफ देखते हैं।

IB ACIO 2015 Cut-Off Marks
| S.No. | Category | Vacancy | Tier‑I Cut-Off (Out of 100) |
Tier‑II Qualifying Marks (Out of 50, ≥33%) |
Final Stage Cut‑Off (Tier‑I + Tier‑II + Interview) |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | General (UR) | – | 75 | 17 (≥33%) | – |
| 2 | OBC | – | 70 | 17 | – |
| 3 | SC | – | 65 | 17 | – |
| 4 | ST | – | 65 | 17 | – |
IB ACIO 2017 Cut-Off Marks
| S.No. | Category | Vacancy | Tier‑I Cut‑Off (Out of 100) |
Tier‑II Qualifying Marks (Out of 50, ≥33%) |
Final Stage Cut‑Off (Tier I + Tier II + Interview) |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | General (UR) | – | 65 | 30 | उपलब्ध नहीं है |
| 2 | OBC | – | 60 | 25 | – |
| 3 | SC | – | 50 | 20 | – |
| 4 | ST | – | 50 | 20 | – |
IB ACIO 2020 Cut-Off Marks (Estimated)
2020 में IB ACIO एग्जाम में कुल 2000 रिक्तियां थीं। IB ACIO 2020 के कट ऑफ ऑफिशियल तौर पर जारी नहीं किया गया है पर रिजल्ट के अनुसार डाटा इस प्रकार है:
Cut-Off Table
| S.No. | Category | Vacancy | Tier‑I Cut-Off (Out of 100) |
Tier‑II Qualifying Marks (Out of 50, ≥33%) (out of 150) Estimated |
Final Cut-Off (Tier‑I + Tier‑II + Interview, Expected /250) |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | General (UR) | 989 | 70 | 110 | 185 |
| 2 | OBC | 417 | 65 | 105 | 180 |
| 3 | SC | 360 | 60 | 95 | 170 |
| 4 | ST | 121 | 55 | 95 | 170 |
| 5 | EWS | 113 | 50 | 105 | 180 |
| 6 | Ex‑Servicemen | 100 (approx) | 35 | 60 | 120 |
नोट: टियर-2 में न्यूनतम 33% अंक (17/50) अनिवार्य थे।
IB ACIO 2021 Cut‑Off Marks (Estimated)
| S.No. | Category | Vacancy (Approx.) | Tier‑I Cut‑Off (Out of 100) |
Tier‑II Expected Marks (Out of 50) |
Final Stage (Estimated /250) |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | General (UR) | 900 | 65–70 | 115 | 190 |
| 2 | OBC | 540 | 60–65 | 110 | 185 |
| 3 | SC | 300 | 50–55 | 100 | 175 |
| 4 | ST | 200 | 40–45 | 100 | 175 |
| 5 | EWS | 60 | 55–60 | 110 | 185 |
| 6 | Ex‑Servicemen | 100 | 35 | 60 | 125 |
IB ACIO Cut-Off 2022 (Estimated)
2022 में IB ACIO एग्जाम में 766 रिक्तियां थीं।
Cut‑Off Table — Tier‑I, Tier‑II, Final Stage (Estimated)
| S.No. | Category | Vacancy | Tier‑I Cut‑Off (Out of 100) |
Tier‑II Qualifying Marks (Out of 50, ≥33%) |
Final Stage (Tier‑I + Tier‑II + Interview) /250 |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | General (UR) | 349 | 65 | 17 | 180 |
| 2 | OBC | 210 | 60 | 17 | 175 |
| 3 | SC | 114 | 55 | 17 | 165 |
| 4 | ST | 76 | 55 | 17 | 165 |
| 5 | EWS | 17 | 60 | 17 | 175 |
| 6 | Ex‑Servicemen | 50 | 33 | 17 | 115 |
IB ACIO Cut-Off 2023 (Estimated)
2023 में कुल 797 रिक्तियां थीं।
| S.No. | Category | Vacancy | Tier‑I Cut‑Off (Out of 100) |
Tier‑II Qualifying Marks (Out of 50, ≥33%) |
Final Stage Cut‑Off (Estimated, /250) |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | General (UR) | 360 | 65–70 |
108 |
183 |
| 2 | OBC | 215 | 60–65 |
103 |
178 |
| 3 | SC | 119 | 55–60 |
93 |
168 |
| 4 | ST | 79 | 55–60 |
93 |
168 |
| 5 | EWS | 24 | 60–65 |
103 |
178 |
| 6 | Ex‑Servicemen | 50 | 33 |
55 |
118 |
IB ACIO Cut-Off 2024 (Estimated)
2024 में IB ACIO एग्जाम में 995 रिक्तियां थीं।
| S.No. | Category | Vacancy | Tier‑I Cut‑Off (Out of 100) |
Tier‑II Qualifying Marks (≥33% i.e. 17/50) |
Final Stage Cut‑Off (Estimated /250) |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | General (UR) | 377 | 70 | 112 | 188 |
| 2 | OBC | 222 | 65 | 107 | 183 |
| 3 | SC | 134 | 60 | 97 | 173 |
| 4 | ST | 133 | 60 | 97 | 173 |
| 5 | EWS | 129 | 65 | 107 | 183 |
| 6 | Ex‑Servicemen | 50 | 35 | 60 | 120 |
IB ACIO Expected Cut-Off 2025
2025 में 3717 रिक्तियों के साथ, कट-ऑफ पिछले वर्षों की तुलना में कम होने की उम्मीद है, क्योंकि रिक्तियों की संख्या ज्यादा है। हालांकि, परीक्षा का स्तर और उम्मीदवारों की संख्या भी कट-ऑफ को प्रभावित करेगी।
Expected Cut-Off Marks Table
| S.No. | Category | Vacancy | Tier-I Minimum Qualifying Marks (Out of 100) | Tier-I + Tier-II Qualifying Marks (Out of 150) | Final Stage Estimated Cut-Off (Out of 250) |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | General | 1537 | 35 | 50 (Expected Tier-II 15/50) | 180-185 |
| 2 | OBC | 946 | 34 | 50 | 175-180 |
| 3 | SC | 566 | 33 | 50 | 165-170 |
| 4 | ST | 226 | 33 | 50 | 165-170 |
| 5 | EWS | 442 | 35 | 50 | 175-180 |
| 6 | Ex-S | 100 | 33 | 50 | 115-120 |
नोट: यह अपेक्षित कट-ऑफ है, जो पिछले वर्षों के रुझानों और 2025 की रिक्तियों की संख्या पर आधारित है।
IB ACIO 2025 की तैयारी के लिए टिप्स
पिछले वर्षों की कट-ऑफ को देखते हुए, आपके लिए कुछ टिप्स हैं:
- पिछले पेपर्स हल करें: IB ACIO के पिछले वर्षों के पेपर्स से पेपर पैटर्न समझें।
- मॉक टेस्ट दें: नियमित मॉक टेस्ट से गति और सटीकता बढ़ाएं।
- सिलेबस को कवर करें: टियर-1 (General Awareness, Reasoning, Quantitative Aptitude, English) और टियर-2 (Essay & Comprehension) पर ध्यान दें।
- करंट अफेयर्स: राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, विशेष रूप से सुरक्षा और खुफिया से संबंधित अपडेट्स फॉलो करें।
- इंटरव्यू की तैयारी: आत्मविश्वास, कम्युनिकेशन स्किल और लीडरशिप अप्रोच पर काम करें।
सारांश
इस आर्टिकल में हमने आपको IB ACIO Previous Year Cut-Off 2015 से लेकर 2024 तक की पूरी जानकारी दी है, और साथ ही 2025 के लिए एक्सपेक्टेड कट ऑफ का डाटा भी शामिल किया है। इस लेख में हर साल की कैटेगरी का कट-ऑफ शामिल है। हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपकी IB ACIO 2025 की तैयारी को मजबूत करेगी।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और अपनी राय कमेंट में बताएं। आर्टिकल के अंत में हम कुछ FAQs भी दिए हैं, जो आपके सवालों को और स्पष्ट करेंगे।

IB ACIO Cut-Off – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
IB ACIO की कट-ऑफ कैसे तय होती है?
कट-ऑफ हर साल कुछ फैक्टर्स के आधार पर तय होती है, जैसे कि पेपर कितना कठिन था, कितनी वैकेंसी निकली हैं, कितने लोग परीक्षा में बैठे और उनका परफॉर्मेंस कैसा रहा। टियर-1 और टियर-2 की कट-ऑफ अलग-अलग होती है। फाइनल मेरिट टियर-1, टियर-2 और इंटरव्यू के कुल 250 अंकों को मिलाकर बनाई जाती है।
कट-ऑफ कब और कहां देख सकते हैं?
कट-ऑफ का रिजल्ट ज्यादातर MHA की ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर आता है। ये रिजल्ट के साथ या थोड़े दिन बाद PDF फॉर्मेट में जारी की जाती है।
क्या टियर-1 और टियर-2 दोनों के लिए अलग-अलग कट-ऑफ होती है?
हां, दोनों राउंड की अपनी-अपनी कट-ऑफ होती है। टियर-2 में कम से कम 33% अंक (यानी 17 में से 50) लाना जरूरी होता है, वरना आप मेरिट में नहीं आ पाएंगे, चाहे टियर-1 में अच्छे नंबर क्यों न आए हों।
पुराने सालों की कट-ऑफ देखना क्यों जरूरी होता है?
पिछले साल की कट-ऑफ देखने से आपको समझ आता है कि टारगेट क्या रखना चाहिए। इससे तैयारी का डायरेक्शन क्लियर होता है, किन टॉपिक्स पर ज़्यादा फोकस करना है, और टाइम कैसे मैनेज करना है — ये सब कुछ अंदाज़ा लगाना आसान हो जाता है।
आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।
