Haryana Pashudhan Bima Yojana 2022: हरियाणा पशुधन बीमा योजना 2022, लाभ, आवेदन, पात्रता,Apply Right Now

आज हम इस आर्टिकल की सहायता से Haryana Pashudhan Bima Yojana 2022 के बारेमे जानकारी प्राप्त करेंगे। इस Pashudhan Bima Yojana में आप कैसे आप आवेदन कर सकते हो। उसमे आवेदन करने के लिए जो प्रक्रिया उसके बारेमे भी जानकारी प्राप्त करेंगे। उसके साथ ही आवेदन करने के लिए जरुरी दस्तावेज और आवेदक के लिए जरुरी पात्रता के बारेमे भी जानकारी हासिल करेंगे। इस योजना से आवेदक को क्या लाभ हो सकते है। उसके बारेमे भी जानेंगे। इसके अलावा हम और भी बहुत सारी जानकारी जानेंगे।

BiharHelp App

नागरिकों के लिए पशुपालन आय का एक साधन है। कई बार ऐसा होता है कि पशुओं की मृत्यु के कारण पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा पशुधन बीमा योजना आरंभ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत पशुओं को बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। अगर आपको इस योजना से संबन्धित पूरी जानकारी चाहीए तो इस आर्टिकल को पुरा अंत तक पढे।

Haryana Pashudhan Bima Yojana 2022

इसे भी पढ़ें:

PM Shram Yogi Mandhan Yojana 2022 | प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना 2022, ऐसे करे अप्‍लाई

Haryana Pashudhan Bima Yojana 2022 Basic info

योजना का नामHaryana Pashudhan Bima Yojana 2022
योजना की शुरुआत किसने किहरियाणा सरकार ने
योजना का उद्देश्योंपशुओं को बीमा कवर प्रदान करना
योजना की शुरुआत कब हुई2016
योजना से क्या लाभ मिलेगायह बीमा कवर गाय, भैंस, बैल, ऊंट, भेड़, बकरी तथा सुअर को प्रदान किया जाएगा।
लाभार्थीहरियाणा के नागरिक
आवेदन की प्रक्रियाoffline
राज्योहरियाणा
साल2022



Haryana Pashudhan Bima Yojana 2022

पशुपालन और दुग्ध विभाग हरियाणा द्वारा हरियाणा पशुधन बीमा योजना का आरंभ किया गया है। इस योजना को 29 जुलाई 2016 को आरंभ किया गया था। इस योजना के अंतर्गत पशुओं को बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। यह बीमा कवर गायों, भैंसों, बैल, ऊंट, भेड़, बकरी तथा सूअर को प्रदान किया जाएगा।

जिसके लिए ₹25 से लेकर ₹100 तक के प्रीमियम का भुगतान करना होगा। इस प्रीमियम के भुगतान करने के बाद इन सभी पशुओं को 3 साल की अवधि के लिए बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। यदि इस 3 साल की अवधि के दौरान पशु की मृत्यु हो जाती है तो बीमा कंपनी द्वारा पशु को मुआवजा प्रदान किया जाएगा। इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति के नागरिक मुफ्त में उठा सकते हैं।

हरियाणा पशुधन बीमा योजना 2022 के अंतर्गत लगभग एक लाख पशुओं को कवर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस योजना के माध्यम से पशुओं की मृत्यु होने पर पशुपालकों को वित्तीय हानि होने से बचाया जा सकेगा।

Haryana Pashudhan Bima Yojana 2022 उद्देश्यों

इस योजना का मुख्य उद्देश्य पशुओं को बीमा कवर प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से यदि पशु की मृत्यु होती है तो बीमा कंपनी द्वारा मुआवजा प्रदान किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से पशुपालकों को आर्थिक नुकसान से बचाया जा सकेगा। Haryana Pashudhan Bima Yojana 2022 की एक खास बात यह भी है कि इस योजना के अंतर्गत एक बार प्रीमियम का भुगतान करने पर 3 साल की अवधि के लिए इंश्योरेंस कवर प्रदान किया जाता है।

इस योजना के अंतर्गत लगभग 100000 पशुओं को कवर किया जाएगा जिससे कि पशुपालकों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।



Haryana Pashudhan Bima Yojana 2022 पात्रता

अगर आप भी इस Haryana Pashudhan Bima Yojana 2022 में आवेदन करना चाहते हो तो आपको इसमें आवेदन करने से पहले यह पता होना चाहिए की आप इस योजना के लिए पात्रों हो या नही। उसके बारेमे नीचे जानकारी दी है।

  • पशुपालक हरियाणा का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • इस योजना के अंतर्गत केवल गाय, भैंस, बैल, ऊंट, भेड़, बकरी और सूअर जैसे पशुओं को कवर किया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति के नागरिक मुफ्त में उठा सकते हैं।

Haryana Pashudhan Bima Yojana 2022 दस्तावेज

आपको आवेदन करने के लिए को सभी दस्तावेज चाहीए वो नीचे दिए हुऐ है।

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास का प्रमाण
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता विवरण

Haryana Pashudhan Bima Yojana 2022 लाभ

  • Haryana Pashudhan Bima Yojana 2022 को हरियाणा सरकार द्वारा आरंभ किया गया है।
  • इस योजना को 29 जुलाई 2016 को आरंभ किया गया है।
  • इस योजना के अंतर्गत पशुओं को बीमा कवर प्रदान किया जाएगा।
  • यह बीमा कवर गाय, भैंस, बैल, ऊंट, भेड़, बकरी तथा सुअर को प्रदान किया जाएगा।
  • इसके लिए पशुपालकों को प्रीमियम का भुगतान करना पड़ेगा।
  • प्रीमियम की राशि ₹25 से लेकर ₹100 तक है।
  • एक बार प्रीमियम का भुगतान करने पर 3 साल की अवधि के लिए बीमा कवर प्रदान किया जाएगा।
  • यदि इस अवधि के दौरान पशुओं की मृत्यु होती है तो बीमा कंपनी द्वारा मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति के नागरिक मुफ्त में उठा सकते हैं।
  • हरियाणा पशुधन बीमा योजना के अंतर्गत लगभग एक लाख पशुओं को कवर किया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से पशुओं की मृत्यु होने पर पशुपालक को वित्तीय हानि से बचाया जा सकेगा।
  • इस योजना के माध्यम से पशुपालकों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।

Haryana Pashudhan Bima Yojana 2022आवेदन करने की प्रक्रिया

अगर आप इक किसान या एक पशुपालक है, तो आप सभी के लिए है यह Haryana Pashudhan Bima Yojana 2022 बनाई गई है। इस योजना में आप कैसे आवेदन कर सकते है उसकी प्रक्रिया के बारेमे जानेंगे।  यहां आवेदन की प्रक्रिया को हम स्टेप बाय स्टेप जानेंगे।

Step 1

इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको इस योजना की official website पर जाना होगा। जिसकी लिंक निचे दी हुई है। उस पर क्लिक कर दीजिए।

Step 2

Haryana Pashudhan Bima Yojana 2022

उसके बाद आप इस योजना की official website के होम पेज पर पहोंच जाओगे।

Step 3

होम पेज पर आपको Haryana Pashudhan Bima Yojana के लिंक पर क्लिक करना होगा।

Step 4

इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको डाउनलोड आवेदन पत्र के लिंक पर क्लिक करना होगा। अब आपके सामने आवेदन पत्र पीडीएफ फॉर्मेट में खुलकर आएगा। आपको इस आवेदन पत्र को डाउनलोड करके प्रिंट करना होगा।

Step 5

अब आप को आवेदन पत्र में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आपका नाम, मोबाइल नंबर, एड्रेस आदि दर्ज करना होगा। इसके बाद आपको आवेदन पत्र से सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच करना होगा।

अब आपको यह आवेदन पत्र संबंधित विभाग में जमा करना होगा। इस प्रकार आप हरियाणा पशुधन बीमा योजना के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे।



Haryana Pashudhan Bima Yojana 2022 feedback देने की प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आपको हरियाणा पशुधन बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  3. होम पेज पर आपको फीडबैक के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  4. इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपका अपना नाम, ई मेल आईडी, सब्जेक्ट आदि दर्ज करना होगा।
  5. अब आपको सेंड के बटन पर क्लिक करना होगा।
  6. इस प्रकार आप फ़ीडबैक दे पाएंगे।

हरियाणा पशुधन बीमा योजना किन परिस्थितियों में मिलेगा लाभ?

  • पशु को करंट लगने की स्थिति में
  • नहर में डूबने की स्थिति में
  • बाढ़ के कारण मृत्यु होने की स्थिति में
  • आग लगने की स्थिति में
  • वाहन से टकराने की स्थिति में
  • प्राकृतिक आपदा के कारण
  • बीमारी से मृत्यु होने की स्थिति में
  • किसी भी कारण दुर्घटना की स्थिति में मौत

इसे भी पढ़ें:

PM Kisan Yojana: में हुआ बदलाव 31 मार्च से पहले करें ये काम, वरना नहीं आएंगे 11वीं किस्त के 2000 रुपये

PM Vaya Vandana Yojana 2022: Complete Details, जानिए इससे जुड़ी हर जानकारी

National Scholarship Merit Selection: होना शुरू हो गया जल्दी देखों NSP Payment New Update

Haryana Pashudhan Bima Yojana 2022 से संबंधित जानकारी के लिए

Conatct Info

अगर आपको इस योजना से संबंधित को सवाल या आप कोइ इस योजना से संबंधित सुझाव देना चाहते हों तो आप हमे comment में बता सकते हो या। आप सीधा सरकार से बात करना चाहते हो तो उसके लिए हमने ईमेल और हेल्प लाइन नंबर दीया है। इसकी सहायता से आप संपर्क कर सकते हो और आपका परेशानी का समाधान प्राप्त कर सकते हो।

  • Helpline Number- 0172-2714001
  • Email Id- dg.ahd@hry.nic.in

Important links



Official websiteClick Here
FeedbackClick Here
Our articlesClick Here

Haryana Pashudhan Bima Yojana 2022

FAQs

पशुधन बीमा योजना क्या है?

पशुधन बीमा योजना के अंतर्गत पशुओं का बीमा कवर किया जायेगा। अगर पशुपालक के पशु की मृत्यु हो जाएं ऐसी स्थिति में पशुपालक को बीमा कंपनी द्वारा मुवाबजा दिया जायेगा जिससे उसे नुकसान न हो और उसे कठिनाइयों का सामना न करना पढ़े।

pashudhan beema yojna की शुरुवात किसके द्वारा और कब की गयी?

योजना की शुरुवात 29 जुलाई 2016 में पशुपालन एवं डेरी विभाग द्वारा की गयी।

हरियाणा पशुधन बीमा योजना से क्या लाभ है?

इसमें अगर पशु की मृत्यु होती है तो बीमा कंपनी द्वारा मुआवजा प्रदान किया जाएगा, जिससे पशुपालक को वित्तीय हानि से बचाया जा सकेगा।

हरियाणा पशुधन बीमा योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?

राज्य सरकार का इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य यही है की इससे पशुओं को सुरक्षा या बीमा कवर मिले। और पशुओं की किसी दुर्घटना में मृत्यु होने पर भी पशुपालकों को ज्यादा मात्रा में नुक्सान न हो, जिससे की उनकी आर्थिक स्थिति ख़राब न हो।

Conclusion

हमने इस आर्टिकल की सहायता से जाना की कैसे हम Haryana Pashudhan Bima Yojana 2022 के लिए आवेदन कर सकते हो। इस योजना में आवेदन करने के लिए क्या क्या दस्तावेज चाहिए। इस योजना में कोन आवेदन कर सकता है। इस योजना में आवेदन करने की पात्रता क्या होनी चाहिए इसके बारेमे भी हमने इस आर्टिकल की सहायता से जाना। इसके अलावा हमने यह भी जाना की कैसे आवेदक को इस योजना से लाभ हो सकता है इसके बारेमे भी हमने इस आर्टिकल की सहायता से जाना। इसके अलावा हमने और भी बहुत सारी जानकारी इस आर्टिकल की सहायता से हासिल की।

अगर आपको हमारे जरिए दी गई जानकारी अच्छी लगती हो तो आप इस योजना के आर्टिकल को अपने दोस्तो और परिवार के लोगो के साथ भी शेयर कर सकते हो। अगर आपको इस योजना से संबंधित को भी सवाल है तो आप हमे comment में पुछ सकते हो।

BiharHelp App :

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Ajit Kumar

मेरा नाम अजीत कुमार है (Digital Creator: Blogger | YouTuber (2 Lakh+ Sub.), founder and CEO:- Www.BiharHelp.iN ) और मैं बिहार का रहने वाला हूं | मेरा सिर्फ एक ही मकसद है | लोगों को इंटरनेट से संबंधित सभी प्रकार के ऑनलाइन जानकारी उपलब्ध कराना 'धन्यवाद'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *