GATE 2024 Exam Pattern: गेट एग्जाम शेड्यूल हुआ रिलीज, फरवरी महीनें में होगी परीक्षा, जानें टाइमिंग, एग्जाम पैटर्न और एडमिट कार्ड डिटेल 

GATE 2024 Exam Pattern: भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु की तरफ से  गेट परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही Gate 2024 के लिए मॉक टेस्ट भी जारी किया गया है जिसके जरिए उम्मीदवार आसानी से परीक्षा की तैयारी कर सकते है। 

BiharHelp App

भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार, गेट परीक्षा 2024 के एडमिट कार्ड को 3 जनवरी 2024 तक जारी किया जाएगा। 

वे सभी उम्मीदवार जो साल 2024 में गेट परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं वे इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ लेवें। हमने आपको गेट परीक्षा 2024 से जुड़ी डिटेल और परीक्षा पैटर्न के बारे में जानकारी प्रदान की है। 

GATE 2024 Exam Pattern

Gate 2024 Exam – Overview

Name of ArticleGATE 2024 Exam Pattern
Type Of ArticleExam Pattern and Details
Gate 2024 ScheduleBetween 3 Febuary to 11 Febuary 2024
Gate Admit Card Release Date3 January 2024
More Detail?Please read this post carefully

कब होगी Gate 2024 परीक्षा और क्या रहेगी टाइमिंग? कैसा होगा एग्जाम पैटर्न जानें, पूरी डिटेल – Gate 2024 Exam Date 



आईआईएससी बैंगलोर द्वारा जारी की गई नोटिफिकेशन के मुताबिक, गेट परीक्षा का आयोजन 3 फरवरी से लेकर 11 फरवरी के बीच किया जाएगा। नोटिफिकेशन के माध्यम से बताना चाहेंगे कि गेट परीक्षा 2024 का आयोजन दो शिफ्ट के माध्यम से किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9:30  से लेकर 12:30 तक होगी और दूसरी शिफ्ट  2:30 से लेकर 5:30 तक रहेगी।

कब जारी किए जाएंगे गेट परीक्षा के एडमिट कार्ड? – Gate 2024 Exam Admit Card 

गेट परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवारों को बताना चाहेंगे कि Gate 2024 के एडमिट कार्ड 3 जनवरी 2024 को जारी कर दिए जाएंगे। इसकी पूरी डिटेल  आप आईआईएससी बेंगलुरु की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए जान सकते है। 

 गेट परीक्षा एग्जाम पैटर्न – GATE 2024 Exam Pattern 

विषय विवरण 
परीक्षा मोड़ कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन टेस्ट 
समयावधि 3 घंटा
Gate 2024 पेपर्स की संक्या 30 पेपर्स 
परीक्षा खंड 
  • जनरल एप्टीट्यूड (जीए)
  •  उम्मीदवार द्वारा चयन किया गया विषय
प्रश्नों का पैटर्न 
  • याद करने से संबंधित 
  • समझना 
  • अनुप्रयोग से संबंधित 
  • विश्लेषण और संश्लेषण से संबंधित
AR, CY, DA, EY, GG, MA, PH, ST, XH और XL को छोड़कर सभी पेपर्स में प्रश्नों का वितरणGeneral Aptitude- 15 marks + Engineering Mathematics** : 13 Marks + Subject Questions: 72 Marks = 100 Marks **(XE includes Engineering Mathematics section XE-A of 15 marks)
AR, CY, DA, EY, GG, MA, PH, ST, XH और XL पेपर्स में प्रश्नों का वितरण
  • संबंधित विषय के प्रश्न – 85 अंक जनरल एप्टीट्यूड – 15 अंक = 100 अंक
प्रश्नों के प्रकार बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) बहुउत्तरीय प्रश्न (Multiple Select Questions (MSQs) संख्यात्मक उत्तर वाले (एनएटी) प्रश्न
प्रश्न आधारित अंक सभी प्रश्न 1 या 2 अंक के हो सकते है 
नेगेटिव मार्किंग केवल MCQ के हर गलत उत्तर पर ⅓ कट होगा 

गेट 2024 क्या है – What is Gate



गेट (Gate) का पूरा नाम ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग है। गेट परीक्षा आमतौर पर आईआईटी और गेट स्कोर स्वीकार करने वाले विभिन्न उच्च संस्थानों में प्रवेश करने हेतु ली जाती है या फिर आयोजित की जाती है। जो स्टूडेंट्स M.E /M .Tech कार्यक्रमों के लिए शीर्ष संस्थानों में प्रवेश लेना चाहते हैं वह आसानी से गेट परीक्षा में भाग ले सकते हैं। 

गेट परीक्षा हर वर्ष ली जाती है। गेट परीक्षा में आवेदन करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना होता है और शुल्क जमा करवा देने के बाद आप गेट परीक्षा के लिए पंजीकृत हो जाते है। हालांकि, आप गेट परीक्षा देने के लिए पात्र होना जरूरी है। पात्रता से संबंधित जानकारी भी आपको आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदान कर दी जाती है।

सारांश

इस लेख के माध्यम से हमने आपको गेट 2024 से संबंधित डीटेल्स के बारे में बताया है। लेख के माध्यम से आप गेट 2024 Exam Pattern के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है। गेट परीक्षा का आयोजन 3 फरवरी 2024 से लेकर 11 फरवरी 2024 तक किया जा सकता है। इच्छुक उम्मीदवार गेट परीक्षा पैटर्न को जानकर अपनी तैयारी पक्की कर सकते है।

BiharHelp App :

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Ajit Kumar

मेरा नाम अजीत कुमार है (Digital Creator: Blogger | YouTuber (2 Lakh+ Sub.), founder and CEO:- Www.BiharHelp.iN ) और मैं बिहार का रहने वाला हूं | मेरा सिर्फ एक ही मकसद है | लोगों को इंटरनेट से संबंधित सभी प्रकार के ऑनलाइन जानकारी उपलब्ध कराना 'धन्यवाद'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *