Gangajal Aapurti Yojana 2024: बिहार में गंगा नदी के पानी बनाया जा रहा पीने योग्य, पाइपलाइन के द्वारा पहुँचाया जा रहा घर-घर

Gangajal Aapurti Yojana 2024: गंगा जल आपूर्ति योजना पानी बोलने और सुनने में महज एक शब्द है। बगैर बगैर पानी जीवन की कल्पना करना संभव नहीं है और दुनिया इतनी विकसित हो गई है कि बस नल खोलते ही शुद्ध पानी हमें मिल जाता है। पर आज भी कई गांव घर ऐसे हैं जहां पानी के लिए घड़ी की ओर टकटकी लगाकर बैठना पड़ता है कि कब समय हो और कब घर में आये। ऐसे ही बिहार के राजगीर, बोधगया और नवादा के लोगों को भी कुछ इसी तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।

BiharHelp App

बिहार गंगाजल आपूर्ति योजना (Bihar Ganga Jal Aapurti Yojana) बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना का उद्देश्य गंगा नदी के जल को दक्षिण बिहार के सूखाग्रस्त क्षेत्रों में पहुंचाना है, जहां पानी की भारी कमी है। यह योजना 2019 में शुरू की गई थी और इसे 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना के तहत, गंगा नदी से पानी को पाइपलाइन के माध्यम से गया, राजगीर, बोधगया, नवादा, और जहानाबाद जैसे शहरों तक पहुंचाया जाएगा।

Gangajal Aapurti Yojana 2024

आज के इस लेख मे हम आप सभी को Gangajal Aapurti Yojana 2024 के बारे मे पूरी जानकारी को बताने वाले है। जिससे आपको इस योजना के तहत लोगों को गंगा नदी के पानी को साफ करके कैसे पीने योग्य बनाकर उनके घरों मे पहुंचाया जा रहा है। इसके बारे मे बताने वाले है।




Gangajal Aapurti Yojana 2024: Overview

Scheme Nameबिहार गंगाजल आपूर्ति योजना
Article NameGangajal Aapurti Yojana 2024
Article CategorySarkari Yojana
HomepageBiharHelp.in

Bihar Gangajal Aapurti Yojana

आज के इस आर्टिकल में हम आप सभी बिहार के लोगों को बहुत बहुत हार्दिक स्वागत करते है आज हम आप सभी को इस लेख के माध्यम से Bihar Gangajal Aapurti Yojana के बारे मे बताएंगे। बिहार के मुख्यमंत्री जी के द्वारा शुरू किए गए इस योजना का मुख्य लक्ष्य है की बिहार के दक्षिण जिलों मे पानी की कमी को पूरा किया जा सके। इसके लिए गंगा नदी के पानी को साफ करके पीने योग्य बनाया जा रहा है।

Read Also:

अगर आप भी बिहार के रहने वाले है और आप पानी के सामना करते है तो आपके लिए यह लेख  बहुत ही उपयोगी है। इसलिए आप इसे अंत तक ध्यान पूर्वक पढ़ें ताकि आपको इस बिहार गंगाजल आपूर्ति योजना के बारे मे जानकारी मिल सके।




बिहार गंगाजल आपूर्ति योजना क्या है?

जलवायु में परिवर्तन और भूगर्भ जल के दोहन के कारण कई बार ऐसा होता है कि कभी बारिश में देरी तो कभी मूसलाधार बारिश होने लगती है जिसके कारण लोगों को कभी बाढ़ और कभी सुखाड़ की समस्या का सामना करना पड़ता है। इन सभी समस्याओं के निदान के लिए बिहार के दूरदर्शी मुख्यमंत्री माननीय श्री नीतीश कुमार जी ने गंगा जल आपूर्ति योजना की शुरुआत की।

इस योजना के तहत गंगा नदी के बाढ़ के पानी को दक्षिण बिहार के जल संकट वाले शहरों में ले जाकर उसे शोधित कर पेयजल की समस्या को दूर किया जा रहा है। इस योजना को राज्य सरकार की जल जीवन हरियाली योजना के तहत लॉन्च किया गया है।

बिहार गंगाजल आपूर्ति योजना योजना के लाभ:

  • इस योजना से दक्षिण बिहार के लोगों को शुद्ध और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता में वृद्धि होगी।
  • यह योजना सूखे से प्रभावित क्षेत्रों को राहत प्रदान करेगी और कृषि उत्पादन में वृद्धि करने में मदद करेगी।
  • यह योजना गया, राजगीर, बोधगया जैसे पर्यटन स्थलों को पर्यटकों के लिए अधिक आकर्षक बनाएगी।
  • इस योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने और अन्य कार्यों के लिए लोगों को रोजगार मिलेगा।

गंगा जल आपूर्ति योजना योजना की विशेषताएं:

  • पाइपलाइन की लंबाई: 151 किलोमीटर
  • जलाशयों की क्षमता: 100 मिलियन लीटर प्रतिदिन
  • लागत: 4,000 करोड़ रुपये
  • लाभार्थी: 1.5 करोड़ लोग

साढ़े 7 लाख घरों मे किया जा रहा  पानी की आपूर्ति

बिहार गंगाजल आपूर्ति योजना योजना अंतर्गत राजगीर, बोधगया और गया जिलों में लगभग साढ़े 700000 घरों में पानी की आपूर्ति करने के लिए बड़े पंप के जरिए मोकामा के पास हाथीदेह से पानी को अपलिफ्ट किया जा रहा है। फिर एकत्रित पानी को शुरू में राजवीर और गया में जलाशयों में संग्रहित कर तीन उपचार और शुद्धीकरण संयंत्रों से भेजा जाता है। उपचारित किया हुआ पानी जनता को हाथीदह से पाइप द्वारा सप्लाई किया जा रहा है।




बर्बाद हो रहे पानी को पीने के शुद्ध जल में बदला जा रहा है।

अब सभी लोगों स्थानीय लोगों के द्वारा बोला जा रहा है की वह इस पानी का उपयोग से घर में खा रहे हैं, खाना बन रहा है, कोई दिक्कत नहीं है। माननीय मुख्यमंत्री जी का तहे दिल से शुक्रिया अदा कर रहे है। बिहार में सरकार भी गंगा जल आपूर्ति योजना पूरे भारत में पहली ऐसी योजना है जहां गंगा माँ के बर्बाद हो रहे पानी को पीने के शुद्ध जल में बदला जा रहा है।

संयुक्त राष्ट्र संघ ने गंगाजल आपूर्ति योजना की प्रशंसा की 

संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी इस गंगा जल आपूर्ति योजना की न सिर्फ प्रशंसा की है बल्कि इसे अनुकरणीय भी बताया। साथ ही कम पानी वाले इलाकों के लिए इस परियोजना को वरदान बताया। संयुक्त राष्ट्र संघ में इन्वायरमेंट प्रोग्राम के कार्यकारी निदेशक 116 में ट्वीट कर गंगा जल आपूर्ति योजना की प्रशंसा की है। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा है कि शाबाश बिहार एक सपना जो हुआ है साकार !




सारांश 

आज के इस लेख मे हम आप सभी को Gangajal Aapurti Yojana 2024 के बारे मे पूरी जानकारी को सही सही और विस्तार पूर्वक बता दिए है। यह योजना बिहार सरकार की जल-जीवन-हरियाली अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह योजना दक्षिण बिहार के लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

अगर आप सभी को यह गंगा जल आपूर्ति योजना पसंद आया हो तो आप इसे शेयर जरूर करें और आपके पास इस लेख से संबधित कोई प्रश्न हो तो आप हमें नीचे के कॉमेंट सेक्शन मे इस योजना पर अपना कॉमेंट करके कोई भी जानकारी पूछ सकते है।

 

Important Link

Telegram ChannelClick Here
WhatsApp ChannelClick Here
HomepageClick Here

BiharHelp App :

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Ankit Aman

Ankit Aman is a Professional Blogger who does Web Blogging and shares his thoughts, information, and experiences on the Website. He Blogs his writings on various topics to educate and entertain the masses.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *