Flipkart Axis Bank Credit Card Details in Hindi – फायदे, नुकसान, चार्जेज, और ऑनलाइन अप्लाई करने की प्रक्रिया

Flipkart Axis Bank Credit Card Details in Hindi: यदि आप Flipkart Axis Bank Credit Card लेना चाहते हैं, तो आपको इस Card को लेने से पहले इससे संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए, ताकि Axis Bank Flipkart Credit Card मिलने के बाद आपको किसी समस्या का सामना न करना पड़े। इस लेख में हम आपको Flipkart Axis Bank Credit Card Details in Hindi में बताने वाले हैं, इसलिए आप इस लेख को ध्यान से पढ़िए

BiharHelp App

Flipkart Axis Bank Credit Card Apply Online

Flipkart Axis Bank Credit Card – Overview  

लेख का नाम Flipkart Axis Bank Credit Card Details in Hindi
लेख का उदेश्य फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड की जानकारी देना 
किस बैंक की क्रेडिट कार्ड हैं? एक्सिस बैंक
कार्ड वेलकम बेनिफिटस 1000
फायदे 5% कैशबैक फ्लिपकार्ट से शॉपिंग करने पर
अन्य लाभ और आवेदन प्रकिया इस लेख में पढ़ें

Flipkart Axis Bank Credit Card Details In Hindi

यदि आप Flipkart Axis Bank Credit Card लेना चाहते हैं, तो यह Card आपके लिए बहुत ही बेहतरीन साबित हो सकता है। इस Card पर आपको बहुत सारे Offers मिलते हैं। यदि आप Flipkart और Cleartrip से कोई भी सामान खरीदते हैं, तो आपको इस Card के द्वारा 5% का Unlimited Cashback मिलता है। Swiggy और Uber जैसी सेवाओं पर 4% का Cashback दिया जाता है, जबकि अन्य सभी Platforms पर Shopping करने पर आपको 1.5% का Cashback मिलता है।

इसके साथ ही, आपको इस Card पर EMI पर Shopping करने का Option, Welcome Bonus, और Fuel Surcharge Waiver भी मिलता है। यदि आप इस Card के लिए Apply करने वाले हैं, तो इस लेख में आपको इस Credit Card की पूरी जानकारी देने वाले हैं, ताकि आपको समझ में आ सके कि आपके लिए Flipkart Credit Card कैसा रहेगा और क्या आप इसे Afford कर सकेंगे या नहीं।

Read Also..

Flipkart Axis Bank Credit Card Benefit’s

यदि आप Flipkart Axis Bank Credit Card लेना चाहते हैं, तो आपको इस Card के Benefits के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए, ताकि आपको पता चल सके कि यह Card हमें लेना चाहिए या नहीं लेना चाहिए। हम आपको नीचे पूरी जानकारी दे रहे हैं कि इस Card में आपको क्या फायदे मिलते हैं, तो आप इसे पढ़ लीजिए और फिर यह Decide करिए कि आपको Flipkart Axis Bank Credit Card लेना है या नहीं लेना है।

1. हर खरीदारी पर फायदा

जब भी आप Flipkart या Cleartrip से कोई सामान खरीदते हैं, तो 5% अनलिमिटेड कैशबैक मिलेगा। मतलब, अगर आप ₹1000 की शॉपिंग करते हैं, तो ₹50 वापस मिल जाएंगे। Big Billion Days और अन्य सेल्स के दौरान और भी ज्यादा बचत का मौका मिलेगा!

2. अन्य वेबसाइट्स पर भी बचत

केवल Flipkart ही नहीं, बल्कि Swiggy, Uber, PVR और Cult.fit जैसी वेबसाइट्स पर भी 4% अनलिमिटेड कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा, बाकी सभी खर्चों पर 1.5% अनलिमिटेड कैशबैक का फायदा मिलेगा।

3. वेलकम गिफ्ट 

अगर आपने कार्ड ले लिया और पहले 30 दिनों में कोई भी खरीदारी की, तो आपको ₹500 का Flipkart वाउचर मिलेगा और ₹500 का ClearTrip का वाउचर भी मिलेगा।

4. पेट्रोल-डीजल पर भी बचत

अगर आप भारत में किसी भी पेट्रोल पंप से पेमेंट करते हैं, तो ₹400 से ₹4,000 के बीच के ट्रांजेक्शन पर 1% फ्यूल सरचार्ज माफ़ हो जाएगा (अधिकतम ₹400 प्रति माह तक)।

5. EMI की सुविधा

मान लीजिए आपको कोई महंगा सामान खरीदना है, जैसे फोन या लैपटॉप, लेकिन एक साथ पैसे देना मुश्किल है। तो आप No-Cost EMI का फायदा उठाकर छोटे-छोटे किस्तों में बिना एक्स्ट्रा चार्ज के पेमेंट कर सकते हैं।

6. एयरपोर्ट लॉन्ज एक्सेस

अगर आप ट्रैवल करते हैं, तो साल में 4 बार एयरपोर्ट लॉन्ज में एंट्री मिलेगी (प्रति तिमाही 1 बार), लेकिन इसके लिए आपको पिछले 3 महीनों में ₹50,000 खर्च करना होगा।

Flipkart Axis Bank Credit Card Offers 

ऑफ़र लाभ शर्तें
Flipkart पर कैशबैक 5% अनलिमिटेड कैशबैक अनलिमिटेड
अन्य प्लेटफॉर्म्स पर कैशबैक Swiggy, Uber, PVR, Cult.fit पर 4% कैशबैक अनलिमिटेड
सभी अन्य खर्चों पर कैशबैक 1.5% अनलिमिटेड कैशबैक अनलिमिटेड
वेलकम गिफ्ट ₹500 का Flipkart और Clear Trip का वाउचर पहले 30 दिनों में पहली ट्रांसकेशन के बाद
फ्यूल सरचार्ज माफी 1% फ्यूल सरचार्ज माफ़ ₹400 से ₹4,000 के बीच के ट्रांजेक्शन पर, अधिकतम ₹400 प्रति माह
No-Cost EMI Flipkart पर इंट्रेस्ट फ्री EMI चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर ही उपलब्ध
एयरपोर्ट लॉन्ज एक्सेस साल में 4 बार फ्री एंट्री पिछले 3 महीनों में ₹50,000 खर्च करने की शर्त

Flipkart axis bank credit card ke nuksan

बहुत सारे लोग इस कार्ड के नुकसान के बारे में जानना चाहते हैं तो उन्हें बता दो कि इस कार्ड की तो अधिक कोई नुकसान नहीं है लेकिन फिर भी यदि आप इस कार्ड के नुकसान के बारे में जानना चाहते हैं तो नीचे हमने बताया है इसे आप पढ़ ले

1. वार्षिक शुल्क (Annual Fee)

इस कार्ड पर ₹500 का वार्षिक शुल्क लगता है। हालांकि, अगर आप साल में ₹3.5 लाख या उससे अधिक खर्च करते हैं, तो यह शुल्क माफ़ हो जाता है।

2. Cashback की सीमाएँ

  • Flipkart और Cleartrip पर 5% Cashback मिलता है, लेकिन बाकी प्लेटफ़ॉर्म्स पर यह कम हो जाता है।
  • Swiggy, Uber, PVR, और Cult.fit पर सिर्फ 4% Cashback मिलता है।
  • अन्य सभी खर्चों पर सिर्फ 1.5% Cashback दिया जाता है, जो बहुत कम है।

3. Lounge Access के लिए शर्तें

  • साल में 4 बार Domestic Airport Lounge Access मिलता है।
  • लेकिन अगर पिछले 3 महीनों में ₹50,000 खर्च नहीं किए हैं, तो यह सुविधा नहीं मिलेगी।

4. Fuel Surcharge माफी की सीमाएँ

  • ₹400 से ₹4,000 के बीच के फ्यूल ट्रांजेक्शन पर 1% Surcharge माफ़ किया जाता है।
  • अधिकतम ₹400 प्रति माह तक ही यह लाभ मिलेगा।
  • पेट्रोल-डीजल पर कोई Cashback नहीं दिया जाता।

5. International Transactions महंगे पड़ सकते हैं

  • अगर आप अंतरराष्ट्रीय लेनदेन (International Transactions) करते हैं, तो 3.5% Forex Markup Charge देना होगा।

6. Dynamic Currency Conversion (DCC) Charge

  • अगर आप विदेशी वेबसाइट से भारतीय रुपये (INR) में पेमेंट करते हैं, तो 1% का DCC Markup Charge देना होगा।
  • इस पर 18% GST भी लगेगा, जिससे यह और महंगा हो सकता है।

Flipkart Axis Bank Credit Card Charges

Joining Fee ₹500
Annual Fee ₹500
Interest Rate 3.75% प्रति माह
Late Payment Charges ₹500 तक – ₹0 ₹501 से ₹5000 – ₹500 ₹5001 से ₹10000 – ₹750 ₹10000 से ज्यादा – ₹1200
Cash Withdrawal Fee 2.5% या न्यूनतम ₹500, जो भी अधिक हो
Foreign Currency Markup 3.5% प्रति ट्रांजेक्शन

Flipkart Axis Bank Credit Card Eligibility Criteria

  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।

  • इस कार्ड को बनाने वाले व्यक्ति की उम्र 18 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

  • यदि आप नौकरी करते हैं या सेल्फ एंप्लॉयड हैं, तभी आप इस क्रेडिट कार्ड को बनवा सकते हैं।

  • आपका क्रेडिट स्कोर 750 या इससे अधिक होना चाहिए।

  • आपके पास आधार कार्ड, पैन कार्ड और इनकम प्रूफ जैसे डॉक्यूमेंट उपलब्ध होने चाहिए।

Flipkart Axis Credit Card Apply Online

  • Flipkart Axis Bank Credit Card अप्लाई करने के लिए आपको Flipkart के Application पर जाना है।
  • App ओपन होने के बाद Account बटन पर क्लिक करना है।

  • अब आपको Credit ऑप्शन में Flipkart Axis Bank Credit Card का ऑप्शन दिख जाएगा।

Flipkart Axis Bank Credit Card Details in Hindi

  • यदि आपको Flipkart Axis Bank Credit Card नहीं दिख रहा है, तो इसका अर्थ है कि आप इस Card के लिए Eligible नहीं हैं और आपको थोड़ा और इंतजार करना होगा।

  • आपको Flipkart Axis Bank Credit Card वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

  • अब आपके सामने Flipkart Axis Bank Credit Card का एक नया पेज ओपन होगा, जिसमें आपको इस Card से संबंधित सभी जानकारी दिखेगी। आप पेज को Swipe Up करके पूरी जानकारी देख सकते हैं। साथ ही, आपको Apply Now का बटन मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक कर देना है।

Flipkart Axis Bank Credit Card Details in Hindi

  • अब आपके सामने एक Form ओपन हो जाएगा, जिसमें आपको अपनी जानकारी भरनी है और Next बटन पर क्लिक करना है।

Flipkart Axis Bank Credit Card Details in Hindi

  • जब आप अपनी पूरी जानकारी भर देंगे, तब यदि आप Eligible होते हैं, तो आपको Congratulations का मैसेज आ जाएगा और इसके बाद आपकी KYC प्रक्रिया Flipkart Team के द्वारा की जाएगी।

  • KYC होने के बाद आपका Card Successfully जनरेट कर दिया जाएगा, जिसका Status आप Flipkart App के द्वारा चेक कर सकते हैं।

Note : यह जानकारी बदल भी सकती है, इसलिए Flipkart और Axis Bank की वेबसाइट से लेटेस्ट जानकारी चेक करें।

निष्कर्ष

यदि आप 2025 में Flipkart Axis Bank Credit Card लेना चाहते थे और उससे संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते थे, तो यह लेख आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहा होगा क्योंकि हमने इस लेख में आपको Flipkart Axis Bank से संबंधित सभी जानकारी बताई है और साथ ही अंत में आवेदन की प्रक्रिया भी समझाई है। मुझे उम्मीद है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा। यदि लेख पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों से भी शेयर करिए ताकि उन्हें भी इस Credit Card से संबंधित जानकारी प्राप्त हो सके।

FAQs

क्या फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड फ्री है?

नहीं, यह Credit Card फ्री नहीं है। इस Credit Card में आपको ₹500 Joining Fee देनी होती है और हर साल ₹500 Annual Charge लिया जाता है।

BiharHelp App :

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)

The Author

Golioffical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *