Diploma in Environmental Engineering Course: Diploma in Environmental Engineering, यह एक 3 साल का Polytechnic Engineering का Diploma Course है, जिसे आप 10वीं के बाद या 12वीं के बाद लेटरल एंटरी में कर सकते हैं। यह कोर्स उन छात्रों के लिए बनाया गया है, जो पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, जल प्रबंधन, वेस्ट प्रबंधन और सतत विकास में रुचि रखते हैं। और साथ ही एनवायरनमेंट की चुनौतियों से निपटने और स्वस्थ भविष्य में योगदान देने के लिए बनाया गया है।
जाने इस पोस्ट में क्या क्या है

इस कोर्स में आपको पर्यावरण इंजीनियरिंग, अपशिष्ट प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय कानूनों के बारे में विस्तार से पढ़ाया जाता है। आज के समय में पर्यावरण के मुद्दे जैसे जलवायु परिवर्तन, वायु प्रदूषण और अपशिष्ट प्रबंधन विश्व सत्तर पर परेशानी का विषय बने हुए हैं। जिस वजह से Environmental Engineering की मांग भी तेजी से बढ़ रही है।
अगर आप भी पर्यावरण संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन या हरित तकनीकों में रुचि रखते हैं और एक इंजीनियर के तौर पर एनवायरनमेंट को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो Diploma in Environmental Engineering आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।
Diploma in Environmental Engineering Course – Overview
|
Parameter |
Course Details |
|---|---|
|
Course Name |
Diploma in Environmental Engineering |
|
Course Level |
Polytechnic Diploma |
|
Course Duration |
3 Years (6 Semesters) |
|
Minimum Eligibility |
10th Grade Pass (with Science and Mathematics) |
|
Minimum Marks Required |
Minimum 45%-50% Marks |
|
Admission Process |
Merit-Based / Entrance-Based (JET, JEECUP, AP POLYCET) |
|
Age Limit |
Minimum 15 Years |
|
Main Subjects |
Environmental Chemistry, Waste Management, Water Treatment, Air Pollution Control |
|
Average Course Fees |
Govt. Polytechnics: ₹10,000 – ₹50,000 per year |
|
Average Starting Salary |
₹2.5 LPA – ₹5 LPA |
|
Top Job Profiles |
Environmental Technician, Waste Management Officer, Water Treatment Operator |
Also Read…
Diploma in Environmental Engineering कोर्स कैसे करें?
भारत में Diploma in Environmental Engineering में एडमिशन लेने के लिए छात्रों को ज्यादातर राज्यों में आयोजित होने वाली पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षाएं जैसे JET, JEECUP, या AP POLYCET देनी पड़ती हैं। यह कोर्स State Board of Technical Education (SBTE) या Directorate of Technical Education (DTE) द्वारा मान्यता प्राप्त है। हर राज्य की अपनी प्रवेश परीक्षा और प्रक्रिया होती है, सरकारी कॉलेजों में एडमिशन के लिए आपको ये प्रवेश परीक्षाए देनी ही पड़ती है।
अगर आप 10वीं के बाद कोर्स कर रहे हैं, तो ये 3 साल का कोर्स होता है और 12वीं के बाद लेटरल एंट्री के जरिए आप दूसरे साल में एडमिशन लेकर 2 साल में कोर्स कर सकते हैं। प्राइवेट पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 10वीं या 12वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बना कर दी जाती है।

Eligibility Criteria
Diploma in Environmental Engineering में Admission लेने के लिए निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए:
- शैक्षिक योग्यता: आप किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान और गणित विषयों के साथ 10वीं पास होने चाहिए। और लेटरल एंट्री के लिए ITI जिसमे Environmental Engineering के विषय पढ़ाए हो या 12वीं पास (Physics, Chemistry और Mathematics) अनिवार्य विषयों के साथ होना चाहिए।
- न्यूनतम अंक: ज्यादातर पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 10वीं में कम से कम 45% से 50% अंक मांगे जाते हैं। लेटरल एंट्री के लिए आईटीआई और 12वीं में 50% से 60% अंक होने चाहिए। आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) के लिए कुछ कॉलेजों में अंकों में छूट दी जाती है।
- आयु सीमा: न्यूनतम आयु 15 वर्ष होनी चाहिए। कुछ कॉलेजों में अधिकतम आयु सीमा 25–28 वर्ष तक हो सकती है। लेटरल एंट्री के लिए आयु कम से कम 16-17 वर्ष होनी चाहिए।
- प्रवेश परीक्षा: ज्यादातर राज्यों में JET, JEECUP, TS POLYCET, या अन्य पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षाएं देनी पड़ती हैं।
Admission Process
Diploma in Environmental Engineering मेंAdmission लेने की प्रक्रिया निम्नलिखित है:
- स्टेप 1: आवेदन पत्र भरें: एडमिशन लेने के लिए आवेदन फॉर्म भरना होगा, अगर एडमिशन के लिए परीक्षा हो रही है तो JET, UPJEE या अपने राज्य के अनुसार परीक्षा का फॉर्म भरें, नहीं तो नंबरों के आधार पर कॉलेज का फॉर्म भरें।
- स्टेप 2: प्रवेश परीक्षा दें: अगर एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा हो रही है, तो परीक्षा में शामिल हो। इन परीक्षाओं में गणित, भौतिकी, जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान से प्रश्न पूछे जाते हैं।
- स्टेप 3: मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग: प्रवेश परीक्षा या 10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। जिसकी काउंसलिंग प्रक्रिया होती है, जिसमें रैंक के आधार पर कॉलेज और ब्रांच अलॉट की जाती है।
- स्टेप 4: दस्तावेज जमा करें: काउंसलिंग के बाद आपके दस्तावेज (10वीं मार्कशीट और लेटरल एंट्री के लिए ITI या 12वीं मार्कशीट, प्रवेश परीक्षा स्कोरकार्ड, आयु प्रमाण, निवास प्रमाण) की जांच होगी।
- स्टेप 5: फीस जमा करें: काउंसलिंग के बाद आपको फीस जमा करनी होगी। कुछ विश्वविद्यालयों में SC/ST/OBC वर्ग के लिए फीस में छूट भी दी जाती है। फीस छूट की जानकारी विश्वविद्यालय से ले सकते हैं।
Course Fees Structure: Government and Private Polytechnics
Diploma in Environmental Engineering की फीस कॉलेज के प्रकार के आधार पर अलग-अलग होती है:
|
College Type |
Annual Fees |
|---|---|
|
Government Polytechnic |
₹10,000 – ₹50,000 per year |
|
Private Polytechnic |
₹50,000 – ₹1,50,000 per year |
Course Duration and Pattern
Diploma in Environmental Engineering का कोर्स 3 साल का होता है, जिसमें 6 सेमेस्टर शामिल हैं। हर 6 महीने के बाद सेमेस्टर खत्म होता है और परीक्षाएं होती हैं। और लेटरल एंट्री के बाद 2 साल (4 समेस्टर) का ही कोर्स होता है। प्रत्येक सेमेस्टर में 5-6 विषय पढ़ाए जाते हैं, जिनमें प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट वर्क शामिल होते हैं। कुछ कॉलेजों में इंटर्नशिप भी करवाई जाती है, जो पर्यावरण उद्योग में व्यावहारिक अनुभव प्रदान करती है।
Internship Opportunities During Diploma in Environmental Engineering
इस कोर्स में इंटर्नशिप भी जरुरी होती है। ज्यादातर कॉलेज तीसरे साल या 5वें सेमेस्टर में इंटर्नशिप करवाते हैं। कुछ कॉलेज कैंपस में ही इंटर्नशिप करवाते हैं, जबकि कुछ अच्छे कॉलेज जैसे Pollution Control Boards, Green Energy Companies या NGOs के साथ टाई-अप करके इंटर्नशिप करवाते हैं। ये इंटर्नशिप पर्यावरणीय प्रथाओं में व्यावहारिक अनुभव प्रदान करती हैं।
Subjects and Syllabus Details (Semester-wise)
|
Year |
Semester |
Subjects |
Practical/Lab Work |
Project Work |
|---|---|---|---|---|
|
1st Year |
Semester 1 |
Environmental Chemistry, Basic Environmental Science, Engineering Mathematics |
Environmental Chemistry Lab, Basic Science Lab |
Small Assignment |
|
1st Year |
Semester 2 |
Water Treatment Technology, Air Pollution Control, Environmental Microbiology |
Water Testing Lab, Air Quality Lab |
Mini Project on Pollution Analysis |
|
2nd Year |
Semester 3 |
Waste Management, Environmental Laws, Soil and Groundwater Management |
Waste Management Lab, Soil Testing Lab |
Waste Management Project |
|
2nd Year |
Semester 4 |
Renewable Energy Systems, Environmental Impact Assessment, Green Technology |
Renewable Energy Lab, EIA Case Study |
Green Technology Project |
|
3rd Year |
Semester 5 |
Industrial Pollution Control, Climate Change Mitigation, Sustainable Development |
Pollution Control Lab, Sustainability Lab |
Environmental Sustainability Project |
|
3rd Year |
Semester 6 |
Advanced Environmental Engineering, Elective Subjects, Entrepreneurship |
Advanced Lab Work, Process Optimization Lab |
Major Project |
Career Options After Diploma in Environmental Engineering – Salary, Hiring, and Job Roles
Diploma in Environmental Engineering पूरा करने के बाद कई करियर विकल्प उपलब्ध हैं:
|
Level |
Salary Range (Per Annum) |
Job Roles |
|---|---|---|
|
Entry-Level |
₹2.5 LPA – ₹5 LPA |
Environmental Technician, Waste Management Officer, Water Treatment Operator |
|
Mid-Level |
₹5 LPA – ₹8 LPA |
After 3–5 years: Environmental Supervisor, Sustainability Coordinator |
|
Senior-Level |
₹8 LPA – ₹15 LPA+ |
After 7+ years: Environmental Consultant, Pollution Control Manager |
Top Job Profiles & Recruiters
|
Top Job Profiles |
Top Recruiters |
|---|---|
|
Environmental Technician |
State Pollution Control Boards, TERI |
|
Waste Management Officer |
Green Energy Companies, Veolia |
|
Water Treatment Operator |
Suez India, WWF India |
|
Sustainability Coordinator |
GIZ India, HCL Foundation |
Also Read…
- Best Certificate Courses: स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट है सर्टिफिकेट कोर्सेज, कोर्स के बाद हाई प्रोफाईल जॉब के साथ मिलता है हाई सैलरी पैकेज
- Free Online Coding Courses: घर बैठे कोडिंग सीखना चाहते है तो MIT, Haward और गूगल दे रहा है सुनहरा मौका
Higher Studies After Diploma in Environmental Engineering
-
B.Tech in Environmental Engineering (Lateral Entry)
-
Diploma in Advanced Environmental Management
-
Certification in Waste Management
-
Certification in Water Treatment Technology
-
Certification in Sustainable Development
Top 7 Polytechnic Diploma in Environmental Engineering Colleges in India (2025)
- Shri K.J. Polytechnic, Bharuch (Gujarat)
- Diwaliba Polytechnic (Uka Tarsadia University), Surat (Gujarat)
- Mansarovar Global University, Sehore (Madhya Pradesh)
- Shanti Polytechnic, Meerut (Uttar Pradesh)
- Government Polytechnic, Gauchar (Uttarakhand)
- Acharya Polytechnic, Bangalore (Karnataka)
- Kasturba Institute of Technology (KITD), Delhi (Delhi)

Diploma in Environmental Engineering Course – FAQs
What is the full form of Diploma in Environmental Engineering?
The full form is Diploma in Environmental Engineering. It is a 3-year polytechnic-level course.
What is the eligibility to take admission in Diploma in Environmental Engineering?
Candidates must have passed 10th with Science and Mathematics as compulsory subjects. Minimum 45%-50% marks are required in some colleges.
What is the fee of Diploma in Environmental Engineering?
₹10,000 – ₹50,000 per year in government polytechnics and ₹50,000 – ₹1,50,000 per year in private polytechnics.
What is the scope of Diploma in Environmental Engineering?
The course offers career opportunities in pollution control, waste management, water treatment, and sustainability, with an average starting salary of ₹2.5–₹5 LPA.
Can I pursue Diploma in Environmental Engineering after 12th?
Yes, you can pursue it after 12th through lateral entry, which reduces the course duration to 2 years.
आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

