CM Kisan Yojana Odisha 2024- Odisha Kisan Yojana for Farmers, Eligibility, Benifits and How to Apply Online

CM Kisan Yojana Odisha 2024: ओडिशा सरकार ने राज्य के किसानों की मदद करने के लिए सीएम किसान योजना शुरू की है। इस योजना का उद्देश्य किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है ताकि वे अपनी खेती में सुधार कर सकें और बेहतर जीवनयापन कर सकें। यह योजना भूमि स्वामी किसानों और भूमिहीन किसानों दोनों की सहायता करने के लिए बनाई गई है।

BiharHelp App

आज के इस आर्टिकल में हम आप सभी को CM Kisan Yojana Odisha 2024 के बारे में बताने वाले है। यदि आप भी ओडिसा से है और आप इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करना चाहते है तो आपके लिए आज के यह लेख बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसलिए आप इसे अंत तक जरूर पढ़ें।

How to Apply Online for CM Kisan Yojana Odisha 2024?

CM Kisan Yojana Odisha 2024: Overview

Name of Scheme मुख्यमंत्री किसान योजना
Beneficiary Approximately 46 lakh small and marginal farmers and 19 lakh landless agricultural households
State  Odisha
Article Name CM Kisan Yojana Odisha 2024
Article Category Sarkari Yojana
Scheme Launch Date 08 September, 2024
Scheme Budget (2024-25) 1935 Crore
Installment  ₹2,000 on Nuakhai festival and ₹2,000 during Akshaya Tritiya
Payment Mode Direct Bank Transfer (DBT)
Official Website cmkisan.odisha.gov.in




CM Kisan Yojana Odisha 2024-25

आज के इस आर्टिकल में हम ओडिसा राज्य के सभी किसानों को बहुत बहुत हार्दिक स्वागत करते है। आज हम आप सभी को इस लेख के माध्यम Less Farmer Scheme Odisha 2024-25 के बारे मे सभी जानकारी को सही सही और विस्तार से आप सभी को बताएंगे। आप सभी अपने घर बैठे इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है, आवेदन करने का ऑफिसियल लिंक नीचे के टेबल मे दिया गया है।

Read Also…

यदि आप भी CM Kisan Yojana Odisha Apply Online करना चाहते है तो आपको इस लेख में, हम ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, अपनी आवेदन स्थिति कैसे जांचें, महत्वपूर्ण तिथियां, योजना के लाभ और लाभार्थियों की सूची कैसे ढूंढें, इन सभी के बारे में हिंदी में बताएंगे।

ओडिसा मुख्यमंत्री किसान योजना क्या है?- CM Kisan Yojana Odisha Farmers

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 8 सितंबर को मुख्यमंत्री किसान योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत लगभग 46 लाख किसानों को पहली किस्त के रूप में 925 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई।

यह योजना विशेष रूप से राज्य के पारंपरिक कृषि उत्सव, नुआखाई के अवसर पर लॉन्च की गई, जो ओडिशा के पश्चिमी भाग में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। संबलपुर के गंगाधर मेहर विश्वविद्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में इस योजना का शुभारंभ किया गया। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार का उद्देश्य किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना और कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देना है।

CM Kisan Yojana Odisha Benifits

ओडिशा सरकार ने राज्य के किसानों के कल्याण के लिए एक नई योजना शुरू की है जिसे मुख्यमंत्री किसान योजना कहा जाता है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है जो केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभ नहीं ले सकते हैं।

इस योजना के तहत, पात्र किसानों को सालाना कुल ₹4,000 की वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस राशि को दो किस्तों में वितरित किया जाएगा। पहली किस्त ₹2,000 नुआखाई के त्योहार के अवसर पर और दूसरी किस्त ₹2,000 अक्षय तृतीया के दिन दी जाएगी। यह योजना राज्य के किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Eligibility for CM Kisan Yojana Odisha 

“वे सभी किसान जो ओडिशा राज्य के स्थायी निवासी हैं और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभ नहीं ले रहे हैं, इस योजना के लिए पात्र हैं। इसके अलावा, भूमिहीन कृषि श्रमिक, जो कृषि कार्य में लगे हुए हैं और ओडिशा राज्य के स्थायी निवासी हैं, वे भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।”

Required Documents for CM Kisan Yojana Odisha Online Apply

ओडिशा सीएम किसान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय, आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

  • Aadhar Card
  • Bank Account Details
  • Land Lease
  • Income Certificate
  • Mobile Number
  • Passport Size Photo

How to Apply Online for CM Kisan Yojana Odisha 2024?

ओडिशा में सीएम किसान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है:

  • CM Kisan Yojana Odisha Online Registration करने के लिए आपको सबसे पहले ओडिशा सरकार की किसान पोर्टल पर जाना है।

How to Apply Online for CM Kisan Yojana Odisha 2024?

  • ऑफिसियल वेबसाइट पर आपको “सीएम किसान योजना” के लिंक पर क्लिक करेंगे जो “कृषि” या “किसान योजनाएं” जैसे खंड में स्थित होता है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने Registration Page आएगा, जिसमे यदि आप पहले से पंजीकृत नहीं हैं, तो आपको एक नया खाता बनाने की आवश्यकता होगी।
  • नया रेजिस्ट्रैशन करने के लिए आपको रेजिस्ट्रैशन पेज में आवश्यक विवरण जैसे नाम, पता, आधार कार्ड संख्या, मोबाइल नंबर आदि भरें।
  • एक बार पंजीकरण पूरा हो जाने के बाद, सीएम किसान योजना के लिए आवेदन फॉर्म भरें। फॉर्म में आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी, भूमि विवरण, बैंक खाता विवरण आदि प्रदान करना होगा।
  • उसके बाद आप मांगे गए कुछ आवश्यक दस्तावेज अपलोड करेंगे जिसमे आपको किसान का आधार कार्ड, जमीन का पट्टा, बैंक खाता विवरण और आय प्रमाण पत्र शामिल है।
  • दस्तावेज अपलोड करने के बाद, आप Submit के बटन पर क्लिक करके अपना आवेदन जमा करें।
  • आवेदन जमा करने के बाद आपको एक पंजीकरण संख्या या पुष्टिकरण संदेश प्राप्त होगा। जिसका प्रिन्ट आउट लेकर रख लेंगे।

Conclusion

आज के इस आर्टिकल में हम आप सभी को CM Kisan Yojana Odisha 2024 के बारे में सभी जानकारी को सही सही और विस्तार से आप सभी किसानों के साथ में शेयर किए है। आप सभी ऊपर बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके सीएम किसान योजना जो की ओडिसा राज्य के किसानों के लिए शुरू किया गया है, उसके लिए आवेदन कर सकते है। आवेदन करने का ऑफिसियल लिंक नीचे के टेबल मे दिया गया है।

यदि आपको आज के यह पोस्ट अच्छा लगा है तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ में शेयर जरूर करें और इस लेख से संबधित कोई प्रश्न हो तो आप हमें नीचे के कॉमेंट सेक्शन में अपना कॉमेंट करके पूछ सकते है। आपके द्वारा पूछे गए हर सवालों का जवाब दिया जाएगा।

Important Link




Cm Kisan Yojana Odisha Apply Online Link Click Here
Official Website Click Here
Homepage Click Here

BiharHelp App :

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Ankit Aman

Ankit Aman is a Professional Blogger who does Web Blogging and shares his thoughts, information, and experiences on the Website. He Blogs his writings on various topics to educate and entertain the masses.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *