Bihar Social Security Pension Life Certificate 2025: अगर आप भी बिहार में वृद्धजन, विधवा, दिव्यांग या अन्य कोई पेंशन ले रहे हैं, या आपके परिवार में कोई पेंशन ले रहा है और आपकी पेंशन की किस्त कुछ समय से नहीं आ रही है, तो आपके लिए एक जरूरी अपडेट आई है। आपको बता दें कि बिहार राज्य के सभी 38 जिलों में 3.72 लाख पेंशन लेने वालों की पेंशन को बंद कर दिया गया है। इसका मुख्य कारण ई-लाभार्थी पोर्टल का बंद होना है या ठीक से काम न करना है। क्युकि पेंशन के लिए आपको जीवन प्रमाणपत्र (लाइफ सर्टिफिकेट) अपलोड करना होगा। जो वेबसाइट व अन्य कारणों से नहीं अपलोड हो पा रहा है।
जाने इस पोस्ट में क्या क्या है
और इसके साथ ही जिन पेंशन लेने वालों का जीवन प्रमाणपत्र नहीं बना है। उनकी भी पेंशन को बंद कर दिया गया है। तो आपको जल्द – से – जल्द जीवन प्रमाणपत्र (लाइफ सर्टिफिकेट) बनाना होगा। सभी पेंशनधारकों को इस साल के अंत तक अपना लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट करना होगा। सरकार ने पेंशन राशि को 400 रुपये से बढ़ाकर 1,100 रुपये कर दिया है, लेकिन लाइफ सर्टिफिकेट न बनने से फायदा नहीं मिल पाएगा। दिसंबर में पूरे राज्य में पंचायत स्तर पर अभियान चलेगा, जहां 1.13 करोड़ पेंशनधारकों का प्रमाणपत्र बनेगा।

अगर आपका आधार-मोबाइल लिंक नहीं है या नाम में स्पेलिंग मिसमैच है, तो भी समस्या हो सकती है। इस लेख में हम आपको पूरी जानकारी देंगे, जैसे समस्या क्या है, कितनी पेंशन रुकी है, कैसे लाइफ सर्टिफिकेट बनाए और क्या करें अगर पोर्टल न खुले। तो लेख को अंत तक पूरा पढ़ें, ताकि आपकी पेंशन फिर से शुरू हो सके।
Bihar Social Security Pension Life Certificate 2025: Overview
| Details | Information |
|---|---|
| Pension Schemes Covered | Indira Gandhi National Old Age Pension, CM Vridhjan Pension, Widow Pension, Disability Pension etc. |
| Total Pensioners Affected | 3.72 लाख (Across 38 Districts) |
| Highest Affected District | Muzaffarpur (36,700) – Followed by Patna (31,516), Gaya & Darbhanga (22,576 each) |
| Monthly Pension Amount | ₹1,100 (Increased from ₹400 in August 2025) |
| Total Annual Pension Outlay | ₹1,263.95 करोड़ (For 1.13 करोड़ beneficiaries) |
| Life Certificate Campaign | December 2025 (Panchayat Level Drive in All Districts) |
| Helpline | Social Welfare Dept Helpline: 0612-2215600 or Local CSC Centers |
| Official Portal | e-Labharthi (elabharthi.bihar.gov.in) |
Bihar Social Security Pension Problem 2025: Details
अगर आप भी बिहार के निवासी हैं और आपका या आपके परिवार वालों को पेंशन लगी है। तो आपकी पेंशन बंद हो सकती है। पेंशन बंद न हो तो आपको अपना ‘जीवन प्रमाण पत्र’ पेंशन पोर्टल पर जमा करना होगा। जिसकी वेरिफिकेशन समाज कल्याण विभाग द्वारा की जाएगी। जिन की कम उम्र है या कुछ लोग मृतक के नाम पर पेंशन ले रहे हैं उनकी पहले वेरिफिकेशन होगी, जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
और कुछ जगहों पर जीवन प्रमाणपत्र अपलोड न होने से पेंशन रुक गई है। जिसका मुख्य कारण ई-लाभार्थी पोर्टल का करीब 10 महीने से ‘जीवन प्रमाणीकरण’ ऑप्शन बंद होना। जिनका KYC अभी नहीं हुआ है या आधार-बैंक लिंकिंग में कुछ दिक्कत है, उनकी भी राशि अटका दी है। बिहार राज्य में 1.13 करोड़ पेंशनधारक हैं, जिनमें वृद्धजन, विधवा और दिव्यांग शामिल हैं। दिसंबर महीने में हर जिले में अभियान चलेगा, जहां CSC से प्रमाणपत्र बनेगा। नाम, पता, फोटो, जन्मतिथि चेक होगी। अगर आपका पेंशन बंद है, तो लोकल CSC या BLRO (ब्लॉक लैंड रिकॉर्ड ऑफिसर) से संपर्क करें। पेंशन फिर शुरू होने पर 1,100 रुपये की किस्त ब्याज समेत मिल सकती है। पूरी जानकारी के लिए नीचे देखें।

Also Read…
- Bihar Daroga (SI) Rejected List 2025: BPSSC Releases Photo & Signature Discrepancy List – Re-upload Documents
- BHEL Trichy Apprentice Recruitment 2025: Apply Online for 91 ITI, Diploma & Graduate Apprentice Posts – Full Eligibility, Dates, Vacancy & Apply Process
- Bihar SSC Inter Level Vacancy 2025 Online Apply (Extended) – For 23,175 Posts, Eligibility, Age Limit, Application Fee & Selection Process
Important Dates of Bihar Pension Life Certificate 2025
| Event | Date |
|---|---|
| Pension Increase Announcement | August 2025 (From ₹400 to ₹1,100) |
| Verification Drive Start | October 2025 (Due to Complaints) |
| e-Labharthi Portal Issue Reported | Last 10 Months (Life Cert Option Down) |
| Statewide Campaign Start | December 2025 (Panchayat Level) |
| Annual Life Cert Submission | December (Mandatory for All Pensioners) |
| Next Pension Installment (Expected) | After Cert Upload (January 2026 Onwards) |
Bihar Pension Schemes Beneficiaries and Amount 2025
राज्य में 6 मुख्य योजनाओं के तहत पेंशन दी जाती है। नीचे टेबल में लाभार्थियों की संख्या और मासिक राशि दी गई है। कुल 1,263.95 करोड़ रुपये हर महीने खर्च होते हैं।
| Scheme Name | Beneficiaries (Lakh) | Monthly Amount (₹ Crore) |
|---|---|---|
| Indira Gandhi National Old Age Pension | 35.38 | 389.31 |
| CM Vridhjan Pension Scheme | 51.98 | 585.87 |
| Indira Gandhi National Widow Pension | 6.36 | 70.32 |
| Lakshmibai Social Security Pension | 8.82 | 97.98 |
| Indira Gandhi National Disability Pension | 1.10 | 12.14 |
| Bihar Disability Pension Scheme | 9.78 | 108.33 |
| Total | 113.42 | 1,263.95 |
District-Wise Affected Pensioners (Top Districts)
| District | Affected Pensioners | Reason (Main) |
|---|---|---|
| Muzaffarpur | 36,700 | Portal Down + KYC Pending |
| Patna | 31,516 | Aadhaar-Bank Mismatch |
| Gaya | 22,576 | Life Cert Not Uploaded |
| Darbhanga | 22,576 | Mobile Linking Issue |
| Total (State) | 3,72,000 | Technical Glitches |
Documents Required for Life Certificate Verification 2025
लाइफ सर्टिफिकेट अपलोड या CSC पर जमा करने के समय ये डॉक्यूमेंट्स ले जाएं। ओरिजिनल और फोटोकॉपी रखें:
- आधार कार्ड (लिंक्ड मोबाइल नंबर के साथ)।
- बैंक पासबुक या पासबुक फ्रंट पेज (पेंशन अकाउंट)।
- जन्मतिथि प्रूफ (10वीं सर्टिफिकेट या आधार कार्ड)।
- पेंशन कार्ड या PPO नंबर (पेंशन पेमेंट ऑर्डर)।
- जाति/विकलांगता प्रमाणपत्र (अगर लागू हो, SC/ST/OBC/PwD के लिए)।
- फोटो (2 पासपोर्ट साइज)।
- मोबाइल नंबर (OTP के लिए)।
नोट: अगर नाम स्पेलिंग गलत है, तो CSC पर सुधार कराएं। KYC पूरा न होने पर पेंशन रुक सकती है।
December 2025 Life Certificate Campaign
बिहार के हर जिले की हर पंचायत में Life Certificate के लिए फ्री वेरिफिकेशन कैंपेन चलने वाला है, जिसकी तैयारी विभाग ने पूरी कर ली है। जल्द ही इस कैंपेन की मदद से आपके Life Certificate की वेरफिकेशन हो जाएगी। आपको बता दें कि समाज कल्याण विभाग ने 1.13 करोड़ पेंशनधारकों के लिए पंचायत स्तर पर ड्राइव प्लान किया है। हर जिले के सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा के नेतृत्व में यह कैंपेन चलेगा। CSC सेंटरों पर लाभार्थी आएंगे, आपके इलाके में आ कर आपका नाम, पता, फोटो, पहचान चिह्न, जन्मतिथि चेक करेंगे।
यह लाइफ सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन बहुत जरुरी है, वरना जनवरी महीने से आपकी पेंशन को बंद कर दिया जाएगा। यह अभियान बिलकुल फ्री है, इसमें आपका आधार लिंकिंग, KYC, स्पेलिंग सुधार और अकाउंट वेरिफिकेशन की जाएगी। इसमें 6 योजनाओं जैसे वृद्धजन, विधवा, दिव्यांग आदि कवर होगी। आप दिसंबर महीने में लोकल CSC/BLRO में जाकर आपने डेट चेक कर सकते हैं। अभियान से 3.72 लाख लोगों की रुकी हुई पेंशन फिर मिलेगी, वो भी पुरे ब्याज के साथ।
क्विक लिंक्स
| Jeevan Praman Website Link | Click Here |
| Biharhelp Official Website Link | Visit Now |
| Join Our Telegram Channel | Join Now |
FAQs – Bihar Pension Life Certificate 2025
बिहार में कितने पेंशनधारकों की राशि रुकी है?
कुल 3.72 लाख। मुजफ्फरपुर में सबसे ज्यादा 36,700।
लाइफ सर्टिफिकेट कब तक बनाना जरूरी है?
दिसंबर 2025 तक। न बनने पर जनवरी 2026 से पेंशन बंद।
पेंशन कितनी बढ़ी है?
400 से 1,100 रुपये मासिक। कुल खर्च 1,263.95 करोड़।
मोबाइल से लाइफ सर्टिफिकेट कैसे बनाएं?
Jeevan Praman ऐप डाउनलोड करें। आधार से रजिस्टर, फेस स्कैन से वेरिफाई। 10-15 मिनट में तैयार।
अगर पोर्टल न खुले तो क्या करें?
CSC या BLRO जाएं। दिसंबर अभियान में फ्री मदद मिलेगी। हेल्पलाइन: 0612-2215600।
आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

