Bihar Cycle Poshak Yojana 2023-24: डेढ़ करोड़ छात्र-छात्राओं को साइकिल-पोशाक की राशि एक हफ्ते में मिलेगी

Bihar Cycle Poshak Yojana 2023-24: यदि आप भी बिहार के स्कूल मे पढ़ते है तो आप सभी स्टूडेंट्स के लिए एक खुशखबरी है। आप सभी को बता दे की राज्य  के पहली से 12वीं कक्षा के डेढ़ करोड़ छात्र-छात्राओं के खाते में साइकिल-पोशाक  योजना की राशि भेजी जाएगी। इस योजना से राज्य के छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित होने में मदद मिलेगी। साइकिल मिलने से छात्र-छात्राओं को स्कूल आने-जाने में आसानी होगी।

BiharHelp App

Bihar Cycle Poshak Yojana 2023-24

पोशाक मिलने से छात्र-छात्राओं को स्कूल में सम्मानित महसूस होगा। शिक्षा विभाग ने इस योजना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। राशि का भुगतान जल्द से जल्द किया जाएगा। बिहार सरकार द्वारा 2023-24 सत्र के लिए डेढ़ करोड़ छात्र-छात्राओं को साइकिल-पोशाक की राशि एक सप्ताह के भीतर दी जाएगी। शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि योजना के तहत पहली से 12वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा। राशि का भुगतान बच्चे के बैंक खाते में किया जाएगा।

आज के इस आर्टिकल मे हम आप सभी को Bihar Cycle Poshak Yojana 2023-24 के बारे मे पूरी जानकारी को विस्तार पूर्वक बताने वाले है अगर आप भी इस अपडेट के बारे मे पूरी जानकारी को प्राप्त करना चाहते है तो आप इस लेख को अंत तक पढे।

Bihar Cycle Poshak Yojana 2023-24: Overview

Article NameBihar Cycle Poshak Yojana 2023-24
Article CategoryLatest Update
Beneficiary1- 12th Class Students
Requirements75% Attendance

डेढ़ करोड़ छात्र-छात्राओं को साइकिल-पोशाक की राशि एक हफ्ते में मिलेगी- Bihar Cycle Poshak Yojana

आज के इस आर्टिकल मे हम बिहार के पहली से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी को बहुत बहुत हार्दिक स्वागत करते है आज हम आप सभी स्टूडेंट्स को Bihar Cycle Poshak Yojana के बारे मे बताने वाले है। आप सभी को बता दे की साइकिल-पोशाक योजना के तहत लाभार्थी छात्र-छात्राओं की सूची शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। छात्र-छात्राएं अपनी सूची वेबसाइट पर जाकर अपने स्कूल के माध्यम से देख सकते है।



अगर आप बिहार के पहली से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी है तो आपके लिए यह लेख बहुत ही उपयोगी है। इस लेख मे बिहार साइकिल योजना के बारे मे पूरी जानकारी को विस्तार पूर्वक बताए हुए है। जिससे आपको आज इस योजना के बारे मे नई जानकारी मिल सके।

बिहार साइकिल- पोशाक योजना 2023-24

राज्य के डेढ़ करोड़ छात्र-छात्राओं को साइकिल, पोशाक और छात्रवृत्ति योजना की राशि का भुगतान अगले एक सप्ताह में किया जाएगा। पहली से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी इसमें शामिल होंगे। इसको लेकर शिक्षा विभाग की तैयारी अंतिम चरण में है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के अंतर्गत इन बच्चों को राशि का भुगतान उनके बैंक खाते में किया जाएगा।

विभाग के पदाधिकारी बताते हैं कि अप्रैल से सितंबर 2023 तक जिन छात्र-छात्राओं की कक्षा में उपस्थिति 75 प्रतिशत है, उन्हीं को इन योजनाओं का लाभ मिलेगा। इसको लेकर मेधा सॉफ्ट पर विद्यार्थियों की सूची अद्यतन की जा रही है, जो अंतिम चरण में है। इनमें वैसे विद्यार्थियों को अलग से चिह्नित किया गया है, जिनकी हाजिरी 75 प्रतिशत या उससे अधिक रही है। लंबे समय से इसकी तैयारी चल रही थी।

Bihar Cycle Poshak Yojana 2023-24

अनुपस्थित रहने वाले 24 लाख बच्चों के नाम काटे गये

आंकड़ा सूचीबद्ध करने में हुई देर के कारण अब तक इस योजना के राशि का भुगतान नहीं किया गया है। लगातार कई दिनों तक स्कूल से अनुपस्थित रहने वाले 24 लाख बच्चों के नाम काटे गये हैं। ऐसे बच्चों के नाम भी मेधा सॉफ्ट मे अपलोड करना था। इस कार्य मे जिलों द्वारा काफी सुस्ती बरती गई। इसके बाद यह जिम्मेदारी एनआईसी को दी गई।



योजना के तहत मिलने वाली साइकिल और पोशाक की राशि 

इस मुख्यमंत्री पोशाक योजना बिहार के तहत विधार्थी को पोशाक की राशि कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं को 600 रुपये और कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को 1,200 रुपये दी जाएगी। जबकि नौवीं के छात्र-छात्राओं कोसिर्फ साइकिल राशि दी जाएगी

75 प्रतिशत हाजिरी वाले को ही राशि मिलेगी

मिली जानकारी के अनुसार, नाम काटे गये बच्चों में 75 प्रतिशत से अधिक की सूची मेधा सॉफ्ट में अद्यतन कर दी गई है। नौवीं के छात्र-छात्राओं को साइकिल राशि दी जाएगी। पोशाक और छात्रवृत्ति की राशि कक्षा एक से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को दी जाएगी। पदाधिकारी बताते हैं कि पहली से 12वीं कक्षा में नामांकित बच्चों की संख्या पौने दो करोड़ है। इनमें 75 प्रतिशत हाजिरी वाले को ही राशि मिलेगी, जिनकी संख्या डेढ़ करोड़ तक होने का अनुमान है।

निष्कर्ष 

आज एक इस लेख मे हम आप सभी को Bihar Cycle Poshak Yojana 2023-24 के बारे मे पूरी जानकारी को सम्पूर्ण और विस्तार तरीके से आप सभी के साथ साझा किए है अगर आप मुख्यमंत्री पोशाक योजना बिहार के बारे मे आई नई अपडेट को जानना चाहते है तो अप ऊपर बताए गए जानकारी को ध्यान पूर्वक पढे।

अगर आज के यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो आप इसे शेयर जरूर करें। और इस लेख से संबधित किसी भी प्रकार के प्रश्न के लिए आप हमें नीचे के कमेन्ट सेक्शन मे अपना कमेन्ट करके पूछ सकते है।

Important Link

Telegram ChannelClick Here
HomepageClick Here

BiharHelp App :

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Ankit Aman

Ankit Aman is a Professional Blogger who does Web Blogging and shares his thoughts, information, and experiences on the Website. He Blogs his writings on various topics to educate and entertain the masses.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *