B.A. (Hons.) in International Relations Course: Bachelor of Arts (Hons.) in International Relations, यह एक 3 साल का डिग्री कोर्स है। इस कोर्स को आप 12वीं कक्षा के बाद कर सकते हैं। आप इस कोर्स को नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के अनुसार 4 साल में भी कर सकते हैं। अगर आपके कॉलेज में कोर्स 4 साल का होता है, तो उसमें international Relations विषय पर रिसर्च और गहराई से पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है।
जाने इस पोस्ट में क्या क्या है
यह कोर्स उन स्टूडेंट्स के लिए बनाया गया है जिन्हें दुनिया की राजनीति, देशों के बीच के रिश्तों (diplomacy), इंटरनेशनल इकोनॉमी और विदेश नीतियों को समझने में रूचि रहती है। अगर आप भी डिप्लोमेसी में करियर बनाना चाहते हैं, या इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशंस, ग्लोबल सिक्योरिटी या थिंक टैंक्स में काम करना चाहते हैं और अपने देश को दुनिया के सामने रखना, मुश्किल बातों को समझकर उनका हल ढूंढना, इन चीज़ों में करियर ढूढ़ रहे हैं, तो ये कोर्स आपके लिए बहुत बढ़िया ऑप्शन हो सकता है।

इस लेख में हम आपको B.A. (Hons.) in International Relations कोर्स से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी देंगे, जैसे कि दाखिले के लिए क्या योग्यता चाहिए (eligibility), एडमिशन कैसे होता है, फीस कितनी लगती है, syllabus, टॉप यूनिवर्सिटीज़ लिस्ट, करियर के क्या मौके मिलेंगे और भविष्य में क्या संभावनाएं हैं।
B.A. (Hons.) in International Relations – Overview Details
|
Parameter |
Details |
|---|---|
|
Program Name |
Bachelor of Arts (Hons.) in International Relations |
|
Level |
Undergraduate |
|
Duration |
3 Years (6 Semesters); 4 Years under NEP 2020 in select universities |
|
Eligibility Criteria |
12th pass in any stream (Arts, Science, Commerce) with minimum 45-50% marks (relaxation for reserved categories) |
|
Admission Criteria |
Merit-based or through CUET UG, JSAT, SAT, or university-specific exams |
|
Age Requirement |
Typically minimum 17 years; no upper age limit in most institutions |
|
Core Topics |
International Relations Theory, Foreign Policy Analysis, Global Economy, Diplomacy, International Security |
|
Fee Range |
|
|
Starting Salary Avg. |
₹3.5 LPA – ₹8 LPA |
|
Popular Roles |
Policy Analyst, Diplomat, International Consultant, Research Officer, NGO Coordinator |
|
Key Employers |
Ministry of External Affairs, UN Agencies, Think Tanks like ORF, Consulting Firms, International NGOs |
Also Read…
- Diploma in Optometry Technician (DOPT) Course 2025: Admission, Fees, Syllabus, Top Colleges & Career Scope -All Details in Hindi
- Bihar Board Inter Exam Registration 2026: Apply Online, Fees, Last Date & Step-by-Step Process @biharboardonline.bihar.gov.in
- DRDO Career After 12th: 12वीं के बाद डीआरडीओ मे बनाना है करियर तो ये है आपके लिए बेस्ट करियर ऑप्शन्स?
- IBPS SO Previous Year Cut-Off (2021–2024) & 2025 Exam Insights – Ultimate Category-Wise Analysis for Specialist Officer Aspirants
- Complete Guide to B.A. (Hons.) in Geography Course 2025: Eligibility, Admission Process, Top Colleges & Salary
इस प्रोग्राम के मुख्य उद्देश्य
-
दुनिया की राजनीति को समझना: ये प्रोग्राम आपको ग्लोबल पॉलिटिक्स और देशों के आपसी रिश्तों (international relations) के बुनियादी आइडियाज़ को बहुत ही आसान और सही तरीके से समझाएगा।
-
हुनर सिखाना: इसमें आपको डिप्लोमेसी (देशों के बीच बातचीत), विदेश नीति (foreign policy), और दुनिया की इकोनॉमी से जुड़े जरूरी हुनर सिखाए जाएंगे।
-
गहरी जानकारी देना: आपको इंटरनेशनल कानून (law), सिक्योरिटी से जुड़ी बातें (security issues), और अलग-अलग इलाकों की पढ़ाई (regional studies) के बारे में अच्छी और गहरी जानकारी मिलेगी।
-
प्रैक्टिकल तैयारी: रिसर्च करने के तरीके, डेटा को समझना (analysis), और जो सीखा है उसे असली जिंदगी में कैसे इस्तेमाल करें, ये सब सिखाकर स्टूडेंट्स को तैयार किया जाएगा।
-
करियर बनाना: आपको ग्लोबल लेवल पर करियर बनाने के लिए जरूरी जानकारी, चीजों को गहराई से सोचने और समझने का हुनर (analytical skills), और लोगों से जुड़ने की ट्रेनिंग (networking) दी जाएगी।

Subjects and Syllabus Overview
|
Year |
Semester |
Topics |
Lab/Practical |
Assignments/Projects |
|---|---|---|---|---|
|
1st Year |
Semester 1 |
Introduction to International Relations, Political Theory, World History |
Group Discussions, Case Studies |
Essay on Global Events |
|
1st Year |
Semester 2 |
Comparative Politics, International Organizations, Basic Economics |
Simulation Exercises, Model UN |
Analysis of Foreign Policies |
|
2nd Year |
Semester 3 |
International Security, Diplomacy Principles, Regional Studies (e.g., Asia) |
Diplomatic Practice Labs, Research Tools |
Report on Geopolitics |
|
2nd Year |
Semester 4 |
Global Economy, Foreign Policy Analysis, Research Methodology |
Field Visits, Data Analysis |
Project on International Conflicts |
|
3rd Year |
Semester 5 |
International Law, Elective (e.g., Peace Studies), Development Politics |
Internships in Think Tanks, Workshops |
Study on Global Challenges |
|
3rd Year |
Semester 6 |
Applied Diplomacy, Capstone Thesis, Elective (e.g., Cyber Security) |
Portfolio Building |
Final Research Paper or Policy Brief |
B.A. (Hons.) in International Relations में प्रवेश कैसे प्राप्त करें?
इस कोर्स में admission लेने के लिए छात्रों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल से 12वीं किसी भी स्ट्रीम (Arts, Commerce, या Science) से पास होनी चाहिए। एडमिशन के लिए अधिकतर colleges में कम से कम 50% उत्तीर्ण अंक मांगे जाते हैं, और आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) के लिए 45% अंक होने चाहिए। और कुछ कॉलेज में इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस या Hindi विषय जैसे specific requirements भी होती है, एडमिशन से पहले अपने कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जरूरी चीजें जरूर चेक करें।
ज्यादातर कॉलेजों में मेरिट बेस्ड यानि 12वीं के अंकों के आधार पर ही मेरिट लिस्ट बना कर एडमिशन दी जाती है, पर कुछ टॉप के कॉलेजों में admission के लिए CUET UG या कॉलेज-स्तरीय प्रवेश परीक्षाएँ देनी पड़ती है। आयु सीमा की बात करें, तो कुछ कॉलेजों और इंस्टीटूट्स में न्यूनतम 17 साल हो सकती है।। लेकिन अधिकांश कॉलेजों में ऊपरी आयु सीमा नहीं होती है।
Admission Process
B.A. (Hons.) in International Relations course में एडमिशन के लिए प्रोसेस इंस्टिट्यूट या कॉलेजों के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। नीचे admission का सारा प्रोसेस step-by-step दिया गया है:
- Application Form भरें: अपने कॉलेज में पता करें कि एडमिशन मेरिट के आधार पर हो रही है या प्रवेश परीक्षा के आधार पर। फिर उसी हिसाब से आवेदन पत्र भरें।
- Entrance Exam: अगर एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा जरुरी है, तो CUET UG, JSAT, SAT या कॉलेज-स्तरीय परीक्षाओं में शामिल होना होगा।
- Merit List या Cut-off: Entrance exam के परिणाम या 12वीं के अंकों के आधार पर cut-off list या merit list जारी की जाती है।
- Document Verification: मेरिट के बाद चयन किये छात्रों के दस्तावेज़ (12वीं की मार्कशीट, caste certificate, ID proof, आदि) चेक किए जायेंगे।
- Fee Submission: उसके बाद कॉलेज में फीस जमा करनी होगी। कुछ विश्वविद्यालयों में SC/ST/OBC वर्ग के लिए फीस में छूट भी दी जाती है।

Fees Structure: Government vs Private Institutions
|
Type of Institution |
Annual Cost |
|---|---|
|
Public University/College |
₹5,000 – ₹50,000 |
|
Private University/College |
₹1,00,000 – ₹4,00,000 |
Top Institutions/Universities With Fees Structure
|
Institution |
Fee Range Per Year |
|---|---|
| Amity University, Noida | ₹1,00,000–₹2,50,000 |
| ₹3,50,000–₹4,00,000 | |
| ₹2,00,000–₹3,50,000 | |
|
Pandit Deendayal Petroleum University (PDPU), Gandhinagar (Gujarat) |
₹2,00,000–₹5,00,000 |
| ₹1,50,000–₹3,00,000 | |
| ₹80,000–₹2,00,000 | |
| ₹1,50,000–₹2,50,000 |
कुछ कॉलेज SC/ST/OBC/EWS/PwD students के लिए scholarships या fee में छूट भी देते हैं। इसके लिए कॉलेज की official website या prospectus अवश्य जांचें।
Course Duration and Pattern
यह कोर्स 3 वर्ष (6 सेमेस्टर) या NEP 2020 के तहत 4 वर्ष (8 सेमेस्टर) का होता है। प्रत्येक सेमेस्टर 6 महीने का होता है, जिसमें 4–6 subjects पढ़ाए जाते हैं, जिनमें सैद्धांतिक (थ्योरी), फील्डवर्क और research शामिल होते हैं। कोर्स के दौरान असाइनमेंट्स, प्रेजेंटेशन्स और फाइनल ईयर में रिसर्च पेपर (थीसिस) तैयार करना होता है। कुछ कॉलेजों में इंटर्नशिप भी कोर्स का हिस्सा होती है।
B.A. (Hons.) in International Relations Course: Regular vs Distance Learning – Which is Suitable?
इस कोर्स को आप दो तरह से कर सकते है या तो आप रोज कॉलेज जा कर Regular mode में इस कोर्स को कर सकते हैं या फिर Distance Mode से भी कर सकते है। कुछ ऐसे विश्वविद्यालय है जो इस कोर्स में Distance Learning भी उपलब्ध करवाते हैं, जैसे भारत का प्रसिद्ध IGNOU, SCDL, Amity University Online डिस्टेंस लर्निंग का ऑप्शन देती हैं।
-
फुल-टाइम मोड: गहन लर्निंग, प्रैक्टिकल सिमुलेशन (जैसे मॉडल UN), और नेटवर्किंग के लिए बेस्ट। यह उन स्टूडेंट्स के लिए सही है, जो कैंपस एक्सपीरियंस और डीप इनवॉल्वमेंट चाहते हैं।
-
ऑनलाइन/डिस्टेंस मोड: यह उन स्टूडेंट्स के लिए सही है, जो नौकरी के साथ पढ़ाई या दूर रहने वालों के लिए सही है।
Career Opportunities – Salary, Job Description
|
Role |
Description |
Avg. Pay (LPA) |
|---|---|---|
|
Policy Analyst |
Analyzing global policies, advising on strategies |
₹4–8 |
|
Diplomat |
Representing country in international affairs |
₹5–10 |
|
Research Officer |
Conducting studies on global issues |
₹3.5–7 |
|
NGO Coordinator |
Managing international aid projects |
₹4–6.5 |
|
International Consultant |
Providing expertise on global business/politics |
₹4.5–9 |
Top Recruiters
-
सरकारी: Ministry of External Affairs, Indian Foreign Service
-
प्राइवेट: Observer Research Foundation (ORF), KPMG, Deloitte
-
ग्लोबल: United Nations, World Bank, Amnesty International
-
एजुकेशन: Universities, Think Tanks
-
एनजीओ: Oxfam, Greenpeace, Human Rights Watch
Higher Education Options After B.A. (Hons.) in International Relations Course
-
M.A. in International Relations
-
M.Sc. in Global Affairs
-
MBA in International Business
-
Ph.D. in Diplomacy Studies
-
PG Diploma in Foreign Policy or Security Studies
निष्कर्ष
अगर आप दुनिया की बातों को गहराई से समझना चाहते हैं, डिप्लोमेसी (कूटनीति) की फील्ड में जाना चाहते हैं, या इंटरनेशनल लेवल पर अपना असर डालना चाहते हैं, तो B.A. (Hons.) in International Relations कोर्स आपके लिए एक मजबूत बुनियाद बना सकता है।
इस लेख में हमने आपको इस कोर्स से जुड़ी सारी जानकारी दी है। जैसे कि, इसे करने के लिए क्या योग्यता (eligibility) चाहिए, एडमिशन कैसे होता है, फीस कितनी है, इसमें क्या-क्या पढ़ना पड़ता है (syllabus), कौन सी टॉप यूनिवर्सिटीज़ हैं, करियर के क्या-क्या रास्ते खुलते हैं (career scope), और आगे क्या मौके मिल सकते हैं। ये सभी जानकारी आपको अपने करियर को सही दिशा देने में बहुत मदद करेगी।

B.A. (Hons.) in International Relations – FAQ
B.A. (Hons.) in International Relations का पूरा नाम क्या है?
B.A. (Hons.) in International Relations एक 3-वर्षीय अंडरग्रेजुएट कोर्स है (कुछ यूनिवर्सिटी NEP 2020 के तहत इसे 4-वर्षीय भी ऑफर करती हैं)। यह कोर्स अंतरराष्ट्रीय संबंधों, कूटनीति और ग्लोबल अफेयर्स पर फोकस करता है।
इस कोर्स के लिए पात्रता क्या है?
B.A. (Hons.) in International Relations में एडमिशन के लिए 12वीं कक्षा में किसी भी स्ट्रीम से कम से कम 45–50% अंक ज़रूरी हैं। आरक्षित वर्ग के छात्रों को इसमें छूट मिल सकती है। कुछ यूनिवर्सिटी में इंग्लिश या पॉलिटिकल साइंस को अनिवार्य विषय के रूप में मांगा जा सकता है।
B.A. (Hons.) in International Relations की फीस कितनी होती है?
इस कोर्स की फीस संस्थान पर निर्भर करती है। सरकारी कॉलेजों में सालाना फीस लगभग ₹5,000 से ₹50,000 तक हो सकती है, जबकि प्राइवेट यूनिवर्सिटीज़ में यह ₹1,00,000 से ₹4,00,000 प्रति वर्ष तक जा सकती है।
B.A. (Hons.) in International Relations करने के बाद करियर ऑप्शन्स क्या हैं?
इस कोर्स के बाद आपके पास कई करियर अवसर होते हैं। आप पॉलिसी एनालिस्ट, डिप्लोमेट, रिसर्च ऑफिसर, NGO कोऑर्डिनेटर या इंटरनेशनल कंसल्टेंट जैसे रोल्स में काम कर सकते हैं। इसके अलावा आप आगे M.A. in International Relations या PG डिप्लोमा भी कर सकते हैं।
आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।
