B.A. (Hons.) in Geography Course: Bachelor of Arts (Hons.) in Geography यह एक 3 साल का अंडरग्रेजुएट डिग्री कोर्स है, और कुछ कॉलेज में आप इस कोर्स को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत 4 साल की अवधि में भी कर सकते हैं। 4 साल की अवधि वाले कोर्स में रिसर्च और विशेषज्ञता शामिल होती है। इ
स कोर्स को 12वीं कक्षा पास करने के बाद कर सकते हैं।
जाने इस पोस्ट में क्या क्या है
यह कोर्स उन छात्रों के लिए बनाया गया है जो धरती की भौतिक विशेषताओं, मानव-पर्यावरण संबंधों, स्थानिक विश्लेषण और विश्वस्तर के मुद्दों जैसे जल-वायु परिवर्तन आदि क्षेत्र में बिशेषता हासिल करना चाहते हैं। अगर आप पर्यावरण संरक्षण, शहरी योजना या GIS टेक्नोलॉजी में करियर बनाना चाहते हैं और धरती या दुनिया को गहराई से जानना चाहते हैं, तो यह कोर्स आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।
इस आर्टिकल में हम आपको B.A. (Hons.) in Geography से जुड़ी हर जरूरी जानकारी देंगे, जैसे योग्यता, एडमिशन प्रक्रिया, फीस, सिलेबस, टॉप कॉलेज, करियर स्कोप और भविष्य की संभावनाएं आदि। अगर आप इस course को करने का सोच रहे हैं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
B.A. (Hons.) in Geography Program – Overview
| Parameter | Details |
|---|---|
| Program Name | Bachelor of Arts (Hons.) in Geography |
| Level | Undergraduate |
| Duration | 3 Years (6 Semesters); 4 Years under NEP 2020 in select institutions |
| Eligibility Criteria | 12th pass in any stream (Arts, Science, Commerce) with minimum 45-50% marks (relaxation for SC/ST/OBC) |
| Admission Criteria | Merit-based or through exams like CUET UG, or college-specific tests |
| Age Requirement | Generally minimum 17 years; no upper limit in most cases |
| Core Topics | Physical Geography, Human Geography, Cartography, GIS, Environmental Studies |
| Fee Range |
|
| Starting Salary Avg. | ₹3 LPA – ₹8 LPA |
| Popular Roles | Cartographer, GIS Analyst, Urban Planner, Environmental Consultant, Teacher |
| Key Employers | Govt. bodies like ISRO, NGOs like WWF, Corporates like Google, Educational Institutes |
Also Read…
- Ultimate Guide For B.Sc. (Hons.) Microbiology Course 2025: Eligibility, Fees, Syllabus, Career Scope & Top Colleges
- Diploma in Cyber Forensics and Information Security Course 2025: Course Details, Colleges, Fees & Career Scope – A Complete Career Guide
- M.Tech in Chemical Engineering Course Details: Eligibility, Syllabus, Career, Scope & Top Colleges – Complete Guide 2025
- B.A. (Hons.) in Sociology Course 2025 – Complete Guide on Eligibility, Syllabus, Fees, Admission & Career Opportunities
- B.A. (Hons.) in Economics Course 2025: Eligibility, Fees, Top Colleges & Jobs after Graduation – कोर्स की पूरी गाइड हिंदी में
इस प्रोग्राम के मुख्य उद्देश्य
- पृथ्वी की भौतिक और मानवीय विशेषताओं को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझाना।
- स्थानिक डेटा विश्लेषण और मैपिंग स्किल्स विकसित करना।
- पर्यावरणीय मुद्दों पर क्रिटिकल थिंकिंग और सस्टेनेबल सॉल्यूशंस को बढ़ावा देना।
- जीआईएस और रिमोट सेंसिंग जैसी आधुनिक टेक्नोलॉजी में ट्रेनिंग प्रदान करना।
- पर्यावरण, शहरीकरण और ग्लोबल चेंजेस में करियर के लिए मजबूत आधार तैयार करना।
Subjects and Syllabus Overview
| Year | Semester | Topics | Lab/Practical | Assignments/Projects |
|---|---|---|---|---|
| 1st Year | Semester 1 | Geomorphology, Climatology, Introduction to Human Geography | Map Reading, Basic Surveys | Report on Physical Landforms |
| 1st Year | Semester 2 | Economic Geography, Cartography, Statistical Methods | Drawing Maps, Data Collection | Analysis of Economic Patterns |
| 2nd Year | Semester 3 | Regional Geography, Political Geography, Environmental Geography | GIS Software Basics, Field Trips | Study on Regional Development |
| 2nd Year | Semester 4 | Urban Geography, Population Geography, Remote Sensing | Image Interpretation, Urban Simulations | Project on Population Dynamics |
| 3rd Year | Semester 5 | Agricultural Geography, Disaster Management, Elective (e.g., Tourism Geography) | Internships in GIS Labs, Field Studies | Research on Disaster Impacts |
| 3rd Year | Semester 6 | Applied Geography, Research Project, Elective (e.g., Biogeography) | Thesis Preparation | Final Dissertation |
B.A. (Hons.) in Geography में दाखिला कैसे लें? (Eligibility & Admission Process)
इस कोर्स में admission लेने के लिए छात्रों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल से 12वीं किसी भी स्ट्रीम (Arts, Commerce, या Science) से पास होनी चाहिए। एडमिशन के लिए अधिकतर colleges में कम से कम 50% उत्तीर्ण अंक मांगे जाते हैं, और आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) के लिए 45% अंक होने चाहिए। और कुछ कॉलेज की भूगोल या विज्ञान विषय जैसे specific requirements भी होती है, एडमिशन से पहले अपने कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जरूरी चीज़ जरूर चेक करें।
ज्यादातर कॉलेजों में मेरिट बेस्ड यानि 12वीं के अंकों के आधार पर ही मेरिट लिस्ट बना कर एडमिशन दी जाती है, पर कुछ टॉप के कॉलेजों में admission के लिए CUET UG या कॉलेज-स्तरीय प्रवेश परीक्षाएँ देनी पड़ती है। आयु सीमा की बात करें, तो कुछ कॉलेजों और इंस्टीटूट्स में न्यूनतम 17 साल की उम्र ज़रूरी होती है। लेकिन अधिकांश कॉलेजों में ऊपरी आयु सीमा नहीं होती है।

Admission Process
B.A. (Hons.) in Geography कोर्स में एडमिशन के लिए प्रोसेस इंस्टिट्यूट या कॉलेजों के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। नीचे admission का सारा प्रोसेस step-by-step दिया गया है:
- Application Form भरें: अपने कॉलेज में पता करें कि एडमिशन मेरिट के आधार पर हो रही है या प्रवेश परीक्षा के आधार पर। फिर उसी हिसाब से आवेदन पत्र भरें।
- Entrance Exam: अगर एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा जरुरी है, तो CUET UG या कॉलेज-स्तरीय परीक्षाओं में शामिल होना होगा।
- Merit List या Cut-off: Entrance exam के परिणाम या 12वीं के अंकों के आधार पर cut-off list या merit list जारी की जाती है।
- Document Verification: मेरिट के बाद चयन किये छात्रों के दस्तावेज़ (12वीं की मार्कशीट, caste certificate, ID proof, आदि) चेक किए जायेंगे।
- Fee Submission: उसके बाद कॉलेज में फीस जमा करनी होगी। कुछ विश्वविद्यालयों में SC/ST/OBC वर्ग के लिए फीस में छूट भी दी जाती है।
Fees Structure: Government vs Private Institutions
| Type of Setup | Yearly Cost |
|---|---|
| Public University/College | ₹5,000 – ₹50,000 |
| Private University/College | ₹50,000 – ₹3,00,000 |
प्रमुख कॉलेज/यूनिवर्सिटी
| Institution | Fee Bracket Annually |
|---|---|
| Delhi University (DU), New Delhi | ₹10,000–₹30,000 |
| Banaras Hindu University (BHU), Varanasi | ₹5,000–₹15,000 |
| Jamia Millia Islamia, New Delhi | ₹8,000–₹20,000 |
| Presidency College, Chennai | ₹15,000–₹40,000 |
| Amity University, Noida | ₹80,000–₹2,00,000 |
| Christ University, Bengaluru | ₹70,000–₹1,50,000 |
| Jawaharlal Nehru University (JNU), New Delhi | ₹10,000–₹25,000 |
कुछ कॉलेज SC/ST/OBC/EWS/PwD students के लिए scholarships या fee में छूट भी देते हैं। इसके लिए कॉलेज की official website या prospectus अवश्य जांचें।

Course Duration and Pattern
यह कोर्स 3 वर्ष (6 सेमेस्टर) या NEP 2020 के तहत 4 वर्ष (8 सेमेस्टर) का होता है। प्रत्येक सेमेस्टर 6 महीने का होता है, जिसमें 4–6 subjects पढ़ाए जाते हैं, जिनमें सैद्धांतिक (थ्योरी), फील्डवर्क और research दोनों शामिल होते हैं। कोर्स के दौरान असाइनमेंट्स, प्रेजेंटेशन्स और फाइनल ईयर में रिसर्च पेपर (थीसिस) तैयार करना होता है। कुछ कॉलेजों में इंटर्नशिप भी कोर्स का हिस्सा होती है।
B.A. (Hons.) in Geography Course: Full-Time and Distance Mode – कौन सा बेहतर?
इस कोर्स को आप दो तरह से कर सकते है या तो आप रोज कॉलेज जा कर Regular mode में इस कोर्स को कर सकते हैं या फिर Distance Mode से भी कर सकते है। कुछ ऐसे विश्वविद्यालय है जो इस कोर्स में Distance Learning भी उपलब्ध करवाते हैं, जैसे भारत का प्रसिद्ध IGNOU, Netaji Subhas Open University (WB), Dr. B.R. Ambedkar Open University डिस्टेंस लर्निंग का ऑप्शन देती हैं।
-
रेगुलर मोड: गहन पढ़ाई, प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस और फील्डवर्क के लिए बेस्ट।
-
डिस्टेंस मोड: जॉब के साथ पढ़ाई करने वालों या दूर रहने वालों के लिए सुविधाजनक।
Career Opportunities – Salary, Job Description
| Role | Description | Avg. Pay (LPA) |
|---|---|---|
| Cartographer | Creating maps and spatial data visualization | ₹3–7 |
| GIS Analyst | Analyzing geographic data using software | ₹4–8 |
| Urban Planner | Designing city layouts and development plans | ₹4–9 |
| Environmental Consultant | Advising on sustainability and eco-projects | ₹3.5–7 |
| Geography Teacher | Teaching in schools or colleges | ₹3–6 |
Top Recruiters
सरकारी: ISRO, Survey of India, Ministry of Environment। प्राइवेट: ESRI, Google Maps, Tata Consultancy Services। ग्लोबल: WWF, UNESCO, United Nations। एजुकेशन: IITs, Universities, Research Institutes। एनजीओ: TERI, Greenpeace, Wildlife Trusts।
Also Read…
- B.A. (Hons.) in History Course: Eligibility, Syllabus, Fees & Career Scope (2025) – Complete information about the course in simple Hindi
- LIC AAO Previous Year Cut-Off (2019–2023) & Expected Cut-Off 2025: Detailed Analysis and Future Projections
- B.Voc. in Hotel Management and Catering Science Course: Eligibility, Fees, Scope, Salary, Syllabus & Jobs – Complete Course Guide 2025
Advanced Study After B.A. (Hons.) in Geography
- M.A. in Geography
- M.Sc. in GIS and Remote Sensing
- MBA in Urban Management
- Ph.D. in Geography
- PG Diploma in Environmental Studies
निष्कर्ष
अगर आप पृथ्वी की संरचना को समझना चाहते हैं, पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देना चाहते हैं, या GIS और प्लानिंग जैसे क्षेत्रों में करियर बनाना चाहते हैं, तो B.A. (Hons.) in Geography आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस लेख में हमने आपको कोर्स की पूरी जानकारी दी है, जैसे eligibility, admission process, fees, syllabus, top colleges, career scope और future opportunities आदि। यह जानकारी आपके लिए सही कोर्स चुनने में काफी मददगार साबित होगी।

B.A. (Hons.) in Geography – FAQ
B.A. (Hons.) in Geography का पूरा नाम क्या है?
B.A. (Hons.) in Geography यह 3-वर्षीय अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम है, जो NEP 2020 के तहत कुछ जगहों पर 4-वर्षीय।
B.A. (Hons.) in Geography Course के लिए योग्यता क्या है?
12वीं में 45-50% अंक (आरक्षित के लिए छूट) किसी भी स्ट्रीम से। कुछ कॉलेजों में भूगोल विषय जरूरी।
B.A. (Hons.) in Geography Course की फीस कितनी है?
सरकारी कॉलेजों में ₹5,000–₹50,000 सालाना, प्राइवेट में ₹50,000–₹3,00,000।
Course के बाद करियर ऑप्शंस क्या हैं?
आप कार्टोग्राफर, जीआईएस एनालिस्ट, अर्बन प्लानर, कंसल्टेंट या टीचर बन सकते हैं। आगे M.A., Ph.D. या डिप्लोमा भी संभव।
आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।
