B.A. (Hons.) in Economics Course: Bachelor of Arts (Hons.) in Economics यह एक 3-वर्षीय undergraduate degree course है, जिसे कुछ कॉलेज में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत 4 सालों की अवधि में भी करवाया जाता है। आप इस कोर्स को 12वीं के बाद कर सकते हैं। 4-वर्षीय कोर्स में रिसर्च और विशेषज्ञता शामिल होती है।
जाने इस पोस्ट में क्या क्या है
यह course उन विद्यार्थियों के लिए बनाया गया है, जो अर्थशास्त्र, वित्तीय विश्लेषण, नीति निर्माण और डेटा विश्लेषण के क्षेत्र में बिशेषता हासिल करना चाहते हैं और देश या किसी भी क्षेत्र की अर्थव्यवस्था के विभिन्न पहलुओं में गहन अध्ययन करके अपना करियर बनाना चाहते हैं।

इस लेख में हम आपको B.A. (Hons.) in Economics से जुड़ी हर जरूरी जानकारी देंगे, जैसे eligibility, admission process, fees, syllabus, top colleges, career scope और future opportunities आदि। अगर आप इस course को करने का सोच रहे हैं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
Course Overview
|
Parameter |
Details |
|---|---|
|
Course Name |
Bachelor of Arts (Hons.) in Economics |
|
Course Level |
Undergraduate |
|
Course Duration |
3 Years (6 Semesters); 4 Years in some colleges under NEP 2020 |
|
Minimum Eligibility |
12वीं पास (किसी भी स्ट्रीम: Science, Commerce, Arts) न्यूनतम 50% अंकों के साथ (SC/ST/OBC के लिए कुछ कॉलेजों में 45%) |
|
Admission Process |
Merit-based या Entrance Exam-based (CUET UG, BHU UET, college-specific tests) |
|
Age Limit |
न्यूनतम 17 वर्ष, अधिकांश कॉलेजों में कोई upper age limit नहीं |
|
Main Subjects |
Microeconomics, Macroeconomics, Econometrics, Indian Economy, International Economics |
|
Average Course Fees |
|
|
Average Starting Salary |
₹3 LPA – ₹10 LPA |
|
Top Job Profiles |
Economist, Financial Analyst, Policy Analyst, Data Analyst, Consultant |
|
Top Recruiters |
Reserve Bank of India, World Bank, Deloitte, KPMG, McKinsey, Government Departments |
Also Read…
- Diploma in Radiological Technology (DRT) Course 2025: Complete Guide to X-Ray, CT and MRI Technician Diploma in Simple Hindi
- IBPS Clerk Previous Year Cut-Offs (2021–2024) with Expected 2025 Trends – The Ultimate Guide to Category-Wise Analysis & Essential Exam Dates
- B.A. (Hons.) in History Course: Eligibility, Syllabus, Fees & Career Scope (2025) – Complete information about the course in simple Hindi
- M.Phil in Clinical Psychology Course 2025: Eligibility, Fees, Syllabus, Career & Top Colleges in India
- Unlock a Brilliant Future with B.Sc. (Hons.) Mathematics Course – Eligibility, Admission, Fees, Jobs & Salary – The Ultimate Career-Boosting Degree
इस कोर्स के मुख्य उद्देश्य
- इकोनॉमिक्स के बेसिक और एडवांस कॉन्सेप्ट्स को समझाना, जैसे माइक्रो और मैक्रोइकॉनॉमिक्स
- डेटा एनालिसिस और पॉलिसी मेकिंग से जुड़ी सोच और समझ को बढ़ाना
- मैथ्स, एनालिसिस और प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स को डेवलप करना
- छात्रों को बैंकिंग, रिसर्च, गवर्नमेंट पॉलिसीज और डेटा एनालिटिक्स जैसे फील्ड के लिए तैयार करना
Subjects and Syllabus Overview
|
Year |
Semester |
Subjects |
Practical/Lab Work |
Project Work |
|---|---|---|---|---|
|
1st Year |
Semester 1 |
Introductory Microeconomics, Mathematical Methods for Economics, Indian Economy |
Data Analysis, Group Discussions |
Short Economic Analysis Report |
|
1st Year |
Semester 2 |
Introductory Macroeconomics, Statistics for Economics, Development Economics |
Statistical Software (Excel, SPSS) |
Case Study Analysis |
|
2nd Year |
Semester 3 |
Intermediate Microeconomics, Intermediate Macroeconomics, Econometrics |
Econometric Modeling, Data Interpretation |
Group Project on Economic Trends |
|
2nd Year |
Semester 4 |
Public Economics, International Trade, Financial Economics |
Policy Analysis, Market Surveys |
Theme-Based Policy Paper |
|
3rd Year |
Semester 5 |
Indian Economic Policy, Environmental Economics, Behavioral Economics |
Internship, Fieldwork |
Research Proposal |
|
3rd Year |
Semester 6 |
Applied Econometrics, Global Economic Issues, Economic Modeling |
Dissertation Writing |
Major Research Project |
B.A. (Hons.) in Economics में दाखिला कैसे लें?(Eligibility & Admission Process)
इस कोर्स में admission लेने के लिए छात्रों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल से 12वीं किसी भी स्ट्रीम (Arts, Commerce, या Science) से पास होनी चाहिए। एडमिशन के लिए अधिकतर colleges में कम से कम 50% उत्तीर्ण अंक मांगे जाते हैं, और आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) के लिए 45% अंक होने चाहिए। और कुछ कॉलेज की गणित विषय जैसे specific requirements भी होती है, एडमिशन से पहले कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट जरूर देख लें।
ज्यादातर कॉलेजों में मेरिट बेस्ड यानि 12वीं के अंकों के आधार पर ही मेरिट लिस्ट बना कर एडमिशन दी जाती है, पर कुछ टॉप के कॉलेजों में admission के लिए CUET UG, BHU UET या कॉलेज-स्तरीय प्रवेश परीक्षाएँ से एडमिशन होती है। आयु सीमा की बात करें, तो कुछ कॉलेजों और इंस्टीटूट्स में न्यूनतम 17 साल की उम्र ज़रूरी होती है। लेकिन अधिकांश कॉलेजों में ऊपरी आयु सीमा नहीं होती है।
Admission Process
B.A. (Hons.) in Economics कोर्स में एडमिशन के लिए प्रोसेस इंस्टिट्यूट या कॉलेजों के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। अक्सर colleges merit-based या entrance exam-based एडमिशन देते हैं। नीचे admission का सारा प्रोसेस step-by-step दिया गया है:
- Application Form भरें: अपने कॉलेज में पता करें कि एडमिशन मेरिट के आधार पर हो रही है या प्रवेश परीक्षा के आधार पर। फिर उसी हिसाब से आवेदन पत्र भरें।
- Entrance Exam: अगर एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा जरुरी है, तो CUET UG, BHU UET या कॉलेज-स्तरीय परीक्षाओं में शामिल होना होगा।
- Merit List या Cut-off: Entrance exam के परिणाम या 12वीं के अंकों के आधार पर cut-off list या merit list जारी की जाती है।
- Document Verification: मेरिट के बाद चयन किये छात्रों के दस्तावेज़ (12वीं की मार्कशीट, caste certificate, ID proof, आदि) चेक किए जायेंगे।
- Fee Submission: उसके बाद कॉलेज में फीस जमा करनी होगी। कुछ विश्वविद्यालयों में SC/ST/OBC वर्ग के लिए फीस में छूट भी दी जाती है।
Fees Structure: Government vs Private Institutions
|
Type of Institution |
Annual Fee |
|---|---|
|
Government College/University |
₹5,000 – ₹60,000 प्रति वर्ष |
|
Private College/University |
₹60,000 – ₹20,00,000 प्रति वर्ष |
प्रमुख कॉलेज/विश्वविद्यालय
|
कॉलेज/विश्वविद्यालय |
वार्षिक फीस रेंज |
|---|---|
| ₹30,000–₹50,000 | |
| ₹20,000–₹40,000 | |
| ₹25,000–₹45,000 | |
| ₹6,000–₹10,000 | |
| ₹70,000–₹1,20,000 | |
| ₹80,000–₹1,50,000 | |
| ₹1,00,000–₹2,50,000 |
कुछ कॉलेज SC/ST/OBC/EWS/PwD students के लिए scholarships या fee में छूट भी देते हैं। इसके लिए कॉलेज की official website या prospectus अवश्य जांचें।

Course Duration and Pattern
यह कोर्स 3 या NEP 2020 के तहत 4 साल का हो सकता है, जो सेमेस्टर्स सिस्टम के अनुसार होता है। इस कोर्स में 6 सेमेस्टर होते हैं और हर सेमस्टर 6 महीने का होता है। हर सेमस्टर में 4–6 subjects होते हैं, जिनमें सैद्धांतिक (थ्योरी) और research दोनों शामिल होते हैं। कोर्स के दौरान असाइनमेंट, प्रेजेंटेशन और अंतिम साल में रिसर्च पेपर (थीसिस) तैयार करना होता है। कुछ कॉलेजों में इंटर्नशिप भी कोर्स का हिस्सा होती है।
B.A. (Hons.) in Economics: Regular vs Distance Learning – कौन सा बेहतर?
इस कोर्स को आप दो तरह से कर सकते है या तोह आप रोज कॉलेज जा कर Regular mode में इस कोर्स को कर सकते हैं या फिर Distance Mode से भी कर सकते है। कुछ ऐसे विश्वविद्यालय है जो इस कोर्स में Distance Learning भी उपलब्ध करवाते हैं, जैसे भारत का प्रसिद्ध Indira Gandhi National Open University (IGNOU), Annamalai University, और Nalanda Open University यह कोर्स ऑफर करते हैं।
अगर आप कोर्स को अच्छे से पढ़ना चाहते है तो रेगुलर मोड सबसे अच्छा ऑप्शन है Distance Learning उनके लिए अच्छी है जो काम से साथ-साथ पढ़ाई करना चाहते हैं।
भविष्य की संभावनाएँ (Career Opportunities)
|
जॉब पोजिशन |
कार्य विवरण |
औसत सैलरी (LPA) |
|---|---|---|
|
Economist |
आर्थिक रुझानों का विश्लेषण और नीति सुझाव |
₹4–12 |
|
Financial Analyst |
वित्तीय डेटा और निवेश अवसरों का मूल्यांकन |
₹3.5–10 |
|
Policy Analyst |
नीति निर्माण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों का अध्ययन |
₹3–9 |
|
Data Analyst |
डेटा विश्लेषण और आर्थिक मॉडलिंग |
₹3.5–10 |
|
Consultant |
कॉरपोरेट और सरकारी नीतियों में सलाह |
₹5–15 |
Top Recruiters
-
सरकारी क्षेत्र: Reserve Bank of India, NITI Aayog, Ministry of Finance, Indian Economic Service
-
निजी क्षेत्र: Deloitte, KPMG, Ernst & Young, McKinsey, Goldman Sachs
-
अंतरराष्ट्रीय संगठन: World Bank, IMF, UN
-
शिक्षा क्षेत्र: Delhi University, JNU, Symbiosis
-
NGOs: Oxfam, ActionAid
उच्च शिक्षा के विकल्प
-
M.A. in Economics
-
M.Sc. in Financial Economics
-
MBA (Finance, Public Policy)
-
Ph.D. in Economics
-
UPSC/Indian Economic Service (IES) Exams
निष्कर्ष
अगर आप अर्थशास्त्र, डेटा विश्लेषण, नीति निर्माण, या वित्तीय क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो B.A. (Hons.) in Economics आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस लेख में हमने आपको B.A. (Hons.) in Economics की पूरी जानकारी दी हैजैसे eligibility, admission process, fees, syllabus, top colleges, career scope और future opportunities आदि। जो आपको अच्छा कोर्स चुनने में बहुत मदद करेगा।

B.A. (Hons.) in Economics – Frequently Asked Questions
B.A. (Hons.) in Economics का फुल फॉर्म क्या है?
बैचलर ऑफ आर्ट्स (ऑनर्स) इन इकोनॉमिक्स, यह 3-वर्षीय अंडरग्रेजुएट कोर्स है, जो NEP 2020 के तहत कुछ कॉलेजों में 4-वर्षीय हो सकता है।
इस कोर्स की पात्रता क्या है?
12वीं में न्यूनतम 50% अंक (SC/ST/OBC केoxfam लिए 45%) किसी भी स्ट्रीम से। कुछ कॉलेजों में गणित अनिवार्य हो सकता है।
कोर्स की फीस कितनी है?
सरकारी कॉलेजों में ₹5,000–₹60,000 प्रति वर्ष, और निजी कॉलेजों में ₹60,000–₹20,00,000 प्रति वर्ष।
इस कोर्स के बाद करियर विकल्प क्या हैं?
आप इकोनॉमिस्ट, फाइनेंशियल एनालिस्ट, पॉलिसी एनालिस्ट, डेटा एनालिस्ट, या कंसल्टेंट बन सकते हैं, या M.A., Ph.D., या UPSC/IES की तैयारी कर सकते हैं।
आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

