जाने इस पोस्ट में क्या क्या है
Online Marriage Certificate : नमस्कार दोस्तों , स्वागत हैं आज आपका अपना हिंदी ब्लॉग Biharhelp.in में | आज मैं इस आर्टिकल के माध्यम से Online Marriage Certificate बनाने के बारे में चर्चा करेंगे | और यह भी जानेंगे की इस सर्टिफिकेट बनाने में क्या क्या लगता हैं और इसकी क्या प्रक्रिया हैं |
अगर आपकी शादी हो चुकी हैं तो आपको मैरेज सर्टिफिकेट बनाना अनिवार्य हो जाता हैं क्यूंकि आपके पास यह बात का सच्चा साबुत हो जाता हैं की आप दोनों की शादी हो चुकी है क्यूंकि मैरेज सर्टिफिकेट में विवाह की तारीख , पत्नी का नाम , शादी का स्थल दर्ज रहती हैं जिसका उपयोग सरकारी , गैर सरकारी कामो को करने में आवश्यकता होती हैं |
लेकिन लोग इसे बनाने पर इतना ज्यादा महत्त्व नहीं देते हैं क्यूंकि लोगो को इस प्रमाण पत्र का उपयोग करने की सही जानकारी प्राप्त नहीं होती हैं | पर ऐसे बहुत से लोग हैं जिसे इसका महत्त्व पता हैं लेकिन इस प्रमाण पत्र को बनाने में असमर्थ हैं |
इसी बात का ध्यान में रखते हुए हम इस लेख के माध्यम से ऑनलाइन मैरेज सर्टिफिकेट बनाने के बारे में नीचे विस्तार से चर्चा करेंगे इसके लिए आर्टिकल को पूरा पढ़े |
यह भी पढ़े :
-
Bihar D.El.Ed Registration 2021-23: Online Apply | Bihar Board Deled Registration 2022
-
UP Mahila Samarthya Yojana 2022: Online Application, Date, Registration Process & पूरी जानकारी
Online Marriage Certificate : Overview
योजना का नाम | मैरिज सर्टिफिकेट कैसे बनवाये ( Online Marriage Certificate ) |
पात्र किसे बनाया गया | विवाहित जोड़ो को |
लाभ | सरकार द्वारा संचलित की जाने वाली योजनाओ का लाभ |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
वेबसाइट | ऑफिसियल वेबसाइट |
उद्देश्य | सरकारी विभाग में होने वाली भ्रष्टाचार कम करना |
Online Marriage Certificate: Documents Required
यदि को विवाहित जोड़ा अपना मैरेज सर्टिफिकेट बनाना चाहते हैं और इस प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ कागजात की आवश्यकता हैं जिसे बाद में कोई भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े | इसीलिए उन सभी मुख्य दस्तावेज के बारे में नीचे बताया गया हैं |
- दोनों विवाहित जोड़े पति पत्नी के पास आधार कार्ड उपलब्ध होना अनिवार्य हैं |
- दोनों पति पत्नी के आधार कार्ड को मोबाइल नंबर भी लिंक होना चाहिए तथा वो मोबाइल नंबर ऑन होना चाहिए |
- घर के पते का प्रमाण पत्र के लिए आधार कार्ड,पास पोर्ट ,ड्राइविंग लाइसेंस,पहचान पत्र आदि में से किसी एक का होना बहुत ही जरुरी हैं |
- पति – पत्नी दोनों में से कोई नाबालिक नहीं होनी चाहिए इसीलिए इस जानकारी को पता करने की लिए आपके पास जन्म प्रमाण पत्र का होना आवश्यक है।
- पति और पति दोनों के पास एक – एक पासपोर्ट साइज का फोटो होना जरुरी हैं क्योंकि आवेदन करते समय इसको पहचान के रूप में स्कैन करके सॉफ्टवेयर में अपलोड करना पड़ता हैं |
- शादी का कोई एक फोटो होना चाहिए जिससे सिद्ध होता हो कि आपकी शादी हो चुकी हैं |
- प्रमाणित शपथ पत्र
- सभी प्रमाण पत्र स्वप्रमाणित होना चाहिए।
Marriage Certificate बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे
अगर आप Marriage Certificate बनवाने के लिए Online आवेदन करना चाहते है तो आप बहुत आसानी से यह सर्टिफिकेट बनवा सकते है. जिसके लिए आप नीचे दिए गए Points को Step By Step फॉलो करें |
- सबसे पहली आपको विभाग की ई सेवा पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- उसके बाद होम पेज पर आने के बाद विवाह पंजीकरण के अन्दर जाकर आवेदन कर सकते हैं |
- अब आपको अगले पेज पर Give My Consent To Use To Use ——-Adhar Card Act 2016″ पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद अगर पति और पत्नी के पास आधार कार्ड मौजूद हैं तो हाँ टिक करे और अगर नहीं हैं तो न क्लिक करे |
Note – अगर दोनों का आधार कार्ड मोबाइल से लिंक है तो आपको संबंधित कार्यालय की आवश्यकता नहीं होगी। और अगर नहीं है तो आपको संबंधित कार्यालय की आवश्यकता पड़ेगी।
- इसके बाद आपको विवाह पंजीकरण पर क्लिक करना होगा |
- अब नवीन आवेदन पत्र भरे के विकल्प पर क्लिक करें |
- जैसे ही आप आवेदन पत्र पर क्लिक करते हैं वैसे ही “विवाह पंजीकरण हेतु आवेदन फॉर्म”(Registration Form) का एक नया फॉर्म खुलकर सामने आता हैं |
- उसके बाद पति की सारी जानकारी भरनी हैं |
- इसके बाद “सुरक्षित करें” के ऊपर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने अगला पेज ओपन होगा जहाँ आपको पत्नी की भी डिटेल को भरना होगा। ये डिटेल भी मूल दस्तावेज़ों के अनुसार ही भरें।
- और फिर सुरक्षित करें के ऊपर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको अगले पेज पर “विवाह पंजीकरण स्थल/पंजीकरण कार्यालय के स्थल को चूज करना हैं |
- ध्यान रखे : शुरू में “आधार आधारित पंजीकरण” के लिए “हां” किया था, तो आपको यहां पंजीकरण कार्यालय का चयन करके कार्यालय नहीं जाना होगा। और अगर आपने वहां “नहीं” किया है, तो यहां कार्यालय चुनने के बाद, आपको उस कार्यालय में जाना होगा।
- इसके बाद सेव करने के बाद आपको आपको आवेदन संख्या (Registration Number) और पासवर्ड प्राप्त हो जायेगा।
- इसे आपको सुरक्षित करके रख लेना है क्योंकि आपको भविष्य में आपको आवेदन स्टेटस ट्रक करने के लिए इसकी आवश्यकता पद सकती है।
- इसके बाद मांगे गए मूल दस्तावेज़ों को स्कैन करके वेबसाइट में Upload करना है।
- इस प्रकार आपका Registration पूर्ण हो जायेगा। और आपके द्वारा दी गयी जानकारी को विभाग को भेज दिया जायेगा।
- इसके बाद जैसे ही विभाग द्वारा आपका प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाये गए तो आपको मैसेज के माध्यम से सूचित कर दिया जायेगा।
- जिसके बाद आप विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर इसे बहुत आसानी से Download कर सकते है।
Online Marriage Certificate: Benefits
अगर आप विवाह प्रमाण पत्र को बनवाना चाहते है तो आपको इससे प्राप्त होने वाले लाभ के बारे में भी जानकारी का होना आवश्यक है क्योंकि जब हमे किसी चीज़ से प्राप्त होने वाले लाभ के बारे में जानकारी नहीं होती है तो हम उसे बनवाने के लिए इतना महत्व नहीं देते हैं | तो आइये इस प्रमाण पत्र से होने वाले लाभ के बारे में चर्चा करते हैं |
- इसका उपयोग करके आप बहुत ही आसानी से राशन कार्ड को बनवा सकते है।
- अगर आपके पास Marriage Certificate तो आप इसका उपयोग किसी भी सरकारी काम या गैर सरकारी काम को करवाने में पहचान के रूप में किया जाता हैं |
- सरकार द्वारा विवाहित जोड़ों के लिए बहुत सी कल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही है. उन सभी याजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आप इसका उपयोग कर सकते है।
- इस प्रमाण पत्र का उपयोग करके आप पासपोर्ट बनवा सकते है।
Online Marriage Certificate: Important link
Official Website | Click Here |
Join Our Telegram Group | Click here |
यह भी पढ़े :
- PM Kisan New Update: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना नया सूचना जारी
- UP Mahila Samarthya Yojana 2022: Online Application, Date, Registration Process & पूरी जानकारी
- Bihar Ration Dealer Vacancy 2022: अगले तीन महीने में 6000 राशन डीलरो की होगी भर्ती जाने पूरी प्रक्रिया
- Pradhanmantri Kaushal Vikas Yojana 2022: प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, लाभ, दस्तावेज
FAQ About Online Marriage Certificate
मैरिज सर्टिफिकेट क्या है?
मैरिज सर्टिफिकेट एक बहुत ही जरूरी दस्तावेज होता है जो प्रत्येक राज्य की राज्य सरकार के द्वारा राज्य के विवाहित जोड़ों के लिए जारी किया जाता है इस दस्तावेज के द्वारा यह प्रमाणित किया जाता है कि वह नागरिक विवाहित है।
विवाह प्रमाण पत्र बनवाना क्यो जरूरी है?
विवाह प्रमाण पत्र की मदद से आप केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा संचालित की जाने वाली कई तरह के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए कर सकते हैं इसलिए विवाह प्रमाण पत्र बनवाना अनिवार्य है।
विवाह प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया ऑनलाइन क्यो की गई है?
नागरिकों को अपना विवाह प्रमाण पत्र बनवाने के लिए संबंधित विभाग में बार-बार जाकर अपना समय बर्बाद करना पड़ता है इसी समस्या को दूर करने के लिए विवाह प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया को ऑनलाइन मोड पर किया गया है ।
मैरिज सर्टिफिकेट ऑनलाइन अप्लाई कैसे करे?
अगर आपनेे अभी तक अपना मैरिज सर्टिफिकेट नहीं बनवाया है और आप इसे बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए स्टेप को ध्यान पूर्वक फॉलो करें।