जाने इस पोस्ट में क्या क्या है
Mukhyamantri Mahila Utkarsh Yojana : नमस्कार दोस्तों , स्वागत हैं आज आपका अपना हिंदी ब्लॉग Biharhelp.in में | आज मैं इस आर्टिकल के माध्यम से बात करूँगा Mukhyamantri Mahila Utkarsh Yojana के बारे में |
मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना को 26 फरवरी 2020 में शुरू किया गया था। योजना की शुरुआत गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के द्वारा की गयी है, Mukhyamantri Mahila Utkarsh Yojana महिलाओ के लिए शुरू की गयी है। मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष ऋण योजना 2020-21 की शुरुआत अभी हाल ही में 17 सितंबर को किया गया है
योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओ को ऋण (लोन) प्रदान किया जायेगा जो की ब्याज मुक्त होगा। योजना के माध्यम से शहरी वा ग्रामीण क्षेत्र की महिला 0%दर के हिसाब से 1 लाख रूपए तक लोन ले सकती है। प्रदेश की सभी महिलाएं स्वयं सहायता समूह मुख्यमंत्री महिला योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।
तो आइये इसके बारे में और अधिक से जानकारी प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल को अधिक विस्तार से नीचे पढ़े , इसके लिए आप हमारे आर्टिकल को अंत तक बने रहे |
Mukhyamantri Mahila Utkarsh Yojana: Overview
योजना का नाम | मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना |
लाभार्थियों | राज्य की महिलाएं |
शुरू की गयी | मुख्यमंत्री विजय रूपाणी |
आवेदन | ऑनलाइन |
उद्देश्य | 0% ब्याज ऋण(लोन) प्रदान |
योजना का लाभ | 1 लाख तक का लोन |
वेबसाइट | gujaratindia.gov.in/ |
मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना 2022
मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना के अंतर्गत अलग-अलग जिलों में तैनात सखी मंडल की महिलाओ को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है योजना के माध्यम से 0%पर महिलाओ को लोन दिया जायेगा। योजना के माध्यम से 50,000 JLEG ग्रामीण क्षेत्रों में और 50,000 समूह शहरी क्षेत्रों में बनाए जायेंगे।गुजरात राज्य में ढाई लाख सखी मंडल समूह है,और शहरी क्षेत्रों में 24000 से ज्यादा सखी मंडल पंजीकृत है।
सभी सखी मंडल को सरकार के द्वारा लाभ प्राप्त होगा, प्रत्येक सखी मंडल में 10-10 महिलाये सदस्य है,राज्य की ऐसी दस लाख महिलाओ को राज्य सरकार के द्वारा लोन दिया जाएगा। जिसका ब्याज ऋण मुक्त होगा। जिससे की प्रदेश की महिलाओ को रोजगार के लिए सहायता प्रदान की जाएगी। और वो आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में सक्षम हो सके।
यह भी पढ़े
- Pan Card Kaise Banaye 2022: सिर्फ 2 मिनट में पैन कार्ड कैसे प्राप्त करें, जाने पूरी जानकारी
- बड़ी खुशखबरी शुरू हुआ- Ration Card Field Verification: ऐसे कराये सत्यापन वरना राशन कार्ड नही मिलेगा
लाभार्थी के द्वारा लिया जाने वाली लोन की धनराशि बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जायेगा। ऋण के माध्यम से इच्छुक महिलाये अपना बिजनेस स्टार्ट कर सकती है जिससे की स्वरोजगार की स्थिति में वृद्धि की जा सकती है और आमदनी में बढ़ावा होगा और बेरोजगारी को दूर किया जा सकता है।
योजना को शुरू करने के लिए 193 करोड़ रूपए का बजट तय किया गया है। लगभग 27 लाख से अधिक महिलाये सखी मंडल से जुडी हुई है।
मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना का उद्देश्य
मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना का मुख्य उदेश्य है महिलाओ को 1 लाख रूपए तक की धनराशि को ब्याज मुक्त प्रदान करना जिससे की महिलाओ को आर्थिक रूप से किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। और ,रोजगार से जोड़ने के लिए प्रदेश की सभी महिलाओ को सरकार के द्वारा 1 लाख की धनराशि को अपना खुद का व्यवसाय को शुरू करने के लिए दिया जायेगा।
जिससे की आय में वृद्वि की जा सके,योजना के माध्यम से महिलाओ को अपने काम के प्रति आत्मनिर्भर बनाया जायेगा और उन्हें व्यवसाय करने के लिए जागरूक किया जायेगा जिससे की वो भविष्य में किसी भी व्यक्ति पर निर्भर न रह सके।और अपने सपने को खुद साकार करे। योजना के अंतर्गत 10 लाख महिलाओ को ऋण दिया जायेगा JLEG में पंजीकृत होने के लिए समूह को 1 करोड़ रूपए की धनराशि आर्थिक सहायता के तौर पर सरकार के द्वारा प्रदान की जाएगी।
महिला सशक्तिकरण को और मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना का एक महत्वपूर्ण योगदान है अब किसी भी महिला को किसी अन्य व्यक्ति पर अपने जीवन में होने वाली आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए निर्भर नहीं होना वह योजना के अनुसार महिलाएं अपना व्यवसाय स्थापित करने के बाद एक अच्छी आमदनी की प्राप्ति कर सकती है। अच्छी आमदनी कारण महिलाओं के मान सम्मान को बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना का लाभ
- मुख्यमंत्री उत्कर्ष योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओ को 1 लाख रूपए तक का ऋण प्रदान किया जायेगा जिसका ब्याज 0% होगा
- यह योजना राज्य की महिलाओं को एक नया जीवन दान प्रदान करेगी।
- गुजरात सरकार ने महिलाओं को ऋण स्वरोजगार प्रदान करने के लिए उन्हें स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए एक योजना शुरू करने और राज्य में महिला सशक्तिकरण को ऊँचा करने के लिए योजना को शुरू किया गया।
- योजना के माध्यम से महिलाये अपने लिए खुद का व्यवसाय शुरू कर सकती है।
- 1 लाख रूपए की ऋण (लोन )धनराशि को लाभार्थी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जायेगा।
- योजना के माध्यम से महिलाओ का अपना खुद का रोजगार होने से उनको और ज्यादा मान सम्मान दिया जायेगा।
- राज्य के जो स्थायी निवासी है उनको योजना का लाभ दिया जायेगा।
- महिलाये अपने काम के अनुसार अपना कोई भी रोजगार को शुरू कर सकती है।
- कोरोना वायरस के चलते महिलाओ की आर्थिक स्थिति को और मजबूत बनाने के लिए योजना को शुरू किया गया है।
- योजना के अंतर्गत सभी महिलाओ को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरणा मिलेगी
- योजना के माध्यम से महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाया जायेगा।
मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना के लिए विशेष पात्रता
- योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए
- योजना का लाभ लेने के लिए राज्य की महिलाये ही पात्र होंगी।
- योजना के अंतर्गत उन्ही महिलाओ को ऋण दिया जायेगा जो स्वयं सहायता समूह की सदस्य महिलाये है।
- स्वम् सहायता समूह में 10 सदस्य होने अनिवार्य है।
दस्तावेज
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- राशन कार्ड
- स्थायी निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना ऑनलाइन आवेदन ऐसे करें
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए लाभार्थी को सर्वप्रथम मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना की official website पर विजिट करना होगा।
- विजिट करने के बाद आपकी कंप्यूटर स्क्रीन में होम पेज ओपन हो जायेगा होम पेज में आपको ऑनलाइन अप्लाई का ऑप्शन दिखाई देगा आपको ऑनलाइन अप्लाई के विकल्प में क्लिक करना है
- इसके बाद आपकी स्क्रीन में आवेदन फॉर्म ओपन हो जायेगा।अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गयी जानकारी दर्ज करनी जैसे लाभार्थी का नाम,पता,बैंक डिटेल्स,राज्य,जिला,शहर,आदि की जानकारी को भरना होगा।
- सभी प्रकार की जानकारी दर्ज करने के बाद आपको फॉर्म के साथ मांगे गए दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अटैच करके सबमिट के बटन पर क्लिक करना है
- क्लिक करने के बाद आपका ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो जायेगा।
मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना के लिए आवेदन ऐसे करे :- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए हालाँकि राज्य सरकार के द्वारा अभी तक कोई पोर्टल लॉन्च नहीं किया गया है,राज्य सरकार के माध्यम से बहुत जल्द ऑनलाइन पोर्टल जारी किया जायेगा जिसके अंतर्गत लाभार्थी घर बैठे योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते है।
एप्लीकेशन स्टेटस ऐसे चेक करे ?
- एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने के लिए आवेदक को official website में विजिट करना होगा।
- वेबसाइट में जाने के बाद आपके स्क्रीन में होम पेज ओपन हो जायेगा होम पेज ओपन हो जाने के बाद आपको अप्लीकेशन स्टेटस के ऑप्शन में क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपको अपना पंजीकरण नंबर दर्ज करना होगा अब आपको सबमिट के ऑप्शन में क्लिक करना है
- अब आपके कंप्यूटर स्क्रीन में अप्लीकेशन स्टेटस से सम्बंधित जानकारी प्राप्त हो जाएगी।
Important Links
Official Website | Click Here |
Online Apply | Click Here |
Join Our Telegram Group | Click Here |
यह भी पढ़े
- Manav Garima Yojana 2022 : मानव गरिमा योजना गुजरात 2022 , ऐसे करे डाउनलोड एप्लीकेशन
- मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना कल्याण योजना 2022: खेत में दुर्घटना होने पर किसान को मिलेंगे 5 लाख रुपये, ऐसे करें आवेदन
- Kisan Suryoday Yojana 2022 : ऐसे करे किसान सूर्योदय योजना में ऑनलाइन आवेदन
- PM Matsya Sampada Yojana: मछली पालन पर मिलती है 60 प्रतिशत तक की सब्सिडी, इस योजना के तहत करें अप्लाई
- Jharkhand E Uparjan 2022 : झारखण्ड किसान रजिस्ट्रेशन कैसे करे ? Uparjan login कैसे करे ?
- Bihar CM Parivarik Labh Yojana 2022 : आइये जानते हैं इस योजना का लाभ कैसे प्राप्त करें
FAQ About Mukhyamantri Mahila Utkarsh Yojana
Mukhyamantri Mahila Utkarsh Yojana का क्या उद्देश्य है ?
मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना का उद्देश्य है राज्य की स्वयं सहायता समूह की महिलाओ को रोजगार से जोड़ना।
Mukhyamantri Mahila Utkarsh Yojana के अंतर्गत महिलाओ को कितनी धनराशि ऋण के रूप में प्रदान की जाएगी
मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना के अंतर्गत महिलाओ को 1 लाख रूपए की धनराशि ऋण के रूप में प्रदान की जाएगी।
क्या इस स्कीम के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जायेगा ?
हाँ महिला उत्कर्ष स्कीम के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा ,महिलाओं के आर्थिक स्तर को ऊँचा करने के साथ-साथ उन्हें मजबूत भी बनाया जायेगा।
महिला उत्कर्ष योजना किसके द्वारा शुरू की गयी है ?
महिला उत्कर्ष योजना गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के द्वारा शुरू किया गया है
मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना के माध्यम से लिया गया ऋण का ब्याज कितना होगा?
Mukhyamantri Mahila Utkarsh Yojana के माध्यम से लिया गया ऋण का ब्याज 0% होगा।
योजना का लाभ कौन ले सकता है ?
योजना का लाभ राज्य की स्थायी निवासी महिलाये ले सकती है।
Mukhyamantri Mahila Utkarsh Yojana को राज्य सरकार के द्वारा क्यों जारी किया गया है ?
राज्य की महिलाओं को ऋण प्रदान करने के लिए राज्य सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना को शुरू किया गया है।