जाने इस पोस्ट में क्या क्या है
MP Free Laptop Yojna 2022 : नमस्कार दोस्तों , स्वागत हैं आज आपका अपना हिंदी ब्लॉग Biharhelp.in में | आज मैं इस आर्टिकल के माध्यम से बात करूँगा MP Free Laptop Yojna 2022 के बारे में | अगर आप इस योजना के बारे में नहीं जानते हैं तो आप सही जगह पर आये हैं , यहाँ पर आपको इस योजना से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारी प्रदान की जाएगी |
जैसा की हम सभी को मालूम होगा ही हमारा देश ब तेजी के साथ डिजिटलीकरण की ओर बढ़ रहा है, ऐसे मे देश के नागरिकों के पास इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध होना भी बहुत जरूरी हो गया है | इसी बात को ध्यान मे रखते हुए मध्य प्रदेश मे मुख्य मंत्री शिवराज चौहान ने यह मध्य प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना की शुरुआत की है |
तो आइए इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी प्रदान की जाएगा इसके लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़े जिसमेआवेदन प्रक्रिया ,पात्रता ,दस्तावेज़ आदि के बारे मे विस्तार से नीचे बताया गया है |
MP Free Laptop Yojna 2022: overview
आर्टिकल का नाम | मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2022 |
लागू किया गया | मध्य प्रदेश सरकार सरकार |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश के छात्र |
आर्टिकल का उद्देश्य | मध्य प्रदेश बोर्ड की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को लैपटॉप के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना। |
ऑफिशियल वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
साल | 2022 |
स्कीम उपलब्ध है या नहीं | उपलब्ध |
MP Free Laptop Yojna 2022
सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के द्वारा माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्य प्रदेश के द्वारा 12 वी मे अच्छे अंकों से पास होने वाले छात्रों को सरकार की तरफ से 25000/- की आर्थिक सहायता लैपटॉप खरीदने के लिए प्रदान की जाएगी |
मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना की जानकारी मध्य प्रदेश की सरकार ने ट्विटर के माध्यम से प्रदान की है | इस योजना का लाभ नियमित और स्वाध्यायी दोनों प्रकार के छात्र उठा पाएंगे | इस योजना के माध्यम से छात्रों को पढ़ाई करने मे सहायता मिलेगी ओर कंप्युटर से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी हासिल कर सकेंगे |
यह भी पढ़े
मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना की शुरुआत करने का कारण
कोरोना महामारी के चलते आज कल के सभी काम अनलाइन माध्यम से हो रहे है जिसमे पढ़ाई से लेकर वर्क फ्रॉम होम तक सभी काम अनलाइन के माध्यम से हो पा रही है | ऐसी स्तिथि मे जिनके पास लैपटॉप मौजूद नहीं है उन्हे पढ़ाई करने मे दिक्कत का सामना करना पर रहा है |
इसी बात को ध्यान मे रखते हुए मध्य प्रदेश की सरकार ने मध्य प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना की शुरुआत की है | अब सभी छात्र जो 12 वी मे प्रदेश बोर्ड मे अच्छे नंबर लाएंगे मध्य प्रदेश सरकार उन्हे आगे की पढ़ाई के लिए 25000/- की आर्थिक सहायता लैपटॉप खरीदने के लिए देगी , जिसकी बजह से बच्चे अनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे |
मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2022 का उद्देश्य
मध्य प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना का मुख्य उद्देश्य यह है की जो भी विद्यार्थी 12वी मे अच्छे नंबर से पास करती है सरकार उन्हे आगे की पढ़ाई के लिए लैपटॉप प्रदान करेंगी | इस योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश की सरकार द्वारा आर्थिक सहायता से लैपटॉप खरीद पाएंगे जिनसे उन्हे पढ़ाई करने मे आसान होगी ओर उनके सामने कई सारे रोजगार के अवसर निकल कर सामने आएंगे |
MP Free Laptop Yojana 2022 के लाभ तथा विशेषताएं
- मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2022 के माध्यम से सरकार द्वारा मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को ₹25000 की आर्थिक सहायता लैपटॉप खरीदने के लिए प्रदान की जाएगी।
- इस योजना का लाभ नियमित एवं स्वाध्यायी छात्र उठा पाएंगे।
- ध्यान रहे Madhya Pradesh Free Laptop Yojana 2022 का लाभ केवल मध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश के छात्र ही उठा पाएंगे।
- 12वी की परीक्षा मे 85% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेघवी छात्रो को लैपटाप खरीदने के लिए राशि का वितरण किया जायेगा।
- इस योजना के माध्यम सभी छात्र जो आर्थिक तंगी के कारण लैपटॉप नहीं खरीद पाते थे उन्हें लैपटॉप प्रदान किए जाएंगे जिससे कि वह ऑनलाइन पढ़ाई कर पाएंगे।
- MP Free Laptop Yojana 2022 के माध्यम से प्रदान किए गए लैपटॉप से छात्रों के आगे कई सारे रोजगार के अवसर भी सामने आएंगे।
- MP Free Laptop Yojana 2022 की घोषणा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने ट्विटर के माध्यम से की थी।
- इस योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश के छात्र अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।
मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2022 पात्रता
- आवेदक को मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
- मध्य प्रदेश फ्लैपटॉप योजना का लाभ केवल सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राएं ही उठा पाएंगे
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक के परिवार की वार्षिक आय ₹600000 या फिर उससे कम होनी चाहिए।
- मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के छात्र छात्राओं को न्यूनतम 75% अंक लाने होंगे तथा जनरल कैटेगरी के छात्र छात्राओं को 85% न्यूनतम अंक लाने होंगे।
- Madhya Pradesh Free Laptop Yojana के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपको मध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश का छात्र होना अनिवार्य है।
- इस योजना में आप तभी आवेदन कर सकते हैं जब आप 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उम्दा अंको से पास हुए हैं।
लैपटॉप योजना मध्य प्रदेश में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आवेदक के पास आधार कार्ड होना जरूरी है |
- आवेदक के पास निवास प्रमाण पत्र होना जरूरी है
- आवेदक के पास प्रमाण पत्र होना जरूरी है
- आवेदक के पास 12वीं कक्षा की मार्कशीट होना जरूरी है
- आवेदक के पासआय प्रमाण पत्र होना जरूरी है
- आवेदक के पास बैंक अकाउंट डिटेल होना जरूरी है
- आवेदक के पास पासपोर्ट साइज फोटो होना जरूरी है
मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2022 में आवेदन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आवेदक को ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुलकर सामने आएगा |
- इस होम पेज पर आपको शिक्षा पोर्टल का लिंक दिखाई देगा।
- आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपको लैपटॉप का विकल्प दिखाई देगा आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको पात्रता जाने के विकल्प पर क्लिक करना होगा। विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी पात्रता जाने के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपको 12 वी कक्षा का रोल नंबर भरना होगा। और फिर Get Details of Meritorious Student के बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने आपकी पात्रता खुल जाएगी।
ई भुगतान की स्थिति देखे ?
- सबसे पहले आपको शिक्षा पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
- इस होम पेज पर आपको ई भुगतान की स्थिति देखे के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
- इस पेज पर आपको अपना 12 वी का रोल नंबर भरना होगा। और फिर के बटन पर क्लिक करना होगा। और आगे पूछी गयी सभी जानकारी भरनी होगी।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपके सामने ई भुगतान की स्थिति आ जाएगी।
एमपी लैपटॉप योजना कंप्लेंट करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको एमपी शिक्षा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको लैपटॉप डिलीवरी के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
- आपको कंप्लेंट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको रजिस्टर ए ग्रीवेंस/फाइल ए कंप्लेंट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें एक फॉर्म होगा।
- आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी भरनी होगी।
- इसके पश्चात आपको रजिस्टर कंप्लेंट/रजिस्टर ग्रीवेंस के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना के अंतर्गत कंप्लेंट कर पाएंगे।
Important Links
Official Website | Click Here |
Online apply | Click Here |
Payment Status | Click Here |
Laptop Delivery Link | Click Here |
Complain Form | Click Here |
Join Our Telegram Group | Click Here |
यह भी पढ़े
- Mukhyamantri Mitan Yojana 2022 : मुख्यमंत्री मितान योजना 2022 , ऐसे करे ऑनलाइन आवेदन और पायें लाभ
- Mukhyamantri Mitan Yojana 2022 : मुख्यमंत्री मितान योजना 2022 , ऐसे करे ऑनलाइन आवेदन और पायें लाभ
- PM Awas Yojana Second Installment का पैसा आना शुरू | Pradhan Mantri Awas Yojana ka paisa kaise check kare
- How To Order Voter ID Card Online: पुराने से नया PVC Voter ID Card फ्री में बदले, ऐसे करें आवेदन
सारांश
मैं आशा करता हूँ की आपको मेरी यह आर्टिकल पसंद आई होगी , अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आई होगी तो आप इसे लाइक करे ओर अपने दोस्तों , फॅमिली ओर ग्रुप मे जरूर शेयर करे ताकि उन्हे भी इसकी जानकारी मिल सके |
धन्यवाद !!!