जाने इस पोस्ट में क्या क्या है
Labour Card Registration 2022 : नमस्कार दोस्तों , स्वागत हैं आज आपका अपना हिंदी Biharhelp.in में | आज मैं इस आर्टिकल के माध्यम से बात करूँगा Labour Card Registration 2022 के बारे में | अगर आप मजदुर हैं तो सरकार की तरफ से यह योजना आपके लिए ही हैं |
अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में बताया गया है की आप इस योजना का लाभ कैसे प्राप्त कर सकते हैं , तो आइये जानते हैं इसके बारे में विस्तार से , इसके लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़े |
Labour Card Registration 2022: Overview
योजना का नाम | श्रमिक कार्ड योजना |
किसके द्वारा शुरू की गयी | राज्य सरकार द्वारा |
योजना का उद्देश्य | मजदूरों को योजना की सुविधा देना |
लाभार्थी | श्रमिक वर्ग के परिवार |
आवेदन मोड़ | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://bocw.bihar.gov.in |
योजना के बारे में
आज हम अपने आर्टिकल के माध्यम से आपके लिए श्रमिक पंजीकरण की जानकारी लेकर आये है। की किस प्रकार आप अपना श्रमिक कार्ड बना सकते है। श्रमिक कार्ड योजना (Sramik Card Yojana) का लाभ देश के सभी मजदूर वर्गो को मिलेगा इस कार्ड को बनाने से लाभार्थी को बहुत सी योजनाओ का लाभ लेने का मौका मिलेगा।
और साथ ही आप जिस राज्य में निवास कर रहे है उस राज्य की सरकार आपको श्रमिक योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता भी प्रदान करेगी। देश के हर राज्य के लोग इस योजना का लाभ उठा सकते है लेकिन आपको इसके लिए पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
यह भी पढ़े :
श्रमिक कार्ड पंजीकरण नया अपडेट
अब सरकार ने मनरेगा मज़दूरों को दोहरा लाभ देने का निर्णय किया है। आप को बता दें की अब जितने भी मज़दूर रोजगार हेतु पंजीकृत हैं, उन सभी का पंजीकरण अब श्रम विभाग में भी कराया जाएगा। जो मज़दूर 80 से 100 दिनों काम करते हैं उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।
नहीं इन सभी मज़दूरों को विभाग द्वारा जारी की गयी विभिन्न योजनाओं का भी लाभ दिया जाएगा। आजकल इस हेतु सभी पात्र मनरेगा के अंतर्गत पंजीकृत लोगों का डाटा तैयार किया जा रहा है। मज़दूर स्वयं भी अपना पंजीकरण इसके लिए कर सकते हैं। उन्हें पंजीकरण के लिए कॉमन सर्विस सेंटर जाना होगा। जहाँ से वो अपना पंजीकरण आसानी से करा सकते हैं।
दस्तावेज व पात्रता
- श्रमिक के पास आधार कार्ड होना चाहिए।
- बैंक अकाउंट नंबर
- मोबाइल नंबर
- उम्मीदवार श्रमिक की आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- राशन कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- परिवार के सभी सदस्यों का का आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- श्रमिक प्रमाण पत्र
- परिवार के एक ही सदस्य का श्रमिक कार्ड बनेगा।
- जिन श्रमिकों ने 12 महीने में 90 दिन श्रमिक के रूप में कार्य किया है वे इस योजना में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है।
श्रमिक मजदूर कार्ड के लाभ
- श्रमिक मजदूर कार्ड योजना का लाभ पुरे देश के श्रमिकों को मिलेगा।
- हर राज्य सरकार द्वारा श्रमिक कार्ड के रजिस्ट्रेशन के लिए राज्य के अनुसार आधिकारिक वेबसाइट जारी की गयी है।
- यदि उम्मीदवार के पास श्रमिक कार्ड होगा तो उससे आपको 2 रूपये गेंहू प्राप्त होंगे।
- श्रम विभाग से जुड़ी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए नागरिकों को श्रम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है जिसके तहत उन्हें लेबर कार्ड प्राप्त होगा।
- लेबर कार्ड से उम्मीदवार को सरकार द्वारा चलाई गयी योजनाओ जैसे छात्रवृति, प्रसूति के दौरान होने वाला खर्चा, शुभ शक्ति योजना, आवास योजना, गंभीर बीमारियो का इलाज आदि योजनाओ का लाभ दिया जायेगा। (आपको बता दे श्रमिक योजना का लाभ लेने के लिए आपके राज्य के द्वारा इसके लिए अलग अलग नियम बनाये गए है आप सरकार द्वारा निर्धारित ही योजनाओ का लाभ ले सकते हैं।)
- यह कार्ड श्रमिक नागरिकों को राज्य एवं केंद्र सरकार के द्वारा संचालित सभी सरकारी स्कीमों का लाभ वितरण करेगा।
- श्रम विभाग से जुड़ी एवं अन्य प्रकार की सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मजदुर नागरिक श्रमिक कार्ड से प्राप्त कर सकते है।
- प्रत्येक राज्य के सभी श्रमिक नागरिक अपने राज्य के श्रम विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट से घर बैठे मजदूर कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है।
श्रमिक कार्ड के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकते है ?
- कुआ खोदने वाले
- लेखाकर का काम करने वाले
- छप्पर छानेवाले
- कारपेंटर का कार्य करने वाले
- राजमिस्त्री
- सड़क निर्माण करने वाले
- लोहार
- बिल्डिंग का कार्य करने वाले
- निर्माण स्थल पर चौकीदारी करने वाले
- हतोड़ा चलाने वाले
- मोची
- पत्थर तोड़ने वाले
- बांध प्रबंधक ,भवन निर्माण के अधीन कार्य करने वाले
- ईंट भट्टों पर ईंट का निर्माण करने वाले
- प्लम्बर
- इलेक्ट्रिक वाले
- पुताई करने वाले
- चट्टान तोड़ने वाले
- सीमेंट ,पत्थर ढोने का काम करने वाले
- चुना बनाने का काम करने वाले
- खिड़की ग्रिल एवं दरवाज़ों की गढ़ाई और स्थापना करने वाले
मजदूर कार्ड का उद्देश्य
जैसे की आप सब जानते ही है की भारत एक जनसंख्या वाला बहुत बढ़ा देश है जिसमे बहुत से नागरिक ऐसे है जो मजदूरी करके अपनी रोजी रोटी कमाते है। और अपना चूल्हा जलाते है। लेकिन सरकार द्वारा जितनी भी गरीब मजदूरों के लिए योजनाए चलाई जाती थी ये लोग उन योजनाओ का लाभ नहीं उठा पाते थे और योजनाओ से मिलने वाले लाभ से वंचित रह जाते थे।
की ये लोग अपनी आर्थिक स्थिति नहीं सुधार पाते थे। सरकार ने ऐसी समस्या को देखते हुए मजदूर कार्ड बनाने के आदेश दिया। जिससे की श्रमिकों को सारी सेवाएं उपलब्ध कराई जाये। ताकि वो अपनी आर्थिक व्यवस्था को सही कर सके।
नोट – आपको बता दे की सरकार द्वारा हर राज्य के लिए अलग-अलग वेबसाइट लांच कर दी गयी है। हम आपको नीचे कुछ राज्य के आवेदन करने की प्रक्रिया साझा कर रहे है।
बिहार श्रमिक पंजीकरण ऑनलाइन आवेदन कैसे करे ?
- अगर आप बिहार के श्रमिक हैं तो मैं आपको बताऊंगा की आप किस प्रकार श्रमिक योजना में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हो। आप हमारे दी हुयी प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हो –
- सबसे पहले आप बिहार प्रदेश की श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- उसके बाद आपके सामने एक होम पेज खुल जायेगा।
- फिर इस पेज पर आपको अधिनियम प्रणाली का लिंक दिखाई देगा। आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपके सामने लेबर एक्ट मैनेजमेंट सिस्टम की वेबसाइट खुल जाएगी। आपको अपनी भाषा का चयन करना होगा और इसके बाद आपको दिए गए निर्देशों को ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा पोर्टल के उपयोग करने के लिए पोर्टल की सदस्यता प्राप्त करनी होगी।
- अगर आप नए यूजर हो तो आपको रजिस्टर नाउ पर क्लिक करना होगा और न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करे उसके बाद अपना यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको अपना यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन कर ले। एक्ट का चयन करके आपको पंजीकरण पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद अगले पेज पर दिए गए निर्देश पढ़ने होंगे और I Have Read All Instruction Carefully पर टिक करके I Agree पर क्लिक करना होगा।
मज़दूर कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन दूसरा स्टेप्स श्रमिक पंजीकरण कैसे करें
- I Agree पर क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म आ जायेगा आपको फॉर्म में दर्ज सारी जानकारी भरनी होगी। उसके बाद फॉर्म को सेव कर दे। और सुरक्षित आवेदन फॉर्म देख सकते है। और साथ ही जरुरी दस्तावेज भी संलग्न कर ले। और आप भुगतान इत्यादि कर सकते है।
- इसके बाद आप दस्तावेज अपलोड करने के लिए Upload Attachment के बटन पर क्लिक कर सकते है।
- उसके बाद आप choose फाइल में जाकर अपलोड अटेचमेंट को सेलेक्ट करे और ओपन कर दे उसके बाद पेमेंट बटन पर जाकर आवेदन संख्या दर्ज करके भुगतान के प्रकार का चयन कर सकते है।
- आप भुगतान 2 प्रकार से कर सकते है 1 चालान, 2 ऑनलाइन। चालान विकल्प को चयन करके आप चालान फॉर्म को डाउनलोड कर सकते है और ऑनलाइन चयन करते है तो आप प्रोसेड पेमेंट कर सकते है।
- ऑनलाइन सेलेक्ट करने के बाद आप आप राजकोष की वेबसाइट पर आ जायेंगे।
- यहां आपको pay without Registration के लिंक पर क्लिक करे उसके बाद डिवीजन के कॉलम से संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय का नाम दर्ज करे और सेलेक्ट ट्रेजरी के माध्यम से जनपद की ट्रेजरी को चुने फिर डेपोसिटोर नाम में फर्म का नाम डाले इसके बाद पश्चात् ध्यान से अधिनियम के हेड का चयन शुल्क निर्धारित करे।
- शुल्क भुगतान के पश्चात तारीख, बैंक का नंबर, चालान नंबर भरकर सब्मिट कर दे। अब आपका आवेदन पूरा हो चूका है।
Important Links
Official Website | Click Here |
Join Our Telegram Group | Click Here |
यह भी पढ़े
- UP Vridha Pension Yojana 2022 : यूपी वृद्धा पेंशन योजना लिस्ट 2022 कैसे देखें | ऑनलाइन आवेदन करें
- PF Account Statement Details: PF Passbook को कैसे कर सकते हैं डाउनलोड? ऐसे चेक करें
- Baal Aadhaar Card Application: Aadhar Big Update! अब घर बैठे online बनाएं बच्चों आधार कार्ड
- Bihar Ration Vitran New Update: बिहार राशन वितरण को लेकर बड़ा बदलाव जल्दी जान लो
- Bihar Labour Card List 2022: इन लिस्ट में आपका नाम ₹ 5500/- मिलेगा जल्दी चेक कर लो
FAQ About Labour Card Registration 2022
श्रमिक पंजीकरण से जुडी आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
श्रमिक पंजीकरण के लिए हर राज्य ने अपने नागरिको के लिए आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट जारी की है।
मै श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन करना चाहता हूँ लेकिन मेरे पास घर में लैपटॉप या कम्प्यूटर नहीं है तो मै कैसे इस योजना के लिए आवेदन कर सकता हूँ ?
आप अपने निकट जन सेवा केंद्र जाकर आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन मोड में लेबर कार्ड बनाने हेतु नागरिकों क्या लाभ प्राप्त हुए है ?
श्रमिक मजदूर नागरिकों को अब किसी भी सरकारी कार्यालय में लेबर कार्ड बनाने के लिए नहीं जाना होगा प्रत्येक राज्य के लिए श्रम विभाग की वेबसाइट बनाई गयी है जिसके आधार पर वह घर बैठे ही कार्ड बनाने के लिए आवेदन कर सकते है।
मजदूर कार्ड बनाने का उद्देश्य क्या है ?
गरीब लोगो तक सरकार द्वारा तय की गयी सारी योजनाओ का लाभ पहुंच सके। और वे उम्मीदवार आवेदन करके योजना का लाभ ले सके।
मजदूर कार्ड के लिए आयु का मानदंड क्या है ?
मजदुर कार्ड के लिए केवल 18 से 60 वर्ष के उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।
जन सुविधा केंद्र में जाकर कैसे आवेदन करें ?
सबसे पहले आपको अपने साथ सभी दिए गए आवश्यक ओरिजनल दस्तावेज ले जाने होंगे। जिसके बाद आपको सीएससी संचालक के लिए मजदूर कार्ड बनाने के लिए आवेदन करना होगा। आपको सभी दस्तावेज संचालक के पास देने होंगे। और आवेदन शुल्क भी देना होगा।
क्या श्रम विभाग के माध्यम राज्यों के आधार पर अलग-अलग वेबसाइट जारी की गयी है ?
हाँ श्रमिक श्रेणी के नागरिकों को घर बैठे सेवाएं प्रदान करने हेतु राज्यों के अनुसार श्रम विभाग की वेबसाइट को लॉन्च किया गया है।