जाने इस पोस्ट में क्या क्या है
Kisan Vikas Patra Yojna 2022 : नमस्कार दोस्तों , स्वागत हैं आज अपका अपना हिंदी ब्लॉग Biharhelp.in में | आज मैं इस आर्टिकल के माध्यम से बात करूँगा Kisan Vikas Patra Yojna 2022 के बारे में | अगर आप इस योजना के बारे में नहीं जानते हैं तो आप सही जगह पर आये हैं , यहाँ पर आपको इस योजना के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी
सरकार देश के नागरिकों के प्रति बचत की आदत को बढ़ावा देने के लिए तरह-तरह की योजनाएं पर काम करते आ रही है। ऐसी में एक योजना किसान विकास पत्र योजना भी है जिसका लाभ उठाने के लिए लिंग टर्म निवेश करना होगा। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे |
तो दोस्तों यदि आप इस योजना से संबंधित सभी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।
Kisan Vikas Patra Yojna 2022: Overview
योजना का नाम | किसान विकास पत्र योजना |
लांच किया गया | भारत सरकार |
लाभार्थी | भारत के नागरिक |
उद्देश्य | देशवासियों के प्रति बचत की भावना को प्रोत्साहित करना। |
निवेश की अवधि | 124 महीने |
न्यूनतम निवेश | ₹1000 |
अधिकतम निवेश | कोई सीमा नहीं |
ब्याज दर | 6.9% |
Kisan Vikas Patra Yojna 2022
यह किसान विकास पत्र योजना एक प्रकार की बचत योजना हैं जिसमे निवेश किया गया रकम को अवधि के बाद दोगुना करके दिया जाता हैं | इस योजना को आप बैंक या डाकघर में आवेदन कर सकते हैं और सबसे खास बात इस योजना में निवेशक को 10 साल और 4 महीने यानि 124 महीने के लिए निवेश करना होगा और जैसे ही 124 महिना पूरा हो जाता हैं उसके बाद आपके पैसे दोगुने मिलेंगे |
यह भी पढ़े
लेकिन यह जरुरी भी नहीं हैं की यह योजना का लाभ सिर्फ किसान ही ले सकते हैं , इस योजना का लाभ भारत का कोई भी नागरिक प्राप्त कर सकता हैं | किसान विकास पत्र योजना के लिए निवेशक को KVP प्रमाण पत्र पर खरीदना होगा | इसमें निवेश करने की कोई उपरी सीमा नहीं हैं | आप अपने यथार्थ के अनुसार जितना चाहे उतना निवेश कर सकते हैं |
लेकिन एक बात का ध्यान रखियेगा की अगर आप 50000 से ज्यादा का निवेश करते हैं तो आपको अपना पैन कार्ड की डिटेल्स डालनी होगी जिससे आपको टैक्स बेनेफिट्स मिल सके |
किसान विकास पत्र सर्टिफिकेट
किसान विकास पत्र सरकार की सहायता से पोस्ट ऑफिस के द्वारा उपलब्ध कराया जाता हैं | यह सर्टिफिकेट आप डिमांड ड्राफ्ट , कैश , चेक आदि के माध्यम से खरीद सकते हैं | किसान विकास पत्र 3 प्रकार के होते हैं –
- सिंगल होल्डर किसान विकास पत्र
- जॉइंट A टाइप किसान विकास पत्र
- जॉइंट B टाइप किसान विकास पत्र
- सिंगल होल्डर टाइप किसान विकास पत्र सर्टिफिकेट : यह सर्टिफिकेट किसी नाबालिक यह बालिका की तरफ से एक व्यक्ति को सरकार के दारा प्रदान किया जाता हैं |
- जॉइंट ए टाइप किसान विकास पत्र सर्टिफिकेट : यह सर्टिफिकेट संयुक्त रूप से 2 बालिक व्यक्ति को प्रदान किया जाता हैं | यह सर्टिफिकेट दोनों धारक को संयुक्त रूप से मान्य होता हैं |
- जॉइंट बी टाइप किसान विकास पत्र सर्टिफिकेट : यह सर्टिफिकेट दो बालिग व्यक्तियों को संयुक्त रूप से जारी किया जाता है। यह संयुक्त खाता धारकों में से किसी एक व्यक्ति को देय होता है।
Kisan Vikas Patra Yojana 2022 का उद्देश्य
यह योजना मुख्य रूप से देश के नागरिको को बचत की भावना को प्रोत्साहित करना हैं | इस योजना के माध्यम से निवेश की रकम को दोगुनी किया जा सकता हैं जिसके द्वारा इस योजना के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोग इस योजना में निवेश करने के लिए प्रेरित होंगे और बचत करेंगे |
इस योजना के अंतर्गत 124 महीनो के लिए निवेश में आवेदन करना होगा जिसपर 6.9 % का ब्याज प्रदान किया जायेगा | जिससे लोगो की आर्थिक स्तिथि में मजबूती आयेगी और लोगो की जिंदगी पहले से बेहतर होगी |
Kisan Vikas Patra Yojana 2022 के लाभ तथा विशेषताएं
- किसान विकास पत्र योजना एक प्रकार की बचत योजना है जिसमे निवेश करके निवेशक अपने निवेशित राशी को दोगुना कर सकता है।
- इस योजना के द्वारा निवेश को दोगुना करने के लिए निवेशक को कम से कम 124 महीने के लिए निवेश करना होगा।
- इस योजना के अंतर्गत निवेश करने की न्यूनतम राशि ₹1000 है।
- यदि निवेशक 50000 रुपए या फिर उससे ज्यादा का निवेश करना चाहता है तो उसे अपने पैन कार्ड डिटेल जमा करनी होगी।
- इस योजना के अंतर्गत अगर आप आवेदन करना चाहते है तो आप पोस्ट ऑफिस या बैंक अकाउंट से किया जा सकता है।
- इस योजना के द्वारा एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे पोस्ट ऑफिस या फिर एक बैंक अकाउंट से दूसरे बैंक अकाउंट में बहुत ही आसानी से ट्रांसफर किया जा सकता है।
- KVP फॉर्म चेक या कैश के माध्यम से भरा जा सकता है।
- किसान विकास पत्र फॉर्म सबमिट करने के बाद किसान विकास सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा जिसमें मेच्योरिटी डेट, लाभार्थी का नाम तथा मैच्योरिटी अमाउंट होगा।
- इस योजना के अंतर्गत निवेश किये राशी पर 6.9 प्रतिशत की ब्याज दर प्राप्त होगा |
- इस योजना के अंतर्गत निवेशक कहीं से भी निकासी कर सकता है लेकिन यदि निकासी 1 वर्ष के भीतर करता है तो कोई ब्याज नहीं प्रदान किया जाएगा तथा जुर्माना भी भरना होगा।
- किसान विकास पत्र योजना को गारंटी के तौर पर लोन प्राप्त करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
किसान विकास पत्र योजना की पात्रता
- इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आवेदक को भारत का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- आवेदक की आयु 18 वर्ष या इससे ज्यादा होनी चाहिए।
- यदि आवेदक की उम्र 18 वर्ष नहीं हैं तो उसके माता-पिता इस योजना में निवेश कर सकते हैं।
Kisan Vikas Patra Yojana 2022 के महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आवेदक के पास आधार कार्ड होना जरुरी हैं |
- आवेदक के पास निवास प्रमाण पत्र होना जरुरी हैं |
- आवेदक के पास केवीपी एप्लीकेशन फॉर्म होना जरुरी हैं |
- आवेदक के पास आयु प्रमाण पत्र होना जरुरी हैं |
- आवेदक के पास पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ होना जरुरी हैं |
- आवेदक के पास मोबाइल नंबर होना जरुरी हैं |
किसान विकास पत्र योजना में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको उस बैंक की या फिर पोस्ट ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जहां से आपको इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं |
- उसके बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको इन्वेस्टमेंट प्लान के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इन्वेस्टमेंट प्लान के लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको किसान विकास पत्र योजना के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आएगा।
- अब आपको इस एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी सही सही दर्ज करनी होगी।
- अब आपको इसमें सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
- दस्तावेजों को अटैच करने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप किसान विकास पत्र 2022 के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे।
किसान विकास पत्र योजना के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस या फिर बैंक में जाना होगा।
- पोस्ट ऑफिस या फिर बैंक में जाने के बाद आपको वहां से किसान विकास पत्र योजना का आवेदन फॉर्म लेना होगा।
- उसके बाद आपको इस आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करनी होगी।
- जानकारी भरने के बाद आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
- फिरआपको यह आवेदन फॉर्म उसी बैंक या फिर पोस्ट ऑफिस में जमा करना होगा।
- इस प्रकार आप किसान विकास पत्र योजना के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे।
Kisan Vikas Patra Yojana 2022 को ट्रांसफर करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको उस बैंक या फिर पोस्ट ऑफिस में जाना होगा जहां से आप ने किसान विकास पत्र योजना लिए हैं |
- अब आपको वहां से ट्रांसफर फॉर्म बी लेना होगा।
- इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को सही सही भरनी हैं |
- उसके बाद आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को इस फॉर्म से अटैच करना होगा।
- सब कुछ हो जाने के बाद आपको यह फॉर्म उसी बैंक या पोस्ट ऑफिस में जमा करना होगा।
- इस प्रकार आप Kisan Vikas Patra Yojana 2022 को ट्रांसफर कर पाएंगे।
Important Links
Official Website | Click Here |
Join Our Telegram Group | Click Here |
यह भी पढ़े
- Birth Certificate Online Apply 2022: किसी भी उम्र का जन्म प्रमाण पत्र बनाना सीखे बिल्कुल फ्री में
- LIC Kanyadan Policy 2022 : एलआईसी कन्यादान पॉलिसी 2022 , जाने इसके लाभ और पात्रता
- Ujjwala Yojana Online Apply 2022: प्रधानमंत्री उज्जवला योजना फ्री गैस कनेक्शन Online Apply फिर से शुरू
- E Shram Card: हर मजदूर को मिलेगा 3 हजार रुपय प्रतिमाह पेंशन, जल्दी से ऐसे चेक कीजिए Account मे पैसा पहुंचा या नहीं?
सारांश
मैं आशा करता हूँ की आपको मेरी यह आर्टिकल पसंद आई होगी , अगर आपको मेरी यह आर्टिकल पसंद आई होगी , तो आप इसे लाइक करे और अपने दोस्तों , फॅमिली और ग्रुप में जरुर्ब शेयर करे ताकि उन्हें भी इसकी जानकारी मिल सके |
धन्यवाद !!!