जाने इस पोस्ट में क्या क्या है
Him Care Yojana 2022 : नमस्कार दोस्तों , स्वागत हैं आज आपका अपना हिंदी ब्लॉग Biharhelp.in में | आज मैं इस आर्टिकल के माध्यम से बात करूँगा Him Care Yojana 2022 के बारे में | अगर आप इस योजना के बारे में नहीं जानते हैं तो आप सही जगह पर आये हैं , यहाँ पर आपको इस योजना से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारी प्रदान की जाएगी |
सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र का विकास करने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। सरकार द्वारा उन सब लोगों तक भी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है जो अपनी आर्थिक स्थिति के कारण अच्छी स्वास्थ्य सेवा वहन नहीं कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश के ऐसे सभी लोगों के लिए हिम केयर योजना का आरंभ किया गया है।
आज हम आपको इस लेख के माध्यम से इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे कि हिम केयर योजना क्या है?, इसके लाभ, उद्देश्य, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि। तो दोस्तों यदि आप Him Care Yojana से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप से निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।
Him Care Yojana 2022: overview
योजना का नाम | हिम केयर योजना |
किस ने लांच की | हिमाचल प्रदेश सरकार |
लाभार्थी | हिमाचल प्रदेश के नागरिक |
उद्देश्य | स्वास्थ्य बीमा प्रदान करना |
साल | 2022 |
प्रीमियम की राशि | ₹365 से ₹1000 |
बीमा कवरेज | ₹500000 |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
Him Care Yojana 2022
भारत सरकार द्वारा देश के नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत योजना आरंभ की गई थी। यह एक स्वास्थ्य बीमा योजना है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत केवल secc-2011 में शामिल नागरिक ही आवेदन कर सकते है। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा ऐसे सभी नागरिक जो आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लाभ नहीं उठा पा रहे हैं, जो कि secc-2011 में कवर्ड नहीं है उनके लिए हिम केयर योजना का आरंभ किया गया है।
यह योजना 1 जनवरी 2019 को आरंभ की गई थी। हिम केयर योजना के अंतर्गत ₹500000 तक का स्वास्थ्य बीमा लाभार्थी परिवार को प्रदान किया जाएगा। इस योजना का लाभ एक परिवार के सभी 5 सदस्य उठा सकते हैं।
यदि किसी परिवार में 5 से ज्यादा सदस्य हैं तो शेष सदस्यों को अलग से नामांकन किया जाएगा। यह योजना सेह भुगतान के आधार पर कार्यान्वित की जाएगी एवं इस योजना के अंतर्गत श्रेणियों के आधार पर प्रीमियम दरें तय की गई है।
हिम केयर योजना के अंतर्गत आरंभ हुई नवीकरण प्रक्रिया
Him Care Yojana को हिमाचल प्रदेश के लोगों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान करने के लिए आरंभ किया गया था। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को ₹500000 तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता है। इस योजना के अंतर्गत स्मार्ट कार्ड बनवाने की प्रक्रिया 15 अप्रैल 2021 को बंद कर दी गई थी। अब केवल पुरानी कार्डो का नवीकरण ही करवाया जा सकता है।
इस योजना के अंतर्गत स्मार्ट कार्ड केवल 1 वर्ष के लिए ही वैलिड होता है। जिसके पश्चात लाभार्थियों को प्रीमियम जमा करके नवीकरण करवाना होता है। वह सभी नागरिक जिनके स्मार्ट कार्ड की अवधि समाप्त हो गई है उन सभी को 30 दिन के भीतर अपने कार्ड का नवीकरण करवाना अनिवार्य होगा।
यदि लाभार्थी द्वारा 30 दिन तक नवीकरण नहीं करवाया गया तो इस योजना का लाभ आने वाले साल के लिए नहीं प्रदान किया जाएगा। यदि आप हिम केयर योजना से संबंधित और जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप अपने नजदीकी स्वास्थ्य कार्यकर्ता या आशा कार्यकर्ता से संपर्क कर सकते हैं।
हिम केयर योजना स्वास्थ्य कार्ड
Him Care Yojana 2022 के अंतर्गत लाभार्थियों को इ कार्ड प्रदान किया जाएगा। यह कार्ड लाभार्थी को अपना इलाज करवाते समय अस्पताल में दिखाना होगा। अस्पताल द्वारा लाभार्थी से इस कार्ड को देखने के बाद इलाज के लिए किसी भी प्रकार की राशि नहीं प्राप्त की जाएगी। इस कार्ड के माध्यम से लाभार्थी का इलाज मुफ्त में किया जाएगा।
हिम केयर योजना के अंतर्गत लाभार्थी के इलाज का खर्च हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। वह सभी अस्पताल जो आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत भी एंपेनल्ड है वह इस योजना के अंतर्गत भी एंपेनल्ड है। क्लेम की राशि सीधे अस्पताल के बैंक अकाउंट में पहुंचाई जाती है। यह राशि क्लेम पेपर चेक करने के बाद पहुंचाई जाती है।
हिम केयर योजना 2022 का उद्देश्य
Him Care Yojana 2022 का मुख्य उद्देश्य उन सभी हिमाचल प्रदेश के नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान करना है जो आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कवर्ड नहीं है। अब इस योजना के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के नागरिक अपना इलाज समय से करवा पाएंगे। इस योजना के अंतर्गत ₹500000 तक का इलाज मुफ्त में करवाया जा सकता है।
अब हिम केयर योजना के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के नागरिकों को अपनी इलाज करवाने के लिए आर्थिक स्थिति की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी उन सभी अस्पतालों में अपना इलाज करवा सकते हैं जो आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत एंपेनल्ड है।
HP Him Care Yojana 2022 के लाभ तथा विशेषताएं
- हिम केयर योजना को हिमाचल प्रदेश के उन सभी नागरिकों के लिए आरंभ किया गया है जो आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत नहीं आते हैं।
- यह योजना एक स्वास्थ्य बीमा योजना है।
- इस योजना के अंतर्गत ₹500000 तक का स्वास्थ्य बीमा लाभार्थी परिवार को प्रदान किया जाता है।
- इस योजना का लाभ परीवार के 5 सदस्य उठा सकते हैं और यदि किसी परिवार में 5 से ज्यादा सदस्य हैं तो शेष सदस्यों का अलग से नामांकन किया जाता है।
- यह योजना सेह भुगतान के आधार पर कार्यान्वित की जाती है।
- इस योजना के अंतर्गत प्रीमियम दरें श्रेणी के आधार पर तय की गई है।
- HP Him Care Yojana 2022 के अंतर्गत ई कार्ड प्रदान किया जाता है।
- इस ई कॉर्ड को लाभार्थी अस्पताल में दिखा कर अपना इलाज मुफ्त में करवा सकता है।
- इस योजना को 1 जनवरी 2019 को आरंभ किया गया था।
- हिम केयर योजना के अंतर्गत इलाज का पूरा खर्च हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
- वह सभी अस्पताल जो आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत एंपैनल है वह इस योजना के अंतर्गत भी एंपैनल है।
- इस योजना के अंतर्गत क्लेम की राशि अस्पताल के बैंक अकाउंट में पहुंचाई जाती है।
- इस योजना के सफलतापूर्वक कार्यान्वयन के लिए एक मजबूत आईटी प्रणाली को भी विकसित किया गया है।
- हिम केयर योजना के अंतर्गत लाभार्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से खुद भी आवेदन कर सकते हैं तथा कॉमन सर्विस सेंटर या फिर लोकमित्र सेंटर पर ₹50 की शुल्क जमा कर कर भी आवेदन कर सकते हैं।
- इस योजना के अंतर्गत केवल 3 महीने ही आवेदन किए जाते हैं जो कि जनवरी से मार्च है।
- हिम केयर योजना के अंतर्गत रिन्यूअल की प्रक्रिया पूरे साल चलती है।
- इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी को अपनी श्रेणी के अंतर्गत ही आवेदन करना अनिवार्य है।
हिमाचल प्रदेश हिम केयर योजना की पात्रता
- लाभार्थी हिमाचल प्रदेश का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी आयुष्मान भारत योजना का पात्र नहीं होना चाहिए।
- लाभार्थी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से होना चाहिए।
हिम केयर योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य बीमा योजना सोसाइटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको ऑनलाइन हिम केयर एनरोलमेंट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको अपना राशन कार्ड नंबर दर्ज करना होगा।
- अब आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुलकर आएगा।
- आपको पंजीकरण फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आपका नाम, मोबाइल नंबर, एड्रेस, डेट ऑफ बर्थ आदि दर्ज करनी होगी।
- इसके पश्चात आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- अब आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आफ हिम केयर योजना के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे।
पोर्टल लॉगिन करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य बीमा योजना सोसाइटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको पोर्टल लॉगइन के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको अपना यूजरनेम, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- अब आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप पोर्टल पर लॉगिन कर पाएंगे।
हिम केयर एनरोलमेंट स्टेटस देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य बीमा योजना सोसाइटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको हिम केयर एनरोलमेंट के टैब पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको हिम केयर एनरोलमेंट स्टेटस के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको अपना रिफरेंस नंबर या फिर राशन कार्ड नंबर दर्ज करना होगा।
- अब आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इनरोलमेंट स्टेटस आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगा।
Important Links
Official Website | Click Here |
Online Enrolment | Click Here |
Login | Click Here |
Check Status | Click Here |
Join Our Telegram Group | Click Here |
यह भी पढ़े
- E Shram Card New Update: नया सूचना जारी : ई-श्रम कार्ड धारकों को पीएम आवास और आयुष्मान कार्ड का लाभ जल्द आवेदन करें
- Himachal Pradesh Shagun Yojana 2022 : हिमाचल प्रदेश शगुन योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन , जानिए इसके लाभ
- Mukhyamantri Abhyudaya Yojana 2022: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2022, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन { abhyuday.up.gov.in }
- CSC Dak Mitra Registration 2022: CSC डाक सेवा शुरू अब होगी 10 से ₹15000 महीना कमाई, जानकारी देखें
सारांश
मैं आशा करता हूँ की आपको मेरी यह जानकारी पसंद आई होगी , अगर आपको मेरी यह जानकारी पसंद आई होगी तो आप इसे लाइक करे और अपने दोस्तों , फॅमिली और ग्रुप में जरुर शेयर करे ताकि उन्हें भी इसकी जानकारी मिल सके |
धन्यवाद !!!