जाने इस पोस्ट में क्या क्या है
eKarma Yojna 2022 : नमस्कार दोस्तों , स्वागत हैं आज आपका अपना हिंदी ब्लॉग Biharhelp.in में | आज मैं इस आर्टिकल के माध्यम से बात करूँगा eKarma Yojna 2022 के बारे में | अगर आप इस योजना के बारे में नहीं जानते हैं तो आप सही जगह पर आये हैं , यहाँ पर आपको इस योजना से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारी प्रदान की जाएगी |
हरियाणा सरकार समय-समय पर प्रदेश के नागरिकों के लिए नयी नयी योजनायें चलाती हैं और समय-समय पर प्रदेश के नागरिकों को रोजगार दिलाने का कार्य भी करती हैं | इसी बात को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने हरियाणा ई कर्मा योजना का आरंभ किया है।
तो दोस्तों , आज मैं इस लेख के माध्यम से इस योजना से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारी जैसे- रियाणा ई कर्मा योजना क्या है?, इसका उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में नीचे पुरे विस्तार से चर्चा करते हैं , इसके लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़े |
eKarma Yojna 2022: Overview
योजना का नाम | हरियाणा ई कर्मा |
किस ने लांच की | हरियाणा सरकार |
लाभार्थी | हरियाणा के नागरिक |
उद्देश्य | रोजगार के अवसर प्रदान करना |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
साल | 2022 |
हरियाणा ई कर्मा क्या है?
सरकार द्वारा लागु की गयी इस योजना के अंतर्गत कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को फ्रीलेंसिंग से संबंधित ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी | फ्रीलंसिंग/ उद्यमिता/ रोजगार को बढ़ावा दने के लिए सरकारी कॉलेज में उत्कृष्टता केंद्रों की स्थापना की गई है | इस योजना का संचालन Appwork IT Solutions Pvt Ltd के द्वारा किया जायेगा |
इन फ्रीलांसिंग प्लेटफार्म में upworks.com, guru.com freelancer.com आदि जैसे फ्री लेंसिंग प्लेटफार्म शामिल है | इस योजना के द्वारा 3000 उम्मीदवारों को ट्रेनिंग प्रदान किया जायेगा | यह ट्रेनिंग वह कॉलेजों में स्थापित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में प्रदान की जाएगी जो कि पंचकूला, करनाल, हिसार, फरीदाबाद, गुरुग्राम आदि में स्थापित है।
यह भी पढ़े
ट्रेनिंग की अवधि
अभ्यर्थियों को हरियाणा ई कर्मा योजना के अंतर्गत 4 से 6 महीने के लिए फ्री ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी | इस ट्रेनिंग अवधि के दौरान खास तौर से संचार कौशल, बिडिंग स्किल तथा तकनीकी कौशल सिखाया जाएगा। इस योजना के द्वारा लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को हरियाणा का स्थायी निवासी होना अनिवार्य हैं तथा यह भी जरूरी है कि आपकी आयु 18 से 30 वर्ष के बीच हो।
हरियाणा ई कर्मा योजना उद्देश्य
ई कर्मा पोर्टल का मुख्य उद्देश्य छात्रों को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत छात्रों को ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी। जिसके माध्यम से वह अपनी कमाई शुरू कर पाएंगे।
इस कमाई से छात्र अपनी पढ़ाई भी फाइनेंस कर पाएंगे और प्रदेश में बेरोजगारी की दर भी नीचे आएगी। हरियाणा ई कर्मा योजना के सफल कार्यान्वयन से प्रदेश में कई नए स्टार्टअप भी खुलेंगे।
Haryana eKarma Yojana के लाभ तथा विशेषताएं
- हरियाणा की कर्मा योजना के अंतर्गत छात्रों को फ्रीलांसिंग से संबंधित ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के माध्यम से बेरोजगारी की दरों में कमी आएगी तथा छात्र आत्मनिर्भर बनेंगे।
- उच्च शिक्षा विभाग द्वारा ट्रेनिंग के बाद सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा।
- ट्रेनिंग की पूरा होने के बाद फ्री लैंसिंग पोर्टल से छात्र कमाई कर सकता है।
- इस ट्रेनिंग के माध्यम से वैश्विक फ्री लैंसिंग बाजार का एक्सपोजर मिलेगा।
- Haryana eKarma Yojana के अंतर्गत फ्री लैंसिंग पोर्टल पर ऑनलाइन प्रोफाइल, बिडिंग तथा ऑर्डर लेना सिखाया जाएगा।
- इस योजना के अंतर्गत ट्रेनिंग 4 से 6 माह तक चलेगी।
- इस योजना का संचालन ऐप वर्क्स सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जाएगा।
- हरियाणा ई कर्मा योजना के अंतर्गत लगभग 3000 उम्मीदवारों को ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत छात्राओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
हरियाणा ई कर्मा योजना की पात्रता तथा आवश्यक दस्तावेज
- इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपको हरियाणा का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- हरियाणा ई कर्मा योजना में आवेदन करने के लिए आपकी आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आपको किसी कॉलेज में पंजीकृत होना भी अनिवार्य है।
- आधार कार्ड।
- एजुकेशन सर्टिफिकेट।
- आयु प्रमाण पत्र।
- निवास प्रमाण पत्र।
- मोबाइल नंबर।
हरियाणा ई कर्मा योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया
- सबसे आपको ई कर्मा हरियाणा के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खोलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको ज्वाइन ई कर्मा के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा।
- आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे कि आपका नाम, ईमेल आईडी, फोन नंबर, जिला, आधार नंबर आदि भरना होगा।
- इसके पश्चात आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आपकी हरियाणा की कर्मा योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक हो जाएगी।
ई कर्मा पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको ई कर्मा हरियाणा के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खोलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको लॉगइन के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
- आपको इस पेज में अपना यूजर नेम तथा पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- इसके पश्चात आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
कोर्सेज के लिए अप्लाई करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको ई कर्मा हरियाणा के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खोलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको कोर्सेज के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने सभी कोर्सेज की सूची खुलकर आ जाएगी।
- आपको अपने पसंद के कोर्स के नीचे अप्लाई नाउ के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने इनरोलमेंट फॉर्म खुलकर आएगा।
- आपको एनरोलमेंट फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी भर नहीं होंगी।
- इसके पश्चात आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप अपने पसंद के कोर्स के लिए अप्लाई कर पाएंगे।
Important Links
Official Website | Click Here |
Join ekarma | Click Here |
Login | Click Here |
Choose Courses | Click Here |
Join Our Telegram Group | Click Here |
यह भी पढ़े
- Shaadi Ke Baad Aadhar Card Kaise Banaye: शादी के बाद आधार कार्ड कैसे बनाये, जाने पूरी जानकारी
- Aapki Beti Humari Beti Yojana 2022 : जानिए हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया और लाभ
- Bihar Ration Card Download 2022: बिहार का न्यू राशन कार्ड फोटो वाला डाउनलोड करें
- Lakshmibai Samajik Suraksha Pension Yojana 2022 : ऐसे करे लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में ऑनलाइन आवेदन और जाने इसके लाभ
सारांश
मैं आशा करता हूँ की आपको मेरी यह जानकारी पसंद आई होगी , अगर आपको मेरी यह जानकारी पसंद आई हैं तो आप इसे लाइक करे और अपने दोस्तों , फॅमिली और ग्रुप में जरुर शेयर करे ताकि उन्हें भी इसकी जानकारी मिल सके |
धन्यवाद !!!